Pavansutexpress

badhtauttarakhand

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास पहाड़ी पर क्रैश, पायलट समेत छह लोग थे सवार; खराब मौसम में रेस्क्यू अभियान जारी – badhtauttarakhand

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास पहाड़ी पर क्रैश, पायलट समेत छह लोग थे सवार; खराब मौसम में रेस्क्यू अभियान जारी – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। गंगा और उसकी सहायक नदियों को प्रदूषणमुक्त रखने के लिए अब सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने और थूकने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई तेज की जाएगी। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने शुक्रवार को जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में अधिकारियों को स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दिए।

गोपेश्वर में आयोजित बैठक में गंगा संरक्षण, सीवरेज और सेप्टेज प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट निस्तारण तथा नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले के 11 नगर निकायों में एंटी-लिटरिंग एवं एंटी-स्पिटिंग अभियान के तहत एक अप्रैल से 30 सितंबर तक 242 चालान किए गए हैं।

अपर जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों को सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों की नियमित निगरानी करने और चालानी कार्रवाई में तेजी लाने को कहा। उन्होंने गंगा ग्रामों में भी घर-घर कूड़ा संग्रहण सुनिश्चित करने तथा शहरी क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

सीवरेज प्रबंधन की समीक्षा में बताया गया कि जिले में 26 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट संचालित हैं। इनमें 16 सरकारी और 10 निजी एसटीपी शामिल हैं। अपर जिलाधिकारी ने सभी प्लांटों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने और उनकी प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। हेमकुंड साहिब क्षेत्र में एसटीपी और भूमि हस्तांतरण की लंबित प्रक्रिया में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने नगर निकायों को सेप्टेज के सुरक्षित संग्रहण, परिवहन और वैज्ञानिक निस्तारण के लिए आवश्यक वाहनों की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अधिक कचरा उत्पन्न करने वाले प्रतिष्ठानों की पहचान कर उनके कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि गंगा और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ रखने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और कचरा प्रबंधन की नियमित निगरानी करें।

इस दौरान अधिशासी अभियंता जल संस्थान संजय कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, अधिशासी अभियंता जल निगम राजेश सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

गोपेश्वर (चमोली)। गंगा और उसकी सहायक नदियों को प्रदूषणमुक्त रखने के लिए अब सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने और थूकने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई तेज की जाएगी। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने शुक्रवार को जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में अधिकारियों को स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के…

Read More
badhtauttarakhand

  • बदरीनाथ से हाथी पर्वत तक दो दुर्घटनाओं ने बढ़ाई चिंता
  • 2017 में बदरीनाथ हेलीपैड पर हादसे में इंजीनियर की गई थी जान
  • अब ज्योतिर्मठ घाटी में छह लोगों को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश
  • खराब मौसम के बीच हवाई सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

गोपेश्वर (चमोली)। हिमालय की दुर्गम घाटियों में हेलीकॉप्टर उड़ान एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। चमोली जिले में करीब आठ साल के अंतराल में बदरीनाथ और ज्योतिर्मठ क्षेत्र में हुई दो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं ने हवाई सेवाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए उड़ान भरने वाला ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर ज्योतिर्मठ के हाथी पर्वत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे।

इससे पहले 10 जून 2017 को बदरीनाथ धाम के हेलीपैड पर क्रेस्टल एविएशन का हेलीकॉप्टर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। अगस्ता-119 हेलीकॉप्टर बदरीनाथ से हरिद्वार के लिए रवाना होने वाला था। उड़ान भरते समय संतुलन बिगड़ने से हेलीकॉप्टर नीचे गिर गया था। इस हादसे में चालक दल के इंजीनियर विक्रम लांबा की रोटर ब्लेड की चपेट में आने से मौत हो गई थी, जबकि दोनों पायलट घायल हुए थे। हेलीकॉप्टर में सवार पांचों यात्री सुरक्षित बच गए थे।

आठ साल बाद शुक्रवार को हुई दुर्घटना ने एक बार फिर बदरीनाथ घाटी में हवाई उड़ानों की सुरक्षा का सवाल खड़ा कर दिया है। इस बार हादसा उड़ान भरने के बाद ज्योतिर्मठ घाटी के हाथी पर्वत क्षेत्र में हुआ। ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 1रू14 बजे बदरीनाथ से रवाना हुआ था। कुछ समय बाद उसका संपर्क टूट गया और ट्रैकिंग सिस्टम ने भी काम करना बंद कर दिया। बाद में हाथी पर्वत क्षेत्र में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना सामने आई।

घटना के समय बदरीनाथ और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी तथा निचले इलाकों में बारिश हो रही थी। खराब मौसम, कम दृश्यता और पहाड़ी घाटियों की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच हुई इस दुर्घटना ने हवाई संचालन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना का संज्ञान लेते हुए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए। यूकाडा के दो हेलीकॉप्टरों से हवाई रेकी कराई गई। एम्स ऋषिकेश और बेस अस्पताल श्रीनगर को भी अलर्ट किया गया।

दोनों दुर्घटनाओं के बीच आठ साल का अंतर जरूर है, लेकिन सवाल वही है कि हिमालयी क्षेत्र में संचालित हेली सेवाओं की सुरक्षा कितनी पुख्ता है। चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवाओं का बढ़ता इस्तेमाल और मौसम की अनिश्चितता देखते हुए अब उड़ान सुरक्षा, मौसम आकलन और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा जरूरी हो गई है।

बदरीनाथ से हाथी पर्वत तक दो दुर्घटनाओं ने बढ़ाई चिंता 2017 में बदरीनाथ हेलीपैड पर हादसे में इंजीनियर की गई थी जान अब ज्योतिर्मठ घाटी में छह लोगों को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश खराब मौसम के बीच हवाई सुरक्षा पर फिर उठे सवाल गोपेश्वर (चमोली)। हिमालय की दुर्गम घाटियों में हेलीकॉप्टर उड़ान एक बार…

Read More
badhtauttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। साइबर ठगी से बचना है तो सतर्क रहें, नशे से दूर रहें और कोई गलत स्पर्श करे तो चुप्पी तोड़कर आवाज उठाएं। नंदानगर पुलिस ने शुक्रवार को गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में पुलिस टीम ने बच्चों को साइबर अपराध के बढ़ते तरीकों की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्हें अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी और निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए गए।

पुलिस ने नशे के दुष्परिणामों पर भी बच्चों को जागरूक किया। बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ उसके भविष्य और परिवार को भी प्रभावित करता है। बच्चों को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में गुड टच और बैड टच के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस टीम ने सरल भाषा में अच्छे और बुरे स्पर्श का अंतर समझाते हुए बच्चों से कहा कि यदि कोई उनके साथ गलत व्यवहार करता है या उन्हें असहज महसूस कराता है तो डरें नहीं और न ही चुप रहें। ऐसी स्थिति में तत्काल माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को जानकारी दें।

पुलिस ने बच्चों को संदेश दिया कि साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता, नशामुक्त भविष्य के लिए जागरूकता और व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए गलत के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

गोपेश्वर (चमोली)। साइबर ठगी से बचना है तो सतर्क रहें, नशे से दूर रहें और कोई गलत स्पर्श करे तो चुप्पी तोड़कर आवाज उठाएं। नंदानगर पुलिस ने शुक्रवार को गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने बच्चों को साइबर अपराध…

Read More
badhtauttarakhand

  • कैप्टन हिमांशु समेत छह लोग थे सवार, संचार और ट्रैकिंग सिस्टम से टूटा संपर्क
  • कंपनी के पूरे हेलीकॉप्टर बेड़े की उड़ानों पर रोक

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा के लिए उड़ान भरने वाला ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर शुक्रवार को जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान लापता हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे। दोपहर करीब 1:14 बजे उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर का संचार संपर्क टूट गया। इसके बाद ट्रैकिंग सिस्टम ने भी उसकी लोकेशन बताना बंद कर दिया। हेलीकॉप्टर की अंतिम लोकेशन का पता नहीं चल पाया है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार हेलीकॉप्टर का कॉल साइन VT-HCX है। इसमें कैप्टन हिमांशु पायलट के रूप में तैनात थे। उनके साथ पांच यात्री प्रताप, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के और एचएस नटराज सवार थे। सभी यात्री पुरुष बताए गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना, चमोली जिला प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीमें सक्रिय हो गईं। जोशीमठ घाटी और आसपास के संभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है।

घटना के बाद एहतियातन ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के पूरे हेलीकॉप्टर बेड़े की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। फिलहाल हेलीकॉप्टर की स्थिति और उसमें सवार छह लोगों के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। राहत एवं बचाव दल तलाश अभियान में जुटे हैं।

कैप्टन हिमांशु समेत छह लोग थे सवार, संचार और ट्रैकिंग सिस्टम से टूटा संपर्क कंपनी के पूरे हेलीकॉप्टर बेड़े की उड़ानों पर रोक गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा के लिए उड़ान भरने वाला ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर शुक्रवार को जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान लापता हो गया।…

Read More
badhtauttarakhand

कोटद्वार में एसडीएम संदीप कुमार का मिठाई की दुकानों पर औचक निरीक्षण, तीन प्रतिष्ठानों से लिए मिठाइयों के नमूने, कांटे के नवीनीकरण में लापरवाही पर नोटिस – badhtauttarakhand

कोटद्वार में एसडीएम संदीप कुमार का मिठाई की दुकानों पर औचक निरीक्षण, तीन प्रतिष्ठानों से लिए मिठाइयों के नमूने, कांटे के नवीनीकरण में लापरवाही पर नोटिस – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

छेड़छाड़ के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़ित युवती के द्वारा दुष्कर्म का अभियोग कराया गया था पंजीकृत – badhtauttarakhand

छेड़छाड़ के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़ित युवती के द्वारा दुष्कर्म का अभियोग कराया गया था पंजीकृत – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने के आसार, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट; सीएम धामी ने अधिकारियों को किया अलर्ट – badhtauttarakhand

उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने के आसार, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट; सीएम धामी ने अधिकारियों को किया अलर्ट – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

एनपीए वसूली में लापरवाही पर तीन शाखा प्रबंधकों समेत पांच कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश – badhtauttarakhand

एनपीए वसूली में लापरवाही पर तीन शाखा प्रबंधकों समेत पांच कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी क्रम में राज्य के विभिन्न विभागों में 1818 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजा गया है। इन पदों पर भर्ती से प्रदेश के युवाओं को सरकारी सेवा में आने के नए अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है और उन्हें योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरी प्रदान की जा चुकी है। सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक योग्य युवा को अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर आगे बढ़ने का अवसर मिले। सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता और निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। युवाओं के सपनों को साकार करना और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।”

भर्ती के लिए भेजे गए अधियाचन के अनुसार उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में आरक्षी संवर्ग के 1187 पद, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 93 पद, उप निरीक्षक अभिसूचना के 19 पद तथा प्लाटून कमांडर पीएसी/आईआरबी/एसडीआरएफ के 81 पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पांच पदों पर भी भर्ती प्रस्तावित है।

कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग में बंदीरक्षक के 117 पदों, आबकारी विभाग में आबकारी सिपाही के 50 पदों और उप आबकारी निरीक्षक के 02 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार वन विभाग में वन आरक्षी के 189 पदों और स्पेशल टाइगर गार्ड्स के 75 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राज्य सरकार भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अध्याचन भेजा जाना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रदेश के हजारों युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से सरकारी सेवा में आने का अवसर मिलेगा।

 

 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी क्रम में राज्य के विभिन्न विभागों में 1818 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजा गया है। इन पदों पर…

Read More