जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुखों के चुनाव की अधिसूचना जारी, आचार संहिता लागू
देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड के 12 जनपदों (हरिद्वार को छोड़कर) में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख एवं कनिष्ठ उप प्रमुख पदों पर सामान्य निर्वाचन-2025 कराए जाने की घोषणा की है। 07 अगस्त 2025 को जारी अधिसूचनाओं के अनुसार निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।…


