उत्तराखण्ड के 100 सरकारी स्कूलों में बनेंगी AI कैरियर लैब्स
देहरादून। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड एवं बियान्ड मेन्टॉर संस्था के मध्य राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड के निर्देशन में आज समझौता-ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। इस समझौते के तहत बियान्ड मेन्टॉर संस्था द्वारा राज्य के कुल 100 राजकीय विद्यालयों में कृत्रिम बुद्धिमता (ए0आई0) कैरियर लैब्स संचालित की जायेंगीं। डॉ0 मुकुल कुमार सती, अपर राज्य…
