देहरादून। शासन ने 2003 बैच के उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी सचिन कुर्वे को चेन्नई पत्तन प्राधिकरण में कार्यभार ग्रहण करने के लिए उत्तराखंड से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि सचिन कुर्वे को भारत सरकार ने 8 मई, 2026 पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत चेन्नई पत्तन प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

