Home » अवतार चौहान राजकीय शिक्षक संघ उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष निर्वाचित

अवतार चौहान राजकीय शिक्षक संघ उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष निर्वाचित

अवतार चौहान राजकीय शिक्षक संघ उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष निर्वाचित

उत्तरकाशी। राजकीय शिक्षक संघ उत्तरकाशी के द्विवार्षिक जनपदीय अधिवेशन में आज नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। अवतार सिंह चौहान अध्यक्ष और बलवंत असवाल जिला मंत्री चुने गए।

नई कार्यकारिणी के लिए आज सुबह 8 बजे जिला मुख्यालय उत्तकाशी में मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर तक चला। जिलेभर से आए 1148 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर अवतार सिंह चौहान विजयी रहे। जबकि, बलवंत असवाल लगातार दूसरी बार जिला मंत्री चुने गए। इसके अलावा मुकेश चन्द्र नौटियाल उपाध्यक्ष, हंसी जोशी महिला उपाध्यक्ष और संदीप बंधानी संयुक्त मंत्री चुने गए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवतार सिंह चौहान ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे शिक्षकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करवाएंगे।

इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ के गढ़वाल मंडल एवं प्रान्त से कई पदाधिकारियों के अलावा राजकीय शिक्षक संघ पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश रमोला, बासुदेव रावत मनोज परमार और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जयदेव सिंह राणा आदि मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *