Home » श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में उमड़ रही भारी भीड़ के बीच आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पौड़ी पुलिस दिन-रात मुस्तैदी से जुटी है। मेला परिसर से लेकर प्रमुख आवागमन मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल तैनात कर सतर्क निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित ड्यूटी पॉइंट पर तैनात रहकर शांति एवं कानून-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और यातायात संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात पुलिस की निगरानी मेले में श्रद्धालुओं और आमजन को जाम की स्थिति से बचाने के लिए प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर यातायात पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। पुलिसकर्मी यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करते हुए सुरक्षित और सुगम आवागमन बनाए रखने में जुटे हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर मेला क्षेत्र में पुलिस टीमें सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं। भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभा रहा है।

श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में उमड़ रही भारी भीड़ के बीच आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पौड़ी पुलिस दिन-रात मुस्तैदी से जुटी है। मेला परिसर से लेकर प्रमुख आवागमन मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल तैनात कर सतर्क निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित ड्यूटी पॉइंट पर तैनात रहकर शांति एवं कानून-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और यातायात संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात पुलिस की निगरानी

मेले में श्रद्धालुओं और आमजन को जाम की स्थिति से बचाने के लिए प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर यातायात पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। पुलिसकर्मी यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करते हुए सुरक्षित और सुगम आवागमन बनाए रखने में जुटे हैं।

संदिग्ध गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर

मेला क्षेत्र में पुलिस टीमें सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं। भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभा रहा है।

badhtauttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *