हरियाणा की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचकर हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में उनके साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया।…
