Home » गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पीपलकोटी में शनिवार को एक महिला की करीब सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला का शव खाई से बाहर निकाला और जिला पुलिस के सुपुर्द किया। जानकारी के अनुसार, शनिवार को पीपलकोटी क्षेत्र में एक महिला के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली। इस पर मुख्य आरक्षी सुरेंद्र गुसाईं के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन की तो महिला मृत अवस्था में मिली। एसडीआरएफ के जवानों ने गहरी खाई में उतरकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद स्ट्रेचर के जरिए शव को सड़क तक पहुंचाया गया और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया। मृतका की पहचान नीलम वर्मा (52) पत्नी पीपलकोटी निवासी विजेंद्र वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पीपलकोटी में शनिवार को एक महिला की करीब सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला का शव खाई से बाहर निकाला और जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को पीपलकोटी क्षेत्र में एक महिला के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली। इस पर मुख्य आरक्षी सुरेंद्र गुसाईं के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन की तो महिला मृत अवस्था में मिली।

एसडीआरएफ के जवानों ने गहरी खाई में उतरकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद स्ट्रेचर के जरिए शव को सड़क तक पहुंचाया गया और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।

मृतका की पहचान नीलम वर्मा (52) पत्नी पीपलकोटी निवासी विजेंद्र वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

badhtauttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *