एसजीआरआरयू जाॅब उत्सव में छात्र-छात्राओं को मिले लाखों के जाॅब ऑफर
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में शनिवार को जाॅब उत्सव-2025 का आयोजन किया गया। जाॅब उत्सव-2025 में फार्मास्यूटिकल, आई.टी., मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, आॅटोमाबाइल, रियल एस्टेट, आईटीसी, एनआईआईटी, पतंजलि, ब्लैक एप्पल, विप्रो, एस्ट्रामाक्र्स, एक्रोक्नैक्स टैक्नोलाॅजी सहित 32 कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट किया। एक दिवसीय रोजगार मेले में एसजीआरआरयू के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।…
