Category: राज्य
इस केटेगरी में आप अलग अलग राज्यों के समाचारों को पढ़ सकते हैं
UKSSSC ने इन दो भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम किया जारी
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्याः 63/उ०अ० से०च०आ०/2024 दिनांक 25 सितम्बर, 2024 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों के तकनीकी संवर्ग तथा विज्ञापन संख्याः 55/उ०अ०से०च०आ०/2024 दिनांक 16 फरवरी, 2024 के अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अनुदेशकों के रिक्त पदो की लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 20 नवम्बर,…
मुख्यमंत्री धामी ने मेजर जनरल बख्शी की पुस्तक A History of Hinduism का किया विमोचन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को टोंस ब्रिज स्कूल, देहरादून में मेजर जनरल(से.नि.) जी.डी. बख्शी द्वारा लिखित पुस्तक A history of Hinduism का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अल्मोड़ा बस हादसे में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिली तीन और फैकल्टी
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, श्रीनगर में फैकल्टी की कमी को दूर करने के उद्देश्य से विभिन्न संकायों में तीन नई फैकल्टी नियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की है। इन नई नियुक्तियों से मेडिकल कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त…
शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, मूल विद्यालयों से अन्यत्र अटैच शिक्षकों का ब्योरा तबल
देहरादून। महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा, उत्तराखण्ड झरना कमठान ने अपने मूल विद्यालय और कार्यालय से अन्यत्र कार्यरत शिक्षकों तथा कर्मचारियों का विवरण औचित्य सहित उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि विद्यालयी शिक्षा विभाग में विभिन्न स्तरों (यथा महानिदेशालय, प्रारम्भिक/माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण निदेशालय, बोर्ड कार्यालय, मण्डलीय/जनपदीय/विकास…
मार्चूला बस हादसाः एम्स ऋषिकेश में भर्ती आठ घायलों में से तीन की स्थिति अभी भी नाजुक
ऋषिकेश। अल्मोड़ा बस दुर्घटना के 8 घायलों का एम्स ऋषिकेश में इलाज जारी है। इनमें से 3 घायलों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। राज्य के शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को एम्स पंहुचकर घायलों का हालचाल जाना। अल्मोड़ा में हुई बस दुर्घटना के 6…
मार्चुला बस हादसा: राज्य स्थापना दिवस सादगी से मनाने का निर्णय
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य स्थापना के कार्यक्रम सादगी से मनाये जायेंगे। मार्चुला में सोमवार को हुए बस हादसे के कारण मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है। सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि यह आंकलन कर लिया जाए कि पर्वतीय क्षेत्रों में कहां अतिरिक्त बसें…
बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंची
ऊखीमठ। भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से सेना के बैंड के भक्तिमय धुनों तथा स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ समारोह पूर्वक आज दोपहर बाद शीतकाल गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंच गयी है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा पंचमुखी डोली का भब्य स्वागत किया गया आज के दिन हेतु ओंकारेश्वर…
रोडवेज कर्मचारियों ने मर्चुला बस हादसे पर जताया शोक
देहरादून। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कल मर्चुला बस दुर्घटना में 36 यात्रियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। परिषद के अध्यक्ष दिनेश पंत ने सरकार को पत्र लिखकर दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सुझाव दिए। सुझाव उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा 04 अगस्त .2018 को आपने आदेश में परिवहन निगम में प्राइवेट आपरेटरो…
देहरादून में 400 वाहनों पर बजेगा बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्ति का जिंगल संदेश
देहरादून। जनपद को भिक्षावृति से मुक्त कराने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल दृढ़संकल्प से हर स्तर पर कार्य करवा रहे हैं। बच्चों को भिक्षावृति से मुक्ति हेतु अपने अभिनव पहल के तहत उन्होंने जनपद के समस्त नगर निकाय वाहनों पर आज से ही बच्चों को भिक्षा न देने हेतु जन जागरूकता जिंगल/संदेश प्रसारित करवाये है। अब…
