मुख्य सचिव ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं और पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
केदारनाथ धाम। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज बुधवार को पवित्र केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान बाबा केदारनाथ के दर्शन किए और धाम परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने धाम क्षेत्र में विभिन्न फेज़ों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी…
