Home » SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने रुड़की में डूबे IIT के छात्र की सर्चिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश

SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने रुड़की में डूबे IIT के छात्र की सर्चिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश

SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने रुड़की में डूबे IIT के छात्र की सर्चिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश



रुड़की। 11 फरवरी 2026 को जनपद हरिद्वार स्थित नगर निगम घाट, रुड़की में एक IIT के छात्र के गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त होने के उपरांत तत्परता से SDRF, NDRF एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा व्यापक सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है।

आज सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी द्वारा स्वयं घटनास्थल पर पहुँचकर चल रहे सर्च ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं सर्चिंग में लगी सभी टीमों को अभियान में और अधिक तेजी, समन्वय एवं सतर्कता के साथ कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही संभावित स्थानों की पुनः गहन सर्चिंग, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

सेनानायक के निर्देशन व इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के नेतृत्व में रूड़की, आसफ़नागर झाल से मोहम्मदपुर झाल तक सर्च ऑपरेशन के दौरान SDRF द्वारा अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए सोनार सिस्टम, अंडरवाटर ड्रोन, तथा डीप डाइविंग तकनीक के माध्यम से नदी के संभावित क्षेत्रों, गहराई एवं प्रवाह वाले हिस्सों में लगातार खोजबीन की जा रही है। नदी की धारा, जलस्तर एवं दृश्यता को ध्यान में रखते हुए सर्चिंग को आगे बढ़ाया जा रहा है। SDRF, NDRF एवं जिला पुलिस की टीमें निरंतर आपसी समन्वय के साथ अभियान को आगे बढ़ा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *