badhtauttarakhand

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या वर्तमान 526 से बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान कर दिया है। इसके तहत 1474 अतिरिक्त पद अन्य संवर्गों एवं शाखाओं के स्वीकृत पदों से समायोजित किए जाने का प्रस्ताव है।

 

इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय भार के तथा कुल स्वीकृत पदों की संख्या में वृद्धि किए बिना, वर्तमान में कार्यरत 1210 अधिसंख्य महिला आरक्षियों के समायोजन और भविष्य में उनकी पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करने के लिए उच्चतर पदों के पुनर्गठन का पृथक प्रस्ताव उपलब्ध कराने की शर्त पर सहमति व्यक्त की गई है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इस निर्णय से जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही, वर्तमान में कार्यरत अधिसंख्य महिला आरक्षियों के समायोजन तथा उनके लिए भविष्य में पदोन्नति के अवसरों की व्यवस्था करने की दिशा में भी पहल की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। हमारी सरकार का उद्देश्य महिला पुलिस कर्मियों को सेवा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही उनके भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाना है।’

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या वर्तमान 526 से बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान कर दिया है। इसके तहत 1474 अतिरिक्त पद अन्य संवर्गों एवं शाखाओं के स्वीकृत पदों से समायोजित किए जाने का प्रस्ताव है।   इस संबंध में कार्मिक…

Read More
badhtauttarakhand

कोटद्वार : जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पौड़ी पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देश पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत कोटद्वार और श्रीनगर में पुलिस टीमों ने दैनिक चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते हुए तीन चालकों को पकड़ा। इनमें कोटद्वार क्षेत्र के दो तथा श्रीनगर क्षेत्र का एक वाहन चालक शामिल है।

पुलिस ने तीनों चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए उनके वाहनों को सीज कर दिया। इस कार्रवाई के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सड़क सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पौड़ी पुलिस की आमजन से अपील

पौड़ी पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब का सेवन करने के बाद कभी भी वाहन न चलाएं। नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल चालक, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।

कोटद्वार : जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पौड़ी पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देश पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोटद्वार…

Read More
badhtauttarakhand

गोपेश्वर/ देहरादून : श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व मुख्य कार्याधिकारी जगत सिंह बिष्ट ( 89) के निधन पर शोक जताया। ज्योर्तिमठ के मूलनिवासी जगत सिंह बिष्ट के निधन पर बीकेटीसी सहित धार्मिक संगठनों ने दुख जताया है।उन्हे श्रद्धा सुमन व्यक्त किये। आज शुक्रवार उनका मियांवाला देहरादून स्थित आवास पर निधन हुआ।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री जगत सिंह बिष्ट वर्ष 2003-04 में बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी रहे। साधारण कर्मचारी के रूप से मंदिर समिति में सेवारत रहते हुए वह बाद में उपमुख्य कार्याधिकारी तथा मुख्य कार्याधिकारी के पद तक पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किये।

बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष तथा जाने-माने संपादक/ पत्रकार दिवंगत नंदकिशोर नौटियाल के कार्यकाल में बीकेटीसी में ऐतिहासिक निर्णय हुए पहली बार मंदिरों में सीसीटीवी लगाये गये तथा समिति की वेबसाइट भी बनी। मंदिर समिति के विश्राम गृहों के सुधारीकरण से लेकर श्री बदरीनाथ धाम के गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित किया गया उस पर मुख्य कार्याधिकारी पद पर जेएस बिष्ट कार्यरत थे अपने सरल तथा मिलनसार स्वभाव से वह काफी लोकप्रिय थे।

उनके निधन पर रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी पूर्व सदस्य दिनकर बाबुलकर, सवेरा पब्लिकेशन निदेशक राजीव नौटियाल संपादक भारत नौटियाल पूर्व मुख्य कार्याधिकारी जेपी नंबूदरी, पूर्व‌ धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी,प्रभारी अधिकारी राजन नैथानी, प्रोटोकॉल अधिकारी राकेश सेमवाल,राजकुमार तिवारी मंदिर अधिकारी यदुवीर पुष्पवान,प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल अवर अभियंता गिरीश रावत, कर्मचारी संघ अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट, महासचिव भूपेंद्र रावत, उपाध्यक्ष डा. रविन्द्र भट्ट, जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, संतोष तिवारी, विशाल पंवार भूपेंद्र राणा,अतुल डिमरी संजय भट्ट, दीपेंद्र रावत, राकेश झिंक्वाण,ऐकता कांडपाल मनोज रावत,योगंबर नेगी, राजेश नंबूदरी हरीश जोशी, भरत कुंवर सहित बीकेटीसी कर्मचारी संघ ने शोक संवेदना जतायी है।

गोपेश्वर/ देहरादून : श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व मुख्य कार्याधिकारी जगत सिंह बिष्ट ( 89) के निधन पर शोक जताया। ज्योर्तिमठ के मूलनिवासी जगत सिंह बिष्ट के निधन पर बीकेटीसी सहित धार्मिक संगठनों ने दुख जताया है।उन्हे श्रद्धा सुमन व्यक्त किये। आज शुक्रवार उनका मियांवाला देहरादून स्थित आवास पर निधन हुआ। बीकेटीसी मीडिया…

Read More
badhtauttarakhand

श्रीनगर : जनपद पौड़ी गढ़वाल के पौराणिक एवं धार्मिक स्थल ताराकुंड को पर्यटन और तीर्थाटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पदयात्रा कर ताराकुंड पहुंचे। उन्होंने मां तारा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। आचार्य डॉ. शिव चरण नौडियाल ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई।

 

मंदिर परिसर में आयोजित खुली चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने ताराकुंड के विकास से जुड़े विभिन्न सुझाव रखे। उन्होंने सड़क संपर्क को सुचारू बनाने, झील के सौंदर्यीकरण, विश्राम गृह एवं ध्यान केंद्र के निर्माण तथा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने की मांग की। कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों के सुझावों पर चर्चा करते हुए कहा कि ताराकुंड को पर्यटन एवं तीर्थाटन सर्किट से जोड़कर धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए विकास कार्यों में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के पौराणिक मंदिरों और ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में ताराकुंड को बुंखाल मंदिर, पैठाणी स्थित राहु मंदिर, भैरवनाथ मंदिर, राजराजेश्वरी देवी मंदिर देवलगढ़, कमलेश्वर महादेव और मां धारी देवी मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ तीर्थाटन सर्किट से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इससे क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नयी पहचान मिलने के साथ स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

श्रीनगर : जनपद पौड़ी गढ़वाल के पौराणिक एवं धार्मिक स्थल ताराकुंड को पर्यटन और तीर्थाटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पदयात्रा कर ताराकुंड पहुंचे। उन्होंने मां तारा की पूजा-अर्चना…

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून : एमसीएच ऑन्कोलॉजी के प्रशिक्षु डॉ. दिव्या सेंगर और डॉ. तेजा ने लखनऊ में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (आईएएसओ) के वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन की क्विज प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम और द्वितीय पुरस्कार जीतकर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआर) का नाम रोशन किया। दोनों प्रशिक्षुओं को पदक प्रदान किए गए। डॉ. कनिका को सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ समीक्षक के रूप में सम्मानित किया गया।

ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग को आईएएसओ के स्वर्ण जयंती समारोह में सोसाइटी की पत्रिका में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

एसजीआरआर के अध्यक्ष, श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने पुरस्कार विजेताओं और विभाग को आशीर्वाद एवं बधाई दी। डॉ. गर्ग ने अध्यक्ष महोदय के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि ये उपलब्धियाँ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभाग की बढ़ती पहचान को दर्शाती

देहरादून : एमसीएच ऑन्कोलॉजी के प्रशिक्षु डॉ. दिव्या सेंगर और डॉ. तेजा ने लखनऊ में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (आईएएसओ) के वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन की क्विज प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम और द्वितीय पुरस्कार जीतकर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआर) का नाम रोशन किया। दोनों प्रशिक्षुओं को पदक…

Read More
badhtauttarakhand

अंकिता भंडारी हत्याकांड में उत्तराखंड पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एसआईटी की गहन जांच और प्रभावी पैरवी से दोषियों को आजीवन कठोर कारावास; प्रकरण में सीबीआई जांच भी जारी – badhtauttarakhand

अंकिता भंडारी हत्याकांड में उत्तराखंड पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एसआईटी की गहन जांच और प्रभावी पैरवी से दोषियों को आजीवन कठोर कारावास; प्रकरण में सीबीआई जांच भी जारी – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से संवरा धुंगसरी गांव के गोविंद जोशी का भविष्य, डेयरी से हर माह कमा रहे 60 हजार – badhtauttarakhand

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से संवरा धुंगसरी गांव के गोविंद जोशी का भविष्य, डेयरी से हर माह कमा रहे 60 हजार – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून : प्रदेश में सहकारिता के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन, विभिन्न योजनाओं की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

सहकारिता मंत्री ने प्रदेश के सभी 95 विकासखंडों में नवंबर माह में किसानों के लिए वृहद ऋण मेलों के आयोजन की तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऋण मेलों के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को सहकारी ऋण सुविधाओं से जोड़ने तथा उन्हें विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए अभी से प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य किसानों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना होना चाहिए।

बैठक में किसान समृद्धि कार्ड बनाए जाने की प्रगति, इफको टोकियो के माध्यम से सहकारी क्षेत्र में बीमा सुविधाओं की स्थिति तथा भारत सरकार की ‘धरती माता’ सॉइल टेस्टिंग योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। इसके साथ ही सहकारिता विभाग और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार की प्रगति की जानकारी भी ली गई।

डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए और उनका लाभ अधिकाधिक किसानों एवं आमजन तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं की सफलता के लिए प्रभावी कार्ययोजना, नियमित निगरानी और अधिकारियों की जवाबदेही आवश्यक है।

22 अक्टूबर तक तैयारियों की होगी समीक्षा

सहकारिता मंत्री ने सचिव सहकारिता को निर्देशित किया कि 22 अक्टूबर तक संबंधित योजनाओं और प्रस्तावित किसान ऋण मेलों की तैयारियों की पुनः समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व सचिव सहकारिता सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करें। सभी अधिकारी निर्धारित समयसीमा के भीतर अपना होमवर्क पूरा कर लें, ताकि अगली समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति और आगामी कार्ययोजना की स्पष्ट जानकारी प्रस्तुत की जा सके।

नवंबर में केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की बैठक के एजेंडे की तैयारी के निर्देश

बैठक में डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि नवंबर माह में भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की बैठक प्रस्तावित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक में प्रस्तुत किए जाने वाले एजेंडे से संबंधित सभी बिंदुओं पर आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। संबंधित योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट, आवश्यक विवरण और विभागीय प्रस्ताव व्यवस्थित रूप से तैयार किए जाएं, ताकि बैठक में प्रदेश की सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी उपलब्धियों, प्राथमिकताओं और आगामी कार्ययोजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।

सहकारिता मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों से जुड़ी योजनाओं और सहकारी क्षेत्र के विकास को सरकार प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने अधिकारियों से सभी निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में सचिव सहकारिता डॉ. इकबाल अहमद, निबंधक सहकारी समितियां डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, अनु सचिव सुरेंद्र दत्त बेलवाल, अपर निबंधक ईरा उप्रेती, आनंद शुक्ल, संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल, एम पी त्रिपाठी, रविंद्री मंदरवाल, प्रबंध निदेशक राज्य सहकारी बैंक प्रदीप मेहरोत्रा, उप निबंधक मोनिका चुनेरा, राजेश चौहान उपस्थित रहे।

देहरादून : प्रदेश में सहकारिता के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पिछली…

Read More
badhtauttarakhand

पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय जनभावनाओं में संतुलन बनाकर तैयार किये जाए ईको-सेंसेटिव जोन के प्रस्ताव – प्रमुख सचिव आरके सुधांशु – badhtauttarakhand

पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय जनभावनाओं में संतुलन बनाकर तैयार किये जाए ईको-सेंसेटिव जोन के प्रस्ताव – प्रमुख सचिव आरके सुधांशु – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

अंकिता भंडारी हत्याकांड : एडीजी कानून-व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने दी जांच और न्यायिक कार्रवाई की विस्तृत जानकारी – badhtauttarakhand

अंकिता भंडारी हत्याकांड : एडीजी कानून-व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने दी जांच और न्यायिक कार्रवाई की विस्तृत जानकारी – badhtauttarakhand

Read More