Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में वैश्विक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी दिवस की रही धूम
देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून में वैश्विक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी (आईआर) दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। काबिलेगौर है कि हर साल वैश्विक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी (आईआर) दिवस को 16 जनवरी को मनाया जाता है। जिसमें आधुनिक स्वास्थ्य सेवा में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के…
पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल को भारत गौरव अवार्ड
देहरादून। पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल को भारत गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम में भारत गौरव अवार्ड फांउडेशन ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। समारोह में 11 राज्यों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष भारत गौरव पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें संसदीय…
दून पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ अपराधी को किया जिला बदर
देहरादून। दून पुलिस ने गुण्डा एक्ट में निरुद्ध दिव्यकांत लखेड़ा निवासी ऋषि विहार माजरी माफी, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून को जनपद की सीमा आशारोड़ी से बाहर थाना क्षेत्र जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में छोड़ा दिया। पुलिस ने उसे हिदायत दी कि छह माह तक वह जनपद देहरादून की सीमा में प्रवेश न करे। उल्लेखनीय है…
स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखण्ड को मिला ‘लीडर’ का दर्जा
देहरादून। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा जारी स्टेट स्टार्टअप इकोसिस्टम रेंकिंग (5वां संस्करण) में उत्तराखण्ड को मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने में ‘लीडर’ के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर उत्तराखण्ड सरकार के उद्योग विभाग…
MDDA की बड़ी कार्रवाई : 40 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र
देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने आज डोईवाला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यह कार्रवाई उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम के प्रावधानों के तहत की गई। एमडीडीए द्वारा पूर्व में…
नरकोटा के पास नदी में गिरा वाहन, एक शव बरामद
श्रीनगर गढ़वाल। रुद्रप्रयाग-श्रीनगर मोटर मार्ग पर शुक्रावार देर नरकोटा के पास एक बोलेरो कैंपर नदी में गिर गया। रात अधिक होने के कारण बोलेरो कैंपर का कुछ पता नहीं चला, लेकिन एक शव नदी के किनारे पड़ा मिला, जिसे एसडीआरएफ ने जिला पुलिस को सौंप दिया। कल 16 जनवरी 2026 की रात्रि करीब 11.3. बजे…
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कम किया जा सकता है प्राकृतिक आपदाओं का दुष्प्रभाव
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रुड़की में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं सहनशीलता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यशाला में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपदा-पूर्व तैयारी, प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श होगा। साथ…
मुख्यमंत्री ने प्रदान की कई विकास योजनाओं के लिये ₹183.71 करोड़ की धनराशि
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सड़क के निर्माण एवं पुर्नर्निमाण, पेयजला, आवास, पंचायतीराज संस्थाओं को वित्तीय हस्तान्तरण तथा आपदा राहत से सम्बन्धित महत्वपूर्ण विकास कार्यो के लिये ₹183.71 करोड की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा आगामी श्री नन्दा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों हेतु विस्तृत कार्ययोजना…
राज्य कर्मचारियों ने 18 सूत्रीय मांगों को लेकर दफ्तरों में की गेट मीटिंग
देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड की ओर से पूर्व निर्धारित प्रथम चरण के आंदोलन के तहत आज शुक्रवार को दूसरे दिन देहरादून में रिंग रोड क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों में गेट मीटिंग की। परिषद के पदाधिकारी सबसे पहले किसान भवन पहुंचे, जहां कृषि विभाग के कर्मचारियों के साथ परिषद के 18 सूत्रीय मांग पत्र…


