राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से की मुलाकात
देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड का कहना है कि गोल्डन कार्ड योजना में पंजीकृत चिकित्सालयों ने बकाया भुगतान न होने के कारण गोल्डन कार्ड धारकों की चिकित्सा पर रोक लगा दी है। मंगलवार को परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरूण कुमार पाण्डेय और महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मुलाकात की।…
