महिला सशक्तिकरण पर पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस के अंग्रेजी विभाग के द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत महिला सशक्तिकरण रखा गया। पोस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस की डीन प्रोफेसर डॉ. प्रीति तिवारी ने किया।…
