Home » पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल को भारत गौरव अवार्ड

पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल को भारत गौरव अवार्ड

पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल को भारत गौरव अवार्ड

देहरादून। पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल को भारत गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम में भारत गौरव अवार्ड फांउडेशन ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। समारोह में 11 राज्यों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष भारत गौरव पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें संसदीय सेवा, सरकारी सेवा, समाज सेवा, शिक्षा, खेल, सामाजिक न्याय, चिकित्सा, पुलिस सेवा, महिला सशक्तिकरण, कला एवं संस्कृति, पत्रकारिता, विज्ञान व तकनीक, औद्योगिक क्षेत्र आदि क्षेत्रों में कार्यरत विभूतियों को सम्मानित किया जाता है।

फांउडेशन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों से समाज के हितों को केन्द्र में रखकर कार्य करता है साथ ही भारत व विश्व पटल पर कार्यरत विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को तलाशकर उन्हें उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित करता है। भारत गौरव अवार्ड फांउडेशन देश में शिक्षा, खेल व कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *