देहरादून। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी प्रतीक जैन को हटाकर उन्हीं के बैच के विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा 4 पीसीएस अधिकारियों और दो सचिवालय सेवा के अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।


