Home » शिमला बाईपास चौक पर महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

शिमला बाईपास चौक पर महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

शिमला बाईपास चौक पर महिला को ट्रक ने कुचला, मौत



देहरादून। शिमला बाईपास चौक पर सड़क पार करने समय एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

आज आईएसबीटी चौकी को सूचना मिली कि शिमला बाईपास चौक पर एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। सूचना पर तत्काल चौकी आईएसबीटी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा घायल महिला को 108 एंबुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला की शिनाख्त मुर्शिदुल निशा 55 पत्नी मोहम्मद कमर निवासी बंसल होम शिमला बाईपास पटेलनगर के रूप में हुई। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *