Home » राज्य » Page 9
badhtauttarakhand

  • सात ट्रैकर्स और एक गाइड का अब तक नहीं मिला सुराग
  • बर्फबारी और खराब परिस्थितियों से सर्च अभियान में मुश्किल

देहरादून। उत्तरकाशी के केदारताल क्षेत्र में लापता सात ट्रैकर्स और एक गाइड की तलाश के लिए एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में अत्यधिक बर्फबारी और विषम मौसम के चलते तलाशी अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। ऐसे में एसडीआरएफ ने हेलीकॉप्टर की मदद से केदारताल क्षेत्र की दो बार हवाई रेकी की, लेकिन लापता लोगों या उनके टेंट का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिल पाया।

एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर लापता लोगों की तलाश के लिए विशेष पर्वतारोहण टीम को अभियान में लगाया गया है। इससे पहले एसडीआरएफ की गंगोत्री टीम के जवान केदारताल क्षेत्र में पहुंचकर रेकी कर चुके हैं, लेकिन भारी बर्फबारी और प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण सर्च अभियान आगे नहीं बढ़ाया जा सका।

इसके बाद हेलीकॉप्टर से हवाई तलाश का निर्णय लिया गया। एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल रवि चौहान और कांस्टेबल दीपक पंत हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए केदारताल क्षेत्र की दो बार सघन हवाई रेकी की गई। हालांकि इस दौरान लापता ट्रैकर्स और गाइड के साथ ही उनके टेंट का भी कोई स्पष्ट दृश्य संकेत नहीं मिला।

एसडीआरएफ ने अभियान को आगे बढ़ाने के लिए वाहिनी मुख्यालय से एक अतिरिक्त टीम आवश्यक बचाव और पर्वतारोहण उपकरणों के साथ रवाना की है। मौसम और भौगोलिक परिस्थितियां अनुकूल होने पर यह टीम सर्च अभियान में जुटेगी। फिलहाल एसडीआरएफ अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर आगे की रणनीति तैयार कर रही है।

दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के बीच आठ लोगों की तलाश चुनौती बनी हुई है। अब अभियान की अगली दिशा मौसम और क्षेत्र में पहुंचने की परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।

सात ट्रैकर्स और एक गाइड का अब तक नहीं मिला सुराग बर्फबारी और खराब परिस्थितियों से सर्च अभियान में मुश्किल देहरादून। उत्तरकाशी के केदारताल क्षेत्र में लापता सात ट्रैकर्स और एक गाइड की तलाश के लिए एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में अत्यधिक बर्फबारी और विषम मौसम के चलते तलाशी अभियान…

Read More
badhtauttarakhand

कोटद्वार: महिलाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रविवार को कोटद्वार स्थित बावर्ची ग्राउंड्स में आयोजित ‘शक्ति संगम’ मिनी मेला उत्साह के साथ संपन्न हुआ। ‘Empowering Women, Growing Together’ यानी महिलाओं को सशक्त बनाने और साथ मिलकर आगे बढ़ने की थीम पर आयोजित इस एक दिवसीय मेले में महिला उद्यमियों ने अपने हुनर, उत्पादों और व्यवसाय का प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चले इस मेले में प्रवेश निशुल्क रखा गया था।

 

 

मेले में हैंडमेड ज्वेलरी, रेजिन आर्ट, क्रोशिया उत्पाद, सेंटेड कैंडल्स, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, मेकअप, सैलून सेवाओं, गार्डनिंग सहित विभिन्न रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े स्टॉल लगाए गए। खास बात यह रही कि इन स्टॉलों के माध्यम से महिलाओं को अपने उत्पादों की पहचान बनाने, नए ग्राहकों तक पहुंचने और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का अवसर मिला।

 

इस आयोजन की खासियत यह रही कि यहां केवल उत्पादों की बिक्री ही नहीं हुई, बल्कि महिलाओं ने अपने उद्यम शुरू करने के अनुभव, चुनौतियों और सफलता की कहानियां भी साझा कीं। मेले में बातचीत के दौरान तीन महिला उद्यमियों ने बताया कि किस तरह छोटे स्तर से शुरू किया गया काम धीरे-धीरे उनकी पहचान बन रहा है।

 

लंदन से सीखी शेफिंग, कोटद्वार में जापानी-गढ़वाली स्वाद का संगम

 

 

मेले में मौजूद शेफ अनिवर्ती भट्ट ने बताया कि महिलाओं को एक मंच पर लाने का विचार किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि इस मंच के माध्यम से उन महिलाओं को अपने उत्पाद और ब्रांड लोगों तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है, जिनका कारोबार अभी तक घर या आसपास के क्षेत्र तक ही सीमित था।

 

अनिवर्ती स्वयं भी उद्यमिता के क्षेत्र में कदम रख चुकी हैं। उन्होंने लंदन में छह साल बिताए और वहां से शेफिंग की पढ़ाई की। अब वह कोटद्वार में जापानी थीम पर आधारित अपना कैफे ‘अमामी’ शुरू कर रही हैं। उनकी कोशिश जापानी खानपान को गढ़वाली संस्कृति के साथ जोड़ने की है। इसके तहत मेन्यू में बुरांश की आइसक्रीम, बुरांश का शरबत और जापानी डिश रामेन को शामिल किया गया है।

 

नए उद्यमियों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा, “बस शुरुआत कर दो, चीजें धीरे-धीरे अपने आप बनती जाती हैं।”

 

500 रुपये से शुरू किया रेजिन आर्ट का सफर

 

मेले में ‘Resin by Nikita Rawat’ के नाम से अपना स्टॉल लगाने वाली निकिता रावत ने बताया कि उन्होंने कॉलेज के प्रथम वर्ष में ही अपने इस काम की शुरुआत कर दी थी। जयपुर में पढ़ाई के दौरान दूसरे लोगों को अपने व्यवसाय और कला को आगे बढ़ाते देखकर उन्हें भी अपना हुनर व्यवसाय में बदलने की प्रेरणा मिली।

 

 

निकिता ने महज 500 रुपये की पॉकेट मनी से रेजिन आर्ट का काम शुरू किया। उन्होंने इसके लिए किसी संस्थान से प्रशिक्षण नहीं लिया, बल्कि ऑनलाइन माध्यमों और यूट्यूब वीडियो की मदद से खुद ही यह कला सीखी। वह घर से ही अपने उत्पाद तैयार करती हैं और अब सेंटेड कैंडल्स सहित विभिन्न रचनात्मक उत्पाद भी बनाती हैं।

 

निकिता के अनुसार, कोटद्वार में रेजिन आर्ट का काम अभी सीमित स्तर पर है, इसलिए लोगों के लिए उनके उत्पाद कुछ अलग और नया अनुभव लेकर आते हैं। उनके इस सफर में परिवार भी पूरा सहयोग करता है। उनके माता-पिता और बहन भी काम में हाथ बंटाते हैं। उन्होंने युवाओं और महिलाओं को संदेश दिया कि किसी भी काम को शुरू करने के लिए बड़े निवेश से ज्यादा जरूरी लगन और शुरुआत करने का साहस है।

 

बच्चों के प्रोत्साहन से क्रोशिया के हुनर को मिली नई पहचान

 

मेले में स्वाति शाह ने अपने क्रोशिया से तैयार किए गए आकर्षक उत्पादों का स्टॉल लगाया। वह पर्स, मफलर, रबर बैंड, हेयर क्लिप और ईयररिंग्स सहित कई तरह की वस्तुएं तैयार करती हैं। उनकी खासियत यह है कि ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार उत्पादों को कस्टमाइज भी करवा सकते हैं।

 

 

स्वाति ने बताया कि पहले वह घर पर ही थोड़ा-बहुत क्रोशिया का काम करती थीं, लेकिन उनके बच्चों ने उन्हें अपने हुनर को दूसरे लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने यूट्यूब और व्हाट्सऐप स्टेटस के माध्यम से अपने काम का प्रचार शुरू किया।

 

उन्होंने बताया कि काम शुरू किए अभी केवल तीन महीने हुए हैं, लेकिन उन्हें आसपास के लोगों के साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी अच्छे ऑर्डर मिल रहे हैं। शुरुआती परेशानियों के बावजूद वह धीरे-धीरे अपने काम को आगे बढ़ा रही हैं। उनके अनुसार, इस तरह के आयोजन घरेलू स्तर पर काम कर रही महिलाओं को आगे बढ़ने का हौसला देते हैं।

 

महिला उद्यमियों को मिला पहचान और नेटवर्किंग का अवसर

 

‘शक्ति संगम’ मिनी मेला केवल खरीदारी का केंद्र नहीं रहा, बल्कि स्थानीय महिला उद्यमियों के लिए आपसी संपर्क, अनुभव साझा करने और अपने व्यवसाय को नई पहचान देने का अवसर भी बना। घरेलू स्तर पर काम शुरू करने वाली महिलाओं से लेकर नए स्टार्टअप की दिशा में कदम बढ़ा रही उद्यमियों तक, सभी को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिला।

 

इस तरह के आयोजन स्थानीय स्तर पर महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। ‘शक्ति संगम’ के माध्यम से यह संदेश सामने आया कि सही अवसर और प्रोत्साहन मिले तो घर की चारदीवारी से शुरू हुआ हुनर भी एक सफल व्यवसाय और पहचान का रूप ले सकता है।

कोटद्वार: महिलाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रविवार को कोटद्वार स्थित बावर्ची ग्राउंड्स में आयोजित ‘शक्ति संगम’ मिनी मेला उत्साह के साथ संपन्न हुआ। ‘Empowering Women, Growing Together’ यानी महिलाओं को सशक्त बनाने और साथ मिलकर आगे बढ़ने की थीम पर आयोजित इस एक दिवसीय मेले में महिला उद्यमियों…

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून/गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्य सलाहकार (चारधाम यात्रा एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति) तथा सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी बी.डी. सिंह को पर्यटन विभाग ने हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए समन्वयक नियुक्त किया है। श्री सिंह इससे पूर्व बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के प्रशासक एवं मुख्य कार्याधिकारी भी रह चुके हैं।

इस नियुक्ति को उत्तराखंड में चारधाम यात्रा, धार्मिक पर्यटन और कुंभ मेले की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बी.डी. सिंह लंबे समय से धार्मिक पर्यटन और तीर्थयात्रा प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव और दूरदर्शिता को देखते हुए विभाग ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि श्री बी.डी. सिंह का दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, कार्यकुशलता और धार्मिक पर्यटन की गहरी समझ कुंभ मेला-2027 के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि इस जिम्मेदारी मिलने पर बीकेटीसी सहित विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. गौड़ ने कहा कि श्री सिंह के मार्गदर्शन में देश-विदेश से हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं, सुव्यवस्थित प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, स्वच्छता और पर्यटन संबंधी व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। इससे उत्तराखंड की धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहचान को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है।

ज्ञात हो कि श्री बी.डी. सिंह वर्तमान में मुख्यमंत्री के चारधाम यात्रा एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य यात्रा सलाहकार के रूप में भी महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं। उनकी यह नई जिम्मेदारी राज्य में बड़े धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन को और मजबूत करने वाली मानी जा रही है।

देहरादून/गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्य सलाहकार (चारधाम यात्रा एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति) तथा सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी बी.डी. सिंह को पर्यटन विभाग ने हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए समन्वयक नियुक्त किया है। श्री सिंह इससे पूर्व बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के प्रशासक एवं मुख्य कार्याधिकारी भी रह चुके हैं। इस…

Read More
badhtauttarakhand

  • यूकेडी ने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की
  • उत्तराखंड की राजनीति में क्षेत्रीय दल ने बढ़ाई सक्रियता

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चमोली जिले में भी चुनावी हलचल बढ़ा दी है। पार्टी ने कर्णप्रयाग विधानसभा सीट से आशीष नेगी को प्रत्याशी घोषित किया है। यूकेडी की 16 प्रत्याशियों की सूची में चमोली जिले से कर्णप्रयाग सीट को शामिल किया गया है। पार्टी के इस फैसले से क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने संसदीय बोर्ड की संस्तुति पर प्रत्याशियों की घोषणा की। सूची में कर्णप्रयाग से आशीष नेगी के अलावा पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी, द्वाराहाट से पुष्पेश त्रिपाठी, देवप्रयाग से पूरण सिंह कठैत, प्रतापनगर से पंकज व्यास और जागेश्वर से दिनेश कुंजवाल को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा राजपुर से देव चंद उत्तराखण्डी, सल्ट से प्रताप सिंह, टिहरी से डीडी पंत, कपकोट से वरुण चंदोला, काशीपुर से प्रदीप चंद, नानकमत्ता से कैलाश सिंह पांगती, रामनगर से भुवन चंद्र, देहरादून कैंट से राजेंद्र सिंह नेगी, खानपुर से रितु कंडियाल जुयाल और धनोल्टी से चंदन सिंह राणा को प्रत्याशी बनाया गया है।

यूकेडी ने प्रत्याशियों के चयन में संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और उत्तराखंड के हितों के लिए किए गए संघर्ष को आधार बताया है। पार्टी अध्यक्ष के अनुसार जल्द ही दूसरी सूची भी जारी की जाएगी।

चमोली जिले की तीन विधानसभा सीटों में से फिलहाल कर्णप्रयाग पर प्रत्याशी घोषित किया गया है। ऐसे में अब बदरीनाथ और थराली सीटों पर पार्टी के फैसले का इंतजार रहेगा। क्षेत्रीय मुद्दों, स्थायी राजधानी गैरसैंण और पहाड़ के विकास को लेकर यूकेडी की आगामी चुनावी रणनीति पर भी निगाहें रहेंगी।

यूकेडी ने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की उत्तराखंड की राजनीति में क्षेत्रीय दल ने बढ़ाई सक्रियता देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चमोली जिले में भी चुनावी हलचल बढ़ा दी है। पार्टी ने कर्णप्रयाग विधानसभा सीट से आशीष नेगी को प्रत्याशी घोषित…

Read More
badhtauttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को चमोली पुलिस ने पुलिस लाइन गोपेश्वर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था धीरेन्द्र गुंज्याल की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस अधीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक की प्रशस्ति डिस्क और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

डीआईजी धीरेन्द्र गुंज्याल ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता का अर्थ केवल भौगोलिक अखंडता बनाए रखना नहीं है, बल्कि विविधताओं का सम्मान, सामाजिक सद्भाव, आपसी विश्वास और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता भी है।

समारोह में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार को डीजीपी प्रशस्ति डिस्क (सिल्वर), उपनिरीक्षक अमनदीप सिंह को प्रशस्ति डिस्क (गोल्ड) और मुख्य आरक्षी चंदन सिंह नगरकोटी को प्रशस्ति डिस्क (सिल्वर) प्रदान की गई। इसके बाद डीआईजी ने पुलिस लाइन, आवासीय परिसर और पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आधारभूत सुविधाओं और संसाधनों को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पुलिस सेवा गौरव और आत्मसम्मान का विषय है। प्रत्येक पुलिसकर्मी को पूरी निष्ठा और समर्पण से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। पुलिस की जिम्मेदारी कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ देश की आंतरिक सुरक्षा और आमजन का विश्वास कायम रखना भी है।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट समेत जनपद के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

गोपेश्वर (चमोली)। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को चमोली पुलिस ने पुलिस लाइन गोपेश्वर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था धीरेन्द्र गुंज्याल की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस अधीक्षक…

Read More
badhtauttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। ज्योतिर्मठ के समीप शुक्रवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत के बाद दुर्घटनास्थल से शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया है। दुर्गम पहाड़ी और ऊंचाई वाले क्षेत्र में पहुंचना बचाव दलों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, वन विभाग और जिला प्रशासन की टीमें पांडुकेश्वर की ओर से कठिन पहाड़ी रास्तों पर पैदल चढ़ाई कर घटनास्थल तक पहुंच चुकी हैं।

रेस्क्यू टीमें दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हैं। अभियान को गति देने के लिए आसपास के ऊंचाई वाले गांवों की ओर से वैकल्पिक पैदल रास्तों की भी तलाश की जा रही है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के साथ मौसम की चुनौतियां भी बचाव अभियान को कठिन बना रही हैं।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि सभी रेस्क्यू एजेंसियों के बीच लगातार समन्वय बनाया जा रहा है। बचाव दल पूरी तत्परता से अभियान में जुटे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि छहों मृतकों के पार्थिव शरीर सुरक्षित निकालकर जोशीमठ पहुंचाए जाएं। अभियान में लगे जवानों और कार्मिकों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिला प्रशासन अभियान की लगातार निगरानी कर रहा है और रेस्क्यू टीमों को आवश्यक संसाधन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

गोपेश्वर (चमोली)। ज्योतिर्मठ के समीप शुक्रवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत के बाद दुर्घटनास्थल से शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया है। दुर्गम पहाड़ी और ऊंचाई वाले क्षेत्र में पहुंचना बचाव दलों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, वन विभाग…

Read More
badhtauttarakhand

  • 633 मतदान केंद्रों के लिए मशीनों की एफएलसी संपन्न
  • एक और दो नवंबर को राजनीतिक दलों की मौजूदगी में होगा मॉकपोल

गोपेश्वर (चमोली)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चमोली में निर्वाचन तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले के 633 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) पूरी कर ली गई है। अब एक और दो नवंबर को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मशीनों का मॉकपोल कराया जाएगा। इसके लिए कुल मशीनों में से पांच प्रतिशत का रेंडम चयन किया जाएगा।

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) के अधिकृत इंजीनियरों ने निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार मशीनों की जांच की। पूरी प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में संपन्न हुई। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

शनिवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार ने वेयरहाउस पहुंचकर एफएलसी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और इंजीनियरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में केवल प्रथम स्तरीय जांच में सफल और प्रमाणित मशीनों का ही इस्तेमाल किया जाएगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया है।

जिले में कुल 1,130 बैलेट यूनिट (बीयू), 1,250 कंट्रोल यूनिट (सीयू) और 1,294 वीवीपैट मशीनों की जांच पूरी हुई है। मॉकपोल के दौरान पांच प्रतिशत मशीनों का चयन कर उनकी कार्यक्षमता और मतों की रिकॉर्डिंग की जांच की जाएगी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत एक प्रतिशत मशीनों पर 1,200 वोट, दो प्रतिशत पर 1,000 वोट और शेष दो प्रतिशत मशीनों पर 500-500 वोट डालकर परीक्षण होगा। इससे मशीनों में मत दर्ज होने और वीवीपैट की पर्चियों के मिलान की तकनीकी विश्वसनीयता परखी जाएगी।

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से मॉकपोल के दौरान अपने अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चुनाव से जुड़ी हर प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की सहभागिता पारदर्शिता और विश्वसनीयता के लिए जरूरी है।

633 मतदान केंद्रों के लिए मशीनों की एफएलसी संपन्न एक और दो नवंबर को राजनीतिक दलों की मौजूदगी में होगा मॉकपोल गोपेश्वर (चमोली)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चमोली में निर्वाचन तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले के 633 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) पूरी कर ली…

Read More
badhtauttarakhand

  • इस सीजन 35,261 देशी-विदेशी पर्यटकों ने किया प्रकृति के अनुपम सौंदर्य का दीदार
  • वन विभाग को मिला 67.07 लाख रुपये का राजस्व

गोपेश्वर (चमोली)। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शनिवार 31 अक्टूबर को पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गई। एक जून को खुले घाटी के द्वार पांच माह बाद बंद हुए तो इस बार पर्यटकों की आमद का नया रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। पूरे पर्यटन सीजन में 35,261 देशी-विदेशी सैलानी घाटी की प्राकृतिक सुंदरता निहारने पहुंचे। पर्यटकों की इस रिकॉर्ड आमद से वन विभाग को 67 लाख सात हजार 500 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

हिमालय की गोद में स्थित फूलों की घाटी हर साल देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करती है। रंग-बिरंगे फूलों की सैकड़ों प्रजातियां, दुर्लभ वनस्पतियां और समृद्ध जैव विविधता इस घाटी को दुनिया के प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में शामिल करती हैं। इस वर्ष भी घाटी में पर्यटकों की आवाजाही लगातार बनी रही। वन क्षेत्राधिकारी आशीष जिरवान ने बताया कि इस सीजन कुल 35,261 पर्यटकों ने घाटी का भ्रमण किया। इनमें 34,996 भारतीय और 265 विदेशी पर्यटक शामिल हैं।

भारतीय पर्यटकों में 21,306 पुरुष और 8,604 महिलाएं घाटी पहुंचीं। इसके अलावा 18 वर्ष से अधिक आयु के 4,431 विद्यार्थी एवं शोधकर्ताओं तथा 12 वर्ष से अधिक आयु के 124 बच्चों ने भी घाटी का दीदार किया। 531 वृद्ध पर्यटकों ने भी यहां की प्राकृतिक छटा का आनंद लिया। विदेशी पर्यटकों में 127 पुरुष और 138 महिलाएं शामिल रहीं।

इस सीजन 27 सितंबर को अत्यधिक बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के चलते पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए घाटी को एहतियातन एक दिन के लिए बंद रखा गया था। इसके बावजूद पर्यटकों की संख्या पर इसका खास असर नहीं पड़ा और सीजन के अंत तक पिछले सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए।

फूलों की घाटी में पर्यटकों की बढ़ती आमद न केवल इसकी अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को दर्शाती है, बल्कि स्थानीय पर्यटन कारोबार के लिए भी महत्वपूर्ण है। घाटी के बंद होने के साथ ही अब अगले पर्यटन सीजन का इंतजार शुरू हो गया है।

 

इस सीजन 35,261 देशी-विदेशी पर्यटकों ने किया प्रकृति के अनुपम सौंदर्य का दीदार वन विभाग को मिला 67.07 लाख रुपये का राजस्व गोपेश्वर (चमोली)। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शनिवार 31 अक्टूबर को पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गई। एक जून को खुले घाटी के द्वार पांच माह बाद बंद हुए तो…

Read More
badhtauttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए और देश की एकता, अखंडता तथा सशक्त भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया।

कांग्रेसजनों ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता, अखंडता और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया, वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल ने देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। दोनों नेताओं का व्यक्तित्व और कृतित्व देश की भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के आदर्शों पर चलने और देश की एकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।

इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, एससी प्रदेश उपाध्यक्ष भगत कनियाल, जिला कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह भंडारी, जिला कार्यालय सचिव मनमोहन ओली, नगर महामंत्री राकेश बिष्ट व जयवीर नेगी, एससी जिला उपाध्यक्ष दर्शन लाल, पूर्व एससी ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप लाल, नगर संरक्षक भक्ति लाल, बृजमोहन आदि मौजूद रहे।

गोपेश्वर (चमोली)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए और देश की एकता, अखंडता तथा सशक्त…

Read More
badhtauttarakhand

  • 1 व 2 नवम्बर को राजनीतिक दलों की मौजूदगी में होगा मॉकपोल
  • पांच प्रतिशत मशीनों पर होगा परीक्षण

गोपेश्वर (चमोली)। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत चमोली में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का काम तेजी से चल रहा है। 30 अक्टूबर तक जिले में 957 बैलेट यूनिट, 1,125 कंट्रोल यूनिट और 1,118 वीवीपैट मशीनों की जांच पूरी कर ली गई है। अब एक और दो नवंबर को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मशीनों का मॉकपोल कराया जाएगा।

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) के इंजीनियर मशीनों की तकनीकी जांच कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी गौरव कुमार की निगरानी में चल रही इस प्रक्रिया का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी अवलोकन कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक चुनाव से पहले ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच अनिवार्य है। जांच में सफल और प्रमाणित मशीनों का ही चुनाव में इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और वेयरहाउस की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश के अनुसार जिले के 633 मतदान केंद्रों के लिए 1,130 बैलेट यूनिट, 1,250 कंट्रोल यूनिट और 1,294 वीवीपैट मशीनों की जांच की जा रही है। पहले उपलब्ध 1,400 कंट्रोल यूनिट में से 150 मशीनें पौड़ी जिले को हस्तांतरित की गई हैं। शेष मशीनों की जांच जारी है।

पांच प्रतिशत मशीनों पर मॉकपोल

एफएलसी के बाद एक और दो नवंबर को कुल मशीनों में से पांच प्रतिशत का रेंडम चयन कर मॉकपोल कराया जाएगा। इसमें एक प्रतिशत मशीनों पर 1,200 वोट, दो प्रतिशत पर 1,000 वोट और शेष दो प्रतिशत मशीनों पर 500-500 वोट डालकर परीक्षण किया जाएगा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होने वाली इस प्रक्रिया से मशीनों की कार्यक्षमता और तकनीकी विश्वसनीयता परखी जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपने अधिकृत प्रतिनिधियों को एफएलसी और मॉकपोल में भेजने की अपील की है।

1 व 2 नवम्बर को राजनीतिक दलों की मौजूदगी में होगा मॉकपोल पांच प्रतिशत मशीनों पर होगा परीक्षण गोपेश्वर (चमोली)। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत चमोली में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का काम तेजी से चल रहा है। 30 अक्टूबर तक जिले में 957 बैलेट यूनिट, 1,125 कंट्रोल…

Read More