Home » राजस्व उपनिरीक्षक पांच हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

राजस्व उपनिरीक्षक पांच हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ऊर्जा निगम का जेई 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बागेश्वर। विजिलेंस ने बागेश्वर जिले की गरुड़ तहसील के डंगोली क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्व उपनिरीक्षक ने भूमि की तस्दीक और बैनामा के लिए यह रकम मांगी थी।

शिकायतकर्ता मनोज सिंह निवासी ग्राम स्याली ने विजिलेंस में शिकायत की कि राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीन सिंह टाकुली द्वारा भूमि की तस्दीक और बैनामा के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और तय स्थान से आरोपी को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का स्थाई निवास ग्राम सूपी, तहसील कपकोट (बागेश्वर) है, जबकि वर्तमान में वह मंडलसेरा में रह रहा था। राजस्व उप निरीक्षक की गिरफ्तारी के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *