Home » नैनीताल में कार खाई में गिरी, दो व्यक्तियों की मौत

नैनीताल में कार खाई में गिरी, दो व्यक्तियों की मौत

नैनीताल में कार खाई में गिरी, दो व्यक्तियों की मौत


नैनीताल। भवाली-हल्द्वानी रोड पर गेठिया के निकट आज सुबह 8.30 बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि, दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को नजदीकी चिकित्सालय, हल्द्वानी भेजा गया है।

आज नैनीताल आपदा कंट्रोल रूम से प्रातः 8.40 बजे एसडीआरएफ को सूचना मिली कि भवाली-हल्द्वानी रोड पर गेठिया के निकट एक कार खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही नैनीताल एसडीआरएफ पोस्ट से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

कार में कुल चार लोग सवार थे। दो लोगों अंकित चौधरी एवं अभिराज की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि, गंभीर रुप से घायल अतुल दुबे एवं श्याम को एसडीआरएफ ने खाई से बाहर निकालकर नजदीकी चिकित्सालय हल्द्वानी भेजा गया।

घायल
अतुल दुबे पुत्र सुनील कुमार (26), निवासी पीतांबर नगर, भाग-2, उन्नाव।
श्याम पुत्र राम सुमेर (30), निवासी पीतांबर नगर, भाग-2, उन्नाव।

मृतक
अभिराज पुत्र अशोक कुमार (26), निवासी पीतांबर नगर, भाग-2, उन्नाव।
अंकित चौधरी पुत्र धर्मेंद्र कुमार (25), निवासी 111, पीतांबर नगर-2, उन्नाव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *