Home » सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए काशीपुर पहुंची SIT

सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए काशीपुर पहुंची SIT

किसान ने खुद को गोली से उड़ाया, आत्महत्या से पहले फेसबुक पर लाइव आकर प्रापर्टी डीलरों और पुलिस पर लगाए गम्भीर आरोप

देहरादून। काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में गठित एसआईटी ने उधमसिंह नगर जनपद के थाना आईटीआई, काशीपुर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

एसआईटी द्वारा केस डायरी और अन्य अभिलेखों का परीक्षण करने के साथ ही काठगोदाम थाने से मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन एवं अन्य अभिलेखीय साक्ष्यों की विवेचना की जा रही है। मृतक के मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त तमंचे को फॉरेंसिक परीक्षण के लिए लैब भेजा जा रहा है।

एसआईटी की टेक्निकल टीम द्वारा मृतक द्वारा भेजे गए ई-मेल का विस्तृत परीक्षण प्रारंभ कर दिया गया है। ई-मेल में मृतक द्वारा कुछ स्थानीय लोगों एवं पुलिस के अधिकारियों/कर्मियों पर संगीन आरोप लगाए गए थे।

आयुक्त कुमाऊं मण्डल द्वारा भी प्रकरण की मजिस्ट्रेट जांच भी की जा रही है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने बताया कि एसटीएफ द्वारा प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गहन परीक्षण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *