Home » संसारी माता मंदिर और प्राचीन गैबी नाथ मंदिर में हनुमान जयंती पर सुंदर कांड का पाठ

संसारी माता मंदिर और प्राचीन गैबी नाथ मंदिर में हनुमान जयंती पर सुंदर कांड का पाठ

संसारी माता मंदिर और प्राचीन गैबी नाथ मंदिर में हनुमान जयंती पर सुंदर कांड का पाठ



देहरादून। गोर्खा संघ चन्द्रबनी स्थित संसारी माता मंदिर और प्राचीन गैबी नाथ मंदिर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आज विष्णु राय व उनकी धर्मपत्नी रीता राय द्वारा सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया।

पंडित अर्जुन पोड़ेल गोर्खा संघ चन्द्रबनी के अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुरुंग और मंदिर समिति की उपाध्यक्ष कुसुम राना द्वारा पूजा-अर्चना की गई और देश-प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गयी। सुंदर कांड पाठ के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

महंत कमल कुमार गिरी ने बताया की प्राचीन गैबी नाथ मंदिर में ब्रह्मलोक एन्क्लेव चन्द्रबनी सेवलाकलां में दीपक प्रधान एवं उनकी धर्मपत्नी शीतल प्रधान द्वारा सुंदर कांड का पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोर्खा संघ के सभी कार्यकर्ता एवं समस्त ग्रामवासी भक्तजनों ने मंदिर में पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *