Home » केदारनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से कार नदी में गिरी

केदारनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से कार नदी में गिरी

केदारनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से कार नदी में गिरी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे पर कुण्ड और काकड़ागाड़ के बीच रविवार शाम के एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब ऊपर से गिरे भारी पत्थर की चपेट में एक कार आ गई। पत्थर गिरने से कार अनियंत्रित होकर सीधे नदी के किनारे जा गिरी। हादसे में एक तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि, पांच घायल हो गए।

सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। कार में छह लोग सवार थे। सभी को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

मृतक
मुकेश कुमार, पुत्र विजय बहादुर मौर्य (40), निवासी जैयदपुर, शांति नगर, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

घायल
अंजलि मौर्य पत्नी मुकेश कुमार (32), निवासी जैयदपुर, शांति नगर, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
अमोली पुत्री मुकेश कुमार (5), निवासी जैयदपुर, शांति नगर, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
अरुण मौर्य पुत्र कुंज बिहारी मौर्य (40), निवासी केशरबाग, लोटेश रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
रचना पत्नी अरुण मौर्य, निवासी केशरबाग, लोटेश रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
पिहू पुत्री अरुण मौर्य (2.5), निवासी केशरबाग, लोटेश रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *