Home » आयुर्वेदिक डाॅक्टरों की मांगों पर मंत्री मदन कौशिक ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा

आयुर्वेदिक डाॅक्टरों की मांगों पर मंत्री मदन कौशिक ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा

आयुर्वेदिक डाॅक्टरों की मांगों पर मंत्री मदन कौशिक ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा



देहरादून। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, उत्तराखंड के प्रांतीय पदाधिकारियों ने आज आयुष मंत्री मदन कौशिक का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। साथ ही शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया।

प्रांतीय संगठन द्वारा आयुष विभाग में कार्यरत चिकित्साधिकारियों से संबंधित लंबित प्रकरणों, सेवा हितों एवं विभागीय सुधार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंत्री मदन कौशिक से विस्तृत चर्चा की गई। संगठन द्वारा प्रमुख रूप से डीएसीपी (DACP) व्यवस्था लागू करने, एसीपी (ACP) प्रकरणों के निस्तारण, तथा आयुष विभाग में विभागीय संवर्ग से निदेशक/ कार्यवाहक निदेशक की नियुक्ति किए जाने की मांग रखी गई। इसके अतिरिक्त चिकित्सालयों में पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित अन्य जनहित एवं विभागीय विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

आयुष मंत्री मदन कौशिक ने संगठन को आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने विभागीय संवर्ग से निदेशक स्तर पर नियुक्ति किए जाने हेतु भी सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया तथा आयुष सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही।

इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. नीरज कोहली, प्रांतीय महासचिव डॉ. हरदेव सिंह रावत, संयोजक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हरिमोहन त्रिपाठी व डॉ. हर्ष सिंह धामी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रामकिशोर भट्ट, प्रचार सचिव डॉ. विवेक सतलेवाल, उपाध्यक्ष डॉ. सुधांशु कपिल, प्रवक्ता डॉ. सुगम तिवारी, कार्यालय सचिव डॉ. विक्रम रावत, कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश अधाना, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. पंकज बचस सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *