देहरादून। भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सरकार और कार्यकर्ताओ के बीच समन्वय पर दिया बल दिया। उन्होंने संगठन और सरकार के मध्य बेहतर समन्वय एवं विकास कार्यों की उपलब्धियों के लिए धामी सरकार की पीठ थपथपाई। तीन बिंदुओं पर फोकस इस बैठक में नड्डा ने 2027 के चुनावों में जीत को लेकर रणनैतिक मार्गदर्शन दिया।
बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बताया कि आज नड्डा के समक्ष संगठन के कार्यक्रमों और सरकार के कामों की विस्तार से समीक्षात्मक चर्चा की गई, जिसमें उनके द्वारा प्रदेश संगठन और सरकार की पीठ थपथपाते हुए सभी से 2027 के चुनाव को लेकर कमर कसने का आह्वान किया। इस दौरान उनके द्वारा रणनीतिक मार्गदर्शन दिया गया कि कैसे पार्टी को एकजुटता से काम करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में पहले से भी बड़ी जीत को हासिल करना है।
भट्ट ने कहा कि बैठक में मुख्यत तीन बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमें सरकार और संगठन के समन्वय को अधिक बेहतर करते हुए जन जन तक अपनी उपलब्धियां को पहुंचाया जाए। जिसकी शुरुआत आगामी 17 फरवरी को मुख्यमंत्री के साथ संगठन बैठक से होगी जिसमें प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी एवं जिला सह प्रभारी सम्मिलित होंगे। शीघ्र विधानसभा चुनाव की दृष्टि से मंडल स्तर पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और बीएलए के सम्मेलन किए जायेंगे। जिसमें पार्टी का लक्ष्य है कि सभी बूथों को मजबूत किया जाए। विशेषकर जहां पिछले चुनावों में हारे गए बूथों के नतीजे भी बदले जाएं। पार्टी 23 मार्च को प्रदेश भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर 1.5 से 2.0 लाख की संख्या वाली रैली आयोजित की जाएगी, जिसके लिए प्रधानमंत्री या गृहमंत्री से समय मांगा जाएगा। इसी तरह 17 फरवरी से पार्टी प्रदेश में प्रशिक्षण महा अभियान की शुरुआत प्रदेश कार्यशाला से करने वाली है। जिसके बाद मंडल और जिले स्तर पर प्रशिक्षण महा अभियान की कार्यशाला संचालित की जाएगी।
भट्ट ने कहा कि कोर कमेटी में संगठन के आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई जिसमें सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक, योग दिवस, एक पेड माँ के नाम, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस, आपातकाल का काला अध्याय (50वां वर्ष), तिरंगा यात्रा, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, सेवा पखवाड़ा, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म, प्रदेश संगठनात्मक कार्यशाला, सरदार पटेल @ 150 यूनिटी मार्च, वंदे मातरम @ 150 वर्ष, जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार, अटल स्मृति वर्ष 2025, बीर बाल दिवस, VB-G RAM G, बजट प्रचार अभियान ।
प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री अजेय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश कैबिनेट मंत्री सतपाल महराज, डाक्टर धन सिंह रावत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन कौशिक शामिल हुए।
ज्योलीग्रांट स्थित कार्यक्रम स्थल में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, ऋषिकेश जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
प्रदेश कोर कमेटी बैठक के कुछ अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
पार्टी आगामी दिनों में मुख्यमंत्री के साथ विधायकों की बैठक भी आयोजित करने जा रही है जो लोकसभा अनुसार होगी। जिसमें संबंधित विधानसभाओं में हुए सरकार के कार्यों और जो थोड़े बहुत कार्य शेष रह गए हैं उनको लेकर चर्चा की जाएगी। ताकि उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए और सरकार के कामों का लाभ अधिक से अधिक जनता को प्राप्त हो।
इसी तरह मार्च माह में पार्टी के सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मोर्चों की रणनीति तैयार की जाएगी। ताकि बूथ स्तर तक सरकार की योजनाओं और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए। विशेषकर नवमतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया और पार्टी के साथ अधिक संख्या में जोड़ा जाए।
पार्टी इस बार सभी 70 विधानसभा में जनता का अधिक से अधिक आशीर्वाद हासिल करने की दृष्टि से आगामी कार्यक्रम संचालित करेगी।
2027 विधानसभा चुनावों में हैट्रिक हासिल करने के संकल्प पर आज प्रदेश कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई।
