Pavansutexpress

badhtauttarakhand

  • लाता गांव में जेसीबी से नदी का प्रवाह रोकने का आरोप
  • उक्रांद नेताओं ने मशीनें और ट्रक हटवाएय भाजपा-कांग्रेस की मिलीभगत पर उठाए सवाल

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ ब्लॉक के लाता गांव में धौली गंगा नदी में कथित अवैध खनन के खिलाफ उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने मोर्चा खोल दिया। स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर उक्रांद की टीम जिलाध्यक्ष युधवीर सिंह नेगी और केंद्रीय महामंत्री बीरू सजवाण के नेतृत्व में खनन स्थल पर पहुंची। यहां ग्रामीणों के साथ मिलकर नदी का प्रवाह बाधित करने के लिए डाली गई मिट्टी और मलबे को हटवाया गया। साथ ही खनन कार्य में लगी जेसीबी मशीन और ट्रकों को मौके से हटवाया गया।

उक्रांद नेताओं ने स्थानीय सरपंच, महिलाओं और युवाओं के साथ खनन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि धौली गंगा में लंबे समय से अवैध खनन किया जा रहा है। खनन के लिए नदी के प्राकृतिक प्रवाह से छेड़छाड़ कर उसे बाधित किया गया है। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने कुछ दिन पहले इस मामले को लेकर बदरीनाथ विधायक से भी अवैध खनन बंद कराने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षेत्रीय जनता में आक्रोश है।

उक्रांद नेताओं ने आरोप लगाया कि खनन कार्य में एक कांग्रेसी नेता की भूमिका बताई जा रही है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर अवैध खनन के मामले में एक-दूसरे को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहाड़ों के प्राकृतिक संसाधनों की लूट में दोनों दलों की कथित जुगलबंदी सामने आ रही है।

उक्रांद ने यह भी सवाल उठाया कि लाता गांव का यह क्षेत्र नंदा देवी बायोस्फियर रिजर्व के अंतर्गत आता है। ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में नदी के भीतर खनन और मशीनों के संचालन पर वन विभाग तथा जिला प्रशासन की नजर क्यों नहीं पड़ी? दल ने डीएफओ नंदा देवी और प्रशासन से इस मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की।

उक्रांद जिलाध्यक्ष युधवीर सिंह नेगी और बीरू सजवाण ने कहा कि पहाड़, नदियों और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए दल स्थानीय जनता के साथ खड़ा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से क्षेत्र में हो रहे कथित अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

लाता गांव में जेसीबी से नदी का प्रवाह रोकने का आरोप उक्रांद नेताओं ने मशीनें और ट्रक हटवाएय भाजपा-कांग्रेस की मिलीभगत पर उठाए सवाल गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ ब्लॉक के लाता गांव में धौली गंगा नदी में कथित अवैध खनन के खिलाफ उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने मोर्चा खोल दिया। स्थानीय ग्रामीणों की…

Read More
badhtauttarakhand

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला हत्याकांड : पारिवारिक विवाद में कैब चालक ने पत्नी समेत 7 रिश्तेदारों की हत्या का किया दावा – badhtauttarakhand

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला हत्याकांड : पारिवारिक विवाद में कैब चालक ने पत्नी समेत 7 रिश्तेदारों की हत्या का किया दावा – badhtauttarakhand

Read More

रुद्रप्रयाग : जनपद के चोपता क्षेत्र में समुद्र तल से लगभग 3,680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान श्री तुंगनाथ धाम के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। 

 

कपाट बंद होने के पावन अवसर पर मन्दिर परिसर को आकर्षक ढंग से फूलों से सजाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों एवं पारम्परिक रीति-रिवाजों के साथ कपाट बंद करने की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस दौरान मन्दिर के पुजारी वेदपाठी अभिषेक मैठाणी ने धार्मिक परम्पराओं के अनुसार पूजा-अर्चना एवं अनुष्ठान सम्पन्न कराए। इस अवसर पर मन्दिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

 

तीन पड़ावों से होकर शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचेगी बाबा की उत्सव डोली – कपाट बंद होने के उपरान्त भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने अपने शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ के लिए प्रस्थान कर लिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज प्रथम रात्रि प्रवास चोपता में होगा। 07 नवम्बर को डोली भनकुण्ड पहुंचेगी तथा 08 नवम्बर को शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विराजमान होगी। इसके पश्चात शीतकाल में भगवान तुंगनाथ की पूजा-अर्चना मक्कूमठ में ही सम्पन्न होगी।

 

भगवान तुंगनाथ धाम पंचकेदारों में तृतीय केदार के रूप में पूजनीय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यहां भगवान शिव की भुजाओं की पूजा होती है। समुद्र तल से लगभग 3,680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह पवित्र धाम विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित शिव मंदिरों में प्रसिद्ध है।

 

पुराने वर्षों का भी रहा है विशेष संयोग – तुंगनाथ धाम के कपाट वर्ष 2019 में भी 06 नवम्बर को शीतकाल के लिए बंद हुए थे। वर्ष 2025 में भी कपाट बंद होने की तिथि 06 नवम्बर थी। इस वर्ष इसी तिथि को कपाट बंद हुए हैं।

 

इस पावन अवसर पर मन्दिर के पुजारी वेदपाठी अभिषेक मैठाणी, अन्य पुजारी गण, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऊखीमठ मनोज नेगी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, आम जनमानस एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

रुद्रप्रयाग : जनपद के चोपता क्षेत्र में समुद्र तल से लगभग 3,680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान श्री तुंगनाथ धाम के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।    कपाट बंद होने के पावन अवसर पर मन्दिर परिसर को आकर्षक ढंग से फूलों से सजाया गया। वैदिक…

Read More
badhtauttarakhand

उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास – badhtauttarakhand

उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला : 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होगा मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण – badhtauttarakhand

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला : 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होगा मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

  • गंगनानी के पास डबरानी की ओर जाते समय हुआ हादसा,
  • गुजरात के छह यात्रियों समेत सात थे सवार; एक गंभीर घायल रेस्क्यू

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गंगनानी के पास डबरानी की ओर जा रही गुजरात के यात्रियों की इनोवा कार अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में जा गिरी। हादसे में अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक गंभीर घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। दो महिलाएं अभी लापता हैं। नदी में उनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

जानकारी के अनुसार, इनोवा कार संख्या UK08 TA 6040 में चालक समेत सात लोग सवार थे। इनमें छह यात्री गुजरात के रहने वाले थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की उजेली और भटवाड़ी पोस्ट से टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस, एनडीआरएफ और अन्य बचाव दलों के साथ संयुक्त अभियान शुरू किया गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान नदी किनारे से चार शव बरामद किए गए। मृतकों में अशोकबेन पटेल (49), रुतिका अशोकभाई पटेल (19), घनश्यामभाई सरवालिया (32) और कार चालक राहुल अग्रवाल शामिल हैं। राहुल अग्रवाल हरिद्वार के निवासी थे।

हादसे में 17 वर्षीय वेदांत अशोकभाई पटेल को गंभीर हालत में बचाया गया। उसे बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से रेफर करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं सुधाबेन अशोकभाई पटेल (45) और किरणबेन विशालभाई पटेल (34) का कोई पता नहीं चल पाया है।

एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर बचाव अभियान लगातार जारी है। टीमें नदी के तेज बहाव और आसपास के संभावित स्थानों पर लापता महिलाओं की तलाश कर रही हैं।

गंगनानी के पास डबरानी की ओर जाते समय हुआ हादसा, गुजरात के छह यात्रियों समेत सात थे सवार; एक गंभीर घायल रेस्क्यू उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गंगनानी के पास डबरानी की ओर जा रही गुजरात के यात्रियों की इनोवा कार अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में जा गिरी। हादसे…

Read More
badhtauttarakhand

  • चमोली में 11,155 पूर्व सैनिक और 5,195 सैनिक विधवाएं पंजीकृत
  • कालेश्वर में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की जमीन हस्तांतरण के निर्देश

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की सुविधाओं का मुद्दा जिला सैनिक परिषद की बैठक में प्रमुखता से उठा। कर्णप्रयाग के कालेश्वर, थराली के कुलसारी और गैरसैंण में सैनिक विश्राम गृह बनाने की मांग रखी गई। कालेश्वर में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के लिए भी भूमि उपलब्ध कराने का मामला उठा। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने संबंधित अधिकारियों को भूमि हस्तांतरण और आवंटन की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।

गुरुवार को जिला सभागार में हुई बैठक में जिले के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक विधवाओं की समस्याओं के साथ कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक विधवाओं की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा पात्र लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में सैनिक कल्याण योजनाओं पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कलम सिंह ने बताया कि जिले में 11,155 पूर्व सैनिक, 5,195 सैनिक विधवाएं, 98 वीर नारियां और द्वितीय विश्व युद्ध की 20 वीरांगनाएं पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि अक्टूबर तक द्वितीय विश्व युद्ध की 20 वीरांगनाओं को 11.76 लाख रुपये और 87 वीरता पदक प्राप्त सैनिकों एवं उनके आश्रितों को 67 लाख रुपये की सहायता दी गई है। इसके अलावा पुत्री विवाह अनुदान, छात्रवृत्ति, पेंशनरी अनुदान और भर्ती पूर्व प्रशिक्षण जैसी योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है।

पूर्व सैनिकों ने थराली में प्रस्तावित सैनिक विश्राम गृह को कुलसारी में बनाने का सुझाव दिया। वहीं गैरसैंण में विश्राम गृह के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग उठाई। डीएम ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को संबंधित उपजिलाधिकारियों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। बैठक में जिले में प्रस्तावित 11 शहीद द्वारों की प्रगति भी परखी गई। बताया गया कि मैखोली में शौर्य चक्र विजेता शहीद सिपाही रघुवीर सिंह के नाम पर शहीद द्वार का निर्माण पूरा हो चुका है। काण्डेई, फलोदा, मस्ट, सुनाऊ और गिरसा सहित अन्य स्थानों पर निर्माण की प्रक्रिया जारी है।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल डीएस बत्र्वाल (सेवानिवृत्त), परियोजना निदेशक आनंद सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कलम सिंह सहित पूर्व सैनिक और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

चमोली में 11,155 पूर्व सैनिक और 5,195 सैनिक विधवाएं पंजीकृत कालेश्वर में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की जमीन हस्तांतरण के निर्देश गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की सुविधाओं का मुद्दा जिला सैनिक परिषद की बैठक में प्रमुखता से उठा। कर्णप्रयाग के कालेश्वर, थराली के कुलसारी और गैरसैंण में सैनिक विश्राम गृह बनाने…

Read More
badhtauttarakhand

गाजियाबाद : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के साथ ही उनमें अनुशासन, एकता, सहयोग और राष्ट्रभावना का विकास करती हैं। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों की सहभागिता इस आयोजन को विशेष बनाती है। हिमालय के सीमांत क्षेत्रों से लेकर कन्याकुमारी और पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर पूर्वोत्तर तक के खिलाड़ियों का एक मंच पर एकत्र होना लघु भारत का दर्शन कराता है।

मुख्यमंत्री ने अपने विद्यार्थी जीवन के संस्मरण साझा करते हुए कहा कि विभिन्न भाषाओं, वेशभूषाओं और परिवेश से आए खिलाड़ियों को एक साथ देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। खेल का मैदान सभी को एक सूत्र में जोड़ता है। यहां खिलाड़ी केवल प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेते, बल्कि एक-दूसरे की संस्कृति और परंपराओं को समझने का अवसर भी प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में जीत और हार दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। जीत आगे बढ़ने का उत्साह देती है, जबकि हार अपनी कमियों को दूर कर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्या भारती शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। वर्ष 1952 में गोरखपुर में प्रथम सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना से प्रारंभ हुई यह यात्रा आज देश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंच चुकी है। संस्था का ध्येय वाक्य ‘सा विद्या या विमुक्तये’ शिक्षा के व्यापक उद्देश्य को अभिव्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि विद्या भारती द्वारा सीमांत, ग्रामीण, जनजातीय एवं वंचित क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उत्तराखण्ड में भी संस्था के विद्यालय शिक्षा और संस्कारों के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षा के साथ शारीरिक विकास को भी विशेष महत्व दिया गया है। हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि ‘शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्’, अर्थात स्वस्थ शरीर ही जीवन के कर्तव्यों और लक्ष्यों की पूर्ति का आधार है। खेलों से विद्यार्थियों में साहस, धैर्य, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक सहयोग जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि खेलकूद समारोह की अनुशासित दिनचर्या भी विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग, आत्मनिर्भरता और सामूहिक जिम्मेदारी का महत्व सिखाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्या भारती विद्यालय स्तर से लेकर प्रांत, क्षेत्र और अखिल भारतीय स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने पेरिस पैरालंपिक-2024 में रजत पदक विजेता श्री निषाद कुमार का उदाहरण देते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम से बड़ी से बड़ी उपलब्धि प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस समारोह में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी भी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसी पहलों से युवाओं में खेलों और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। सामान्य परिवारों की खेल प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमताएं प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार भी प्रदेश में खेल सुविधाओं और संसाधनों के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिले और प्रदेश के युवा खेलों में बेहतर भविष्य बना सकें।

मुख्यमंत्री ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आयोजन के सफल संचालन के लिए विद्या भारती के पदाधिकारियों, आचार्यों, प्रशिक्षकों और आयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं की सराहना की।

 

गाजियाबाद : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को…

Read More
badhtauttarakhand

जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश – badhtauttarakhand

जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, सिल्ली-अगस्त्यमुनि-विजयनगर में 5 नमूने भरे, एक्सपायरी जीरा-पापड़ मौके पर नष्ट – badhtauttarakhand

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, सिल्ली-अगस्त्यमुनि-विजयनगर में 5 नमूने भरे, एक्सपायरी जीरा-पापड़ मौके पर नष्ट – badhtauttarakhand

Read More