श्रीनगर (गढ़वाल ) lहेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय उत्तराखंड की संस्था नवाचार परिषद (Institution’s Innovation Council – IIC) द्वारा “AI एवं इनोवेशन” विषय पर एक ऑनलाइन व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ऑनलाइन एवं ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सौविक मंडल, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (यूएसए )रहे, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत हैं। अपने व्याख्यान में उन्होंने AI की भूमिका, नवाचार-आधारित शिक्षा तथा भविष्य की तकनीकी चुनौतियों और अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला । इसके पश्चात डॉ. भास्करन (संयोजक, संस्थान नवाचार परिषद – IIC) ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की एवं नवाचार गतिविधियों में IIC की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. शुभदीप मिस्त्री, डॉ. शिवानी उनियाल एवं डॉ. पिया रॉय चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से प्रभावी रूप से संचालित किया गया।
SRT परिसर के निदेशक द्वारा प्रदान किए गए सतत सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा AI एवं नवाचार से संबंधित विभिन्न विषयों पर संवाद किया।
कार्यक्रम के अंत में रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. वीना जोशी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।यह व्याख्यान कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं नवाचार के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने तथा विश्वविद्यालय में नवाचार संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

