Home » थराली में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान 100 से अधिक लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता गोदियाल, यशपाल आर्य और हरक सिंह ने भी सरकार को घेरा गोपेश्वर(चमोली)। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने प्रदेश सरकार पर स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस सरकार में लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदेश से इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। शनिवार को थराली के क्षेत्र पंचायत सभागार में प्रदेश सरकार के खिलाफ चल रहे कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान के तहत आयोजित बैठक में शैलजा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी सुविधाओं की स्थिति ठीक नहीं है। आम जनता को इन सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू की जाएगी। इस दौरान थराली विधानसभा क्षेत्र के 100 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में खनन माफिया, भू-माफिया और शराब माफिया का बोलबाला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटने का आह्वान किया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। महिलाएं और स्कूली बच्चे तक सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता छोटी बच्चियों को भी निशाना बना रहे हैं। पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने अपने खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें कई मामलों में फंसाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह पाक-साफ हैं। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनती, तब तक वह अपने गले में फूल-माला नहीं डालेंगे। बैठक में बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, पूर्व विधायक करन माहरा, ललित फरस्वाण, प्रो. जीत राम, कर्णप्रयाग से मुकेश नेगी, जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, थराली प्रमुख प्रवीण पुरोहित, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत, जिला महिला अध्यक्ष उषा रावत, नंदानगर ज्येष्ठ उप प्रमुख हीरा सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री सुखबीर रोतेला और प्रदेश उपाध्यक्ष महेश शंकर त्रिकोटी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन थराली ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत ने किया।

  • थराली में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
  • 100 से अधिक लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
  • गोदियाल, यशपाल आर्य और हरक सिंह ने भी सरकार को घेरा

गोपेश्वर(चमोली)। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने प्रदेश सरकार पर स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस सरकार में लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदेश से इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

शनिवार को थराली के क्षेत्र पंचायत सभागार में प्रदेश सरकार के खिलाफ चल रहे कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान के तहत आयोजित बैठक में शैलजा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी सुविधाओं की स्थिति ठीक नहीं है। आम जनता को इन सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू की जाएगी। इस दौरान थराली विधानसभा क्षेत्र के 100 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में खनन माफिया, भू-माफिया और शराब माफिया का बोलबाला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटने का आह्वान किया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। महिलाएं और स्कूली बच्चे तक सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता छोटी बच्चियों को भी निशाना बना रहे हैं।

पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने अपने खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें कई मामलों में फंसाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह पाक-साफ हैं। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनती, तब तक वह अपने गले में फूल-माला नहीं डालेंगे।

बैठक में बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, पूर्व विधायक करन माहरा, ललित फरस्वाण, प्रो. जीत राम, कर्णप्रयाग से मुकेश नेगी, जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, थराली प्रमुख प्रवीण पुरोहित, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत, जिला महिला अध्यक्ष उषा रावत, नंदानगर ज्येष्ठ उप प्रमुख हीरा सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री सुखबीर रोतेला और प्रदेश उपाध्यक्ष महेश शंकर त्रिकोटी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन थराली ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत ने किया।

badhtauttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *