Home » वन विभाग के SDO के साथ मारपीट मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वन विभाग के SDO के साथ मारपीट मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वन विभाग के SDO के साथ मारपीट मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज



विकासनगर। बाड़वाला यमुना पुल पर वन विभाग के एसडीओ के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चकराता वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी कालसी राजीव नयन नौटियाल ने कोतवाली विकासनगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 27 फरवरी 26 की सायं समय करीब 5.30 बजे अपने कार्यालय कालसी से वापस जाने के दौरान उन्हें बाडवाला क्षेत्र में हरिपुर से यमुना नदी की ओर एक डम्फर जाता हुआ दिखाई दिया, जिसकी वीडियो बनाने के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों द्वारा उसका विरोध करते हुए उनके साथ मारपीट करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली गई।

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर पर धारा 115 (2), 352, 324 (2), 121(1), 132, 191 (2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर कर लिया है।

वहीं, द्वितीय पक्ष मनीष चौहान निवासी बाडवाला द्वारा भी एक तहरीर दी गई है जिसके अधार पर कोतवाली विकासनगर में धारा 115 (2), 324 (2), 351 (3), 352 बीएनएस व 3(1)(द)/3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *