Home » राज्य » Page 16
badhtauttarakhand

  • उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की कार्यशाला में महामंडलेश्वर करौली शंकर महादेव महाराज का संदेश; विशेषज्ञों ने एआई के अवसरों, चुनौतियों और फेक न्यूज के खतरों पर किया मंथन

हरिद्वार : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता, तथ्यात्मक सटीकता और मानवीय विवेक की अहमियत और बढ़ गई है। मशीनें सूचनाएं और आंकड़े जुटाने में मदद कर सकती हैं, लेकिन सामाजिक चेतना और सत्य की परख केवल सजग पत्रकार ही कर सकता है। यह बात अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक महामंडलेश्वर करौली शंकर महादेव महाराज ने कही। वह उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की हरिद्वार इकाई की ओर से आयोजित ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं पत्रकारिता : चुनौतियां और अवसर’ विषयक कार्यशाला एवं संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

हाईवे स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, एआई के व्यावहारिक इस्तेमाल, डीपफेक, फर्जी खबरों और समाचारों के सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि एआई पत्रकारों के काम को तेज और प्रभावी बना सकता है, लेकिन खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए मानवीय सत्यापन और संपादकीय विवेक अनिवार्य है।

सूचनाएं जुटाने में सक्षम मशीनें, सत्य की कसौटी पर पत्रकार की जिम्मेदारी

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महामंडलेश्वर करौली शंकर महादेव महाराज ने तकनीक के सकारात्मक उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि तकनीक का नकारात्मक इस्तेमाल समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। पत्रकारिता में एआई का उपयोग जिम्मेदारी और विवेक के साथ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सूचनाओं की उपलब्धता और सत्य की पहचान दो अलग-अलग बातें हैं। सामाजिक चेतना, संवेदनशीलता और तथ्यों की सही परख पत्रकारिता की बुनियादी ताकत हैं।

एआई से तेज होगी रिपोर्टिंग, लेकिन तथ्य सत्यापन जरूरी

मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार एवं एआई विशेषज्ञ पीयूष पांडेय ने पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एआई आधुनिक पत्रकारिता के लिए एक उपयोगी उपकरण है, जो डेटा विश्लेषण, ऑडियो-वीडियो ट्रांसक्रिप्शन, भाषा अनुवाद और समाचारों के शुरुआती ड्राफ्ट तैयार करने में मददगार साबित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि एआई के इस्तेमाल से पत्रकारों का समय बचेगा और रिपोर्टिंग की गति बढ़ेगी, लेकिन किसी भी खबर को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों का मानवीय सत्यापन जरूरी है। डीपफेक और एआई के जरिए तैयार की जा रही फर्जी सामग्री के दौर में पत्रकारों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। एआई सहायक उपकरण है, जबकि अंतिम निर्णय और संपादकीय विवेक पत्रकार के पास ही रहना चाहिए।

तकनीकी बदलाव अपनाएं पत्रकार, तभी बढ़ेगी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता में तकनीकी बदलावों को अपनाना समय की जरूरत है। यदि पत्रकार नई तकनीकों के साथ खुद को अपडेट नहीं करेंगे, तो प्रतिस्पर्धा में पीछे रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि एआई पत्रकारिता को समाप्त करने के बजाय सही इस्तेमाल होने पर खोजी पत्रकारिता, समाचार संकलन और त्वरित रिपोर्टिंग की क्षमता बढ़ा सकता है।

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती और अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज गौतम ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने पत्रकारिता में तकनीक के जिम्मेदार उपयोग और समाचारों की विश्वसनीयता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

संजय आर्य और संजय रावल ने जताया अतिथियों का आभार

यूनियन के जिलाध्यक्ष संजय आर्य, कार्यकारी अध्यक्ष संजय रावल और कार्यक्रम संयोजक अनिरुद्ध भाटी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में सच और झूठ के बीच अंतर पहचानना बेहद जरूरी है। पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए तथ्यों की जांच, जिम्मेदार रिपोर्टिंग और तकनीक का विवेकपूर्ण इस्तेमाल आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यशाला पत्रकारों को एआई के उपयोग और उससे जुड़ी चुनौतियों को समझने में मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

वरिष्ठ पत्रकारों और अधिकारियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कुंभ मेला सूचना अधिकारी कीर्ति पंवार, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेंद्र हर्ष, गुलशन नैयर, राधेश्याम विद्याकुल, रजनीकांत शुक्ल, अविक्षित रमन, अवधेश शिवपुरी, त्रिलोक चंद भट्ट, सुदेश आर्य, नरेश दीवान शैली, परमजीत राणा, राजेन्द्रनाथ गोस्वामी, ओम गौतम फक्कड़, ललितेंद्र नाथ, शैलेंद्र सिंह, जगदीश देशप्रेमी, रामेश्वर दयाल, मुदित अग्रवाल, गोपाल कृष्ण पटुवर, संजय आर्य, ऋषि सचदेवा और निशांत गर्ग सहित अन्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज, राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, वरिष्ठ कांग्रेस नेता किरणपाल वाल्मीकि, एआई विशेषज्ञ पीयूष पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय आर्य, कार्यकारी अध्यक्ष संजय रावल, कार्यक्रम संयोजक अनिरुद्ध भाटी, कोषाध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अविक्षित रमन और प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत शुक्ल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यूनियन की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत शुक्ल ने किया।

इस अवसर पर जगदीशलाल पाहवा, डॉ. विशाल गर्ग सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की कार्यशाला में महामंडलेश्वर करौली शंकर महादेव महाराज का संदेश; विशेषज्ञों ने एआई के अवसरों, चुनौतियों और फेक न्यूज के खतरों पर किया मंथन हरिद्वार : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता, तथ्यात्मक सटीकता और मानवीय विवेक की अहमियत और बढ़ गई है। मशीनें सूचनाएं…

Read More
badhtauttarakhand

कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश – badhtauttarakhand

कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

  • देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। 19 अक्टूबर को प्रदेश के नौवें राज्यपाल के रूप में शपथ लेने के बाद यह उनका पहला बदरीनाथ धाम दौरा है।

धाम पहुंचने पर हेलीपैड में जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिह्न और हरित पौधा भेंट किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों ने सेरेमोनियल यूनिफॉर्म में राज्यपाल को सलामी दी।

राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से देवभूमि की सांस्कृतिक परंपराओं और धार्मिक विरासत को संरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक परंपराएं अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण के लिए सभी को सामूहिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने, प्रदेश को स्वच्छ एवं नशामुक्त बनाने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में योगदान देने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाने और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने भगवान बदरी विशाल से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करने और प्रदेश में सुख-शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उन्हें बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान के तहत संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।

इस दौरान राज्यपाल की धर्मपत्नी भानुमति बिसेन, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, एडीसी जितेन्द्र चैधरी, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, अलकेश नौड़ियाल सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। 19 अक्टूबर को प्रदेश के नौवें राज्यपाल के रूप में शपथ लेने के…

Read More
badhtauttarakhand

आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस – badhtauttarakhand

आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

पौड़ी : आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग/ मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के दिशानिर्देशों और निर्धारित कार्यक्रमांनुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल में ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह जांच राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति एवं ईसीआईएल के इंजीनियरों द्वारा में की जा रही है, ताकि निर्वाचन उपकरणों की जांच प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एफएलसी सुपरवाइजर ) पी आर चौहान ने बताया कि जनपद में उपलब्ध निर्वाचन उपकरणों के विवरण के अनुसार कुल 1,626 बैलेट यूनिट, 2,485 कंट्रोल यूनिट तथा 2,117 वीवीपैट हैं। प्रथम स्तरीय जांच के पहले दिन, 23 अक्टूबर 2026 को 102 बैलेट यूनिट में से 96 सही पाई गईं। इसी प्रकार 161 कंट्रोल यूनिट में से 48 तथा 115 वीवीपैट में से 95 जांच में सही पाए गए।

उन्होंने बताया कि जांच प्रक्रिया के दौरान ईवीएम वीवीपैट की तकनीकी स्थिति का परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। एफएलसी में 15 सुपरवाइजर एवं स्टाफ, 15 ईवीएम नोडल स्टाफ, 10 ईसीआईएल के इंजीनियर तथा 40 श्रमिक शामिल है।

इस दौरान एडीओ निर्वाचन एस एल शाह, पुलिस उपाधीक्षक तपेश कुमार चंद, अधिशासी अभियंता लोनिवि रीना नेगी, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह रावत, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि धीरज सिंह रावत तथा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि सुरेंद्र रावत सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पौड़ी : आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग/ मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के दिशानिर्देशों और निर्धारित कार्यक्रमांनुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल में ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह जांच राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति एवं ईसीआईएल के इंजीनियरों द्वारा…

Read More
badhtauttarakhand

  • संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर धरना
  • ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयोग के चयन में बदलाव की मांग

गोपेश्वर (चमोली)। संयुक्त किसान मोर्चा के अखिल भारतीय आह्वान पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में उत्तराखंड किसान सभा चमोली ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को रद्द करने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयोग के चयन की प्रक्रिया में बदलाव की मांग उठाई।

धरने के दौरान किसान सभा के पदाधिकारियों ने एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के चयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए चयन प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भी शामिल किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे नौजवानों और छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग भी उठाई।

किसान सभा ने इन मांगों को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से आवश्यक कदम उठाने की अपील की। किसान सभा के जिलाध्यक्ष बस्ती लाल और जिला मंत्री कमलेश गौड़ ने कहा कि एसआईआर और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर संगठन का विरोध जारी रहेगा।

इस दौरान किसान सभा के प्रदेश महामंत्री भूपाल सिंह रावत, सीटू के जिला उपाध्यक्ष मदन मिश्रा, हिम्मत सिंह, नरेंद्र रावत, पुरुषोत्तम सती, बद्री सती, नंदन कठैत, महेंद्र सिंह समेत अन्य लोग शामिल रहे।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर धरना ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयोग के चयन में बदलाव की मांग गोपेश्वर (चमोली)। संयुक्त किसान मोर्चा के अखिल भारतीय आह्वान पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में उत्तराखंड किसान सभा चमोली ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को रद्द करने, मुख्य चुनाव आयुक्त…

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून : उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए आईटी सेक्टर में करियर बनाने, अपने स्टार्टअप शुरू करने और नए बिजनेस आइडिया को हकीकत में बदलने के अवसर बढ़ने जा रहे हैं। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) ने देहरादून के आईटी पार्क, सहस्रधारा रोड में अपनी नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ किया। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने इस सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा और कृषि मंत्री गणेश जोशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

इस फैसिलिटी का उद्देश्य राज्य के IT/ITeS इकोसिस्टम को मजबूत करना और प्रौद्योगिकी आधारित उद्यमिता, नवाचार, उत्पाद विकास तथा रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करना है। लगभग 30,000 वर्ग फुट क्षेत्र में चार मंजिल पर विकसित इस फैसिलिटी में अर्द्ध-सुसज्जित कार्यालय स्थान, हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी, वातानुकूलित एवं पर्यावरण-अनुकूल कार्यस्थल, एक ऑडिटोरियम, दो मीटिंग रूम, दो कॉन्फ्रेंस रूम और एक नेटवर्क ऑपरेशंस सेंटर (NOC) उपलब्ध हैं। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह केंद्र प्रौद्योगिकी उद्यमों को सहयोगात्मक वातावरण प्रदान करेगा, जिससे उन्हें अपने व्यवसाय की स्थापना, विकास और विस्तार करने में सहायता मिलेगी।

 

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में प्रौद्योगिकी और व्यापार की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने तकनीकी आत्मनिर्भरता, विशेषकर सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी स्टार्टअप्स और प्रौद्योगिकी उद्यमों को सहयोग, विचारों के आदान-प्रदान तथा नवोन्मेषी समाधान विकसित करने के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करेगी। उत्तराखण्ड में 1,700 से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह पहल निवेश आकर्षित करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने में सहायक होगी। उन्होंने काशीपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के विकास सहित इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बढ़ावा देने के प्रयासों का भी उल्लेख किया।

 

उत्तराखण्ड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए बुनियादी ढाँचे के विकास के साथ-साथ सोच, आकांक्षाओं और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता में भी बदलाव आवश्यक है। उत्तराखण्ड में अपार संभावनाएँ हैं और देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी जैसी पहल प्रौद्योगिकी, नवाचार और उद्यमिता के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करेगी। इससे राज्य की प्रगति और देश के विकास के व्यापक लक्ष्य को गति मिलेगी।

 

उत्तराखण्ड सरकार के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण से प्रेरणा लेते हुए युवाओं के लिए पारंपरिक IT हब से आगे भी अवसर विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देहरादून एक प्रमुख शिक्षा केंद्र है और इसमें बेंगलुरु तथा हैदराबाद की तरह प्रमुख IT गंतव्य बनने की क्षमता है। 

 

उत्तराखण्ड सरकार के आईटी सचिव पंकज पांडे ने कहा कि STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी राज्य के प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम का महत्वपूर्ण विस्तार है। यह युवा उद्यमियों को आवश्यक बुनियादी ढाँचा और सहयोग उपलब्ध कराएगी। उन्होंने सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप जैसी पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से युवाओं को अपनी विशेषज्ञता को सफल व्यवसायों में बदलने में सहायता मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य लगभग 1,000 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराकर डिजिटल गवर्नेंस को आगे बढ़ा रहा है। 

 

STPI के महानिदेशक अरविंद कुमार ने कहा कि संगठन का देशव्यापी नेटवर्क स्टार्टअप्स को स्थानीय इकोसिस्टम से आगे बढ़कर देशभर के निवेशकों, विशेषज्ञों और प्रौद्योगिकी समाधानों तक पहुँच प्रदान करता है। देहरादून की नई फैसिलिटी उभरते IT/ITeS उद्यमों को व्यवसाय स्थापित करने और विस्तार करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढाँचा उपलब्ध कराएगी।

देहरादून : उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए आईटी सेक्टर में करियर बनाने, अपने स्टार्टअप शुरू करने और नए बिजनेस आइडिया को हकीकत में बदलने के अवसर बढ़ने जा रहे हैं। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) ने देहरादून के आईटी पार्क, सहस्रधारा रोड…

Read More
badhtauttarakhand

दलेर मेहंदी विवाद : 35 लाख रुपये की फीस से लेकर कलाकार के सम्मान तक छिड़ी बहस, मीका सिंह ने सुबोध उनियाल में मांगी भुगतान की रसीद – badhtauttarakhand

दलेर मेहंदी विवाद : 35 लाख रुपये की फीस से लेकर कलाकार के सम्मान तक छिड़ी बहस, मीका सिंह ने सुबोध उनियाल में मांगी भुगतान की रसीद – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। दिल्ली के उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया ने सपरिवार बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। गुरुवार को शयन आरती और शुक्रवार को महाभिषेक पूजा में शामिल होकर उन्होंने भगवान बदरीविशाल, माता लक्ष्मी और श्री घंटाकर्ण को ध्वज अर्पित किया तथा मंदिर की सेवा का संकल्प लिया। उन्होंने रावल अमरनाथ नंबूदरी से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

मंदिर प्रभारी एवं प्रोटोकॉल अधिकारी राकेश सेमवाल ने कानौड़िया परिवार का स्वागत कर प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किए। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि कानौड़िया परिवार ने तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के शीर्ष कलश एवं छतरी के निर्माण-जीर्णोद्धार और गुप्तकाशी स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर परिसर में श्री भैरवनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण में योगदान दिया है। परिवार ने अनुसूया माता मंदिर में चांदी के सिंहासन और बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर शिव मंदिर के निर्माण में भी सहयोग किया है। बदरीनाथ प्रवास के दौरान सुशील कानौड़िया ने मंदिर समिति के कर्मचारियों को जैकेट तथा साधु-संतों को वस्त्र एवं कंबल वितरित किए। इससे पूर्व उन्होंने केदारनाथ धाम में दर्शन कर जरूरतमंदों को कंबल बांटे थे।

इस दौरान उनकी पत्नी ममता कानौड़िया, पुत्र दीपक, पुत्रवधू पायल, पुत्रियां चेरी गुप्ता एवं नेहा गोयल और पोते क्यान व कृषव सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में बीकेटीसी के धर्माधिकारी स्वयंवर सेमवाल, एसपी भट्ट, रंजन कुमार, देवकुमार, महेश कुमार, डॉ. हरीश गौड़, राहुल नेगी, योगंबर नेगी, राजदीप सनवाल, राजेश नंबूदरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

गोपेश्वर (चमोली)। दिल्ली के उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया ने सपरिवार बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। गुरुवार को शयन आरती और शुक्रवार को महाभिषेक पूजा में शामिल होकर उन्होंने भगवान बदरीविशाल, माता लक्ष्मी और श्री घंटाकर्ण को ध्वज अर्पित किया तथा मंदिर की सेवा का संकल्प लिया। उन्होंने रावल अमरनाथ नंबूदरी से…

Read More
badhtauttarakhand

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में यमकेश्वर क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने, उसे डराने-धमकाने और मोबाइल फोन लूटकर फरार होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

क्या है पूरा मामला?

14 अक्टूबर 2026 को यमकेश्वर निवासी लक्ष्मी देवी ने थाना यमकेश्वर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, रात के समय एक अज्ञात युवक उनके घर पहुंचा। युवक ने अपना नाम सोनू बताया और महिला के साथ मारपीट कर उसे डराया-धमकाया। इसके बाद वह महिला का वीवो कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गया।

 

शिकायत के आधार पर थाना यमकेश्वर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 11/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) और 74 में अभियोग पंजीकृत किया।

 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने और लूट जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।

 

इन निर्देशों के क्रम में थाना यमकेश्वर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी हितेंद्र सिंह नेगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से संबंधित मामले में लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है।

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है तथा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तार आरोपी का नाम और पता

 

– नाम: हितेंद्र सिंह नेगी

– उम्र: 24 वर्ष

– पिता का नाम: स्वर्गीय प्रवीण सिंह नेगी

– निवासी: ग्राम ठागर, थाना यमकेश्वर, जनपद पौड़ी गढ़वाल

 

दर्ज मुकदमे का विवरण

 

– मुकदमा अपराध संख्या: 11/2026

– धाराएं: 309(4)/74 भारतीय न्याय संहिता (BNS)

– बढ़ाई गई धारा: 317(2) BNS

– थाना: यमकेश्वर, जनपद पौड़ी गढ़वाल

 

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध थाना यमकेश्वर में पहले भी निम्नलिखित अभियोग पंजीकृत हैं—

 

1. मुकदमा अपराध संख्या 06/2026, धारा 305(D)/331(3)/317(2) BNS।

2. मुकदमा अपराध संख्या 07/2026, धारा 305(D)/331(4)/317(2) BNS।

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में यमकेश्वर क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने, उसे डराने-धमकाने और मोबाइल फोन लूटकर फरार होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी…

Read More