Home » पूर्व विधायक चैंपियन के पुत्र के दो रिवाल्वर और एक बंदूक का लाइसेंस निरस्त

पूर्व विधायक चैंपियन के पुत्र के दो रिवाल्वर और एक बंदूक का लाइसेंस निरस्त

पूर्व विधायक चैंपियन के पुत्र के दो रिवाल्वर और एक बंदूक का लाइसेंस निरस्त

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पुत्र दिव्य प्रताप सिंह के नाम हरिद्वार जनपद से जारी दो रिवाल्वर और एक बंदूक का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।

पूर्व मुख्य सचिव एस रामस्वामी के पुत्र आर यशोर्धन ने 17 जुलाई को देहरादून के राजपुर थाने में तहरीर देकर दिव्य प्रताप सिंह और उनके गनर राजेश सिंह के खिलाफ उन्हें कार से खींचकर नीचे गिराने और लात-घूंसे मारने तथा एक अन्य व्यक्ति पर पिस्तौल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। यशोवर्धन ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी शर्ट पर लगा राष्ट्रीय ध्वज का प्रतीक भी अपमानित किया गया।

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह की संस्तुति पर हरिद्वार के एसएसपी ने गनर को निलंबित कर दिया था तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो को सीज कर दिया था। साथ ही दिव्य प्रताप सिंह के शस्त्र लाइसेन्स निरस्तीकरण/निलंबन के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को रिपोर्ट भेजी गई थी।

दिव्य प्रताप सिंह के नाम जनपद हरिद्वार से दो रिवाल्वर और एक बन्दूक का लाइसेंस जारी है। जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने तीनों शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। साथ ही एसएसपी देहरादून/हरिद्वार को निरस्त किए गए शास्त्रों को अपनी अभिरक्षा में लेने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *