Home » नई टिहरी में खड़ी कार में मिला शव

नई टिहरी में खड़ी कार में मिला शव

नई टिहरी में खड़ी कार में मिला शव

नई टिहरी। कल देर रात बौराड़ी में खड़ी आल्टो कार में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण ब्रेन हेमरेज प्रतीत हो रहा है।

कल देर रात करीब 10.55 बजे कोतवाली नई टिहरी को सूचना मिली की सेक्टर 5-ए/9-बी चौक, बौराड़ी में खड़ी आल्टो कार में एक व्यक्ति मृत अवस्था में है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नई टिहरी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। कार की ड्राइविंग सीट पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में था। मौके पर 108 एम्बुलेंस द्वारा चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत व्यक्ति को मृत घोषित किया गया।
मृतक की पहचान मुकेश भंडारी (उम्र लगभग 48 वर्ष), निवासी सेक्टर 5-ए बौराड़ी, नई टिहरी के रूप में हुई।

मौके पर क्षेत्राधिकारी टिहरी की उपस्थिति में फील्ड यूनिट द्वारा फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन किया गया। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल बौराड़ी भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *