Headlines
badhtauttarakhand

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल संदेश के माध्यम से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित नवरंग डांडिया 4.0 कार्यक्रम की बधाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने अपने वर्चुअल संदेश में कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, आस्था और परंपराओं का प्रतीक है। डांडिया और गर्भा जैसे नृत्य हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ समाज में उत्साह, एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से कार्यक्रम में आना चाहते थे लेकिन शासकीय कार्यों में व्यस्तता के कारण वह कार्यक्रम में नहीं आ पाए। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने सभी छात्र-सी फेकल्टी व स्टाफ को नवरंग डांडिया 4.0 की हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम आयोजन की पूरी टीम को शारदीय नवरात्र एवम् कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई एवम् हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

गुरुवार शाम को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, पथरी बाग के हैलीपैड मैदान में नवरंग डांडिया 4.0 का भव्य आगाज हुआ। पूजा आरती और शंखनाद के साथ कार्यक्रम में प्रस्तुतियां शुरू हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, डाॅ विपिन चन्द्र घिल्डियाल, कुलपति, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् डाॅ सोनिका कंडारी, कुलसचिव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गुरुवार की शाम मां दुर्गा के जयकारों और उत्तराखण्ड लोक संस्कृति के बीच नवरंग डांडिया 4.0 की धूम देखने को मिली।

मुख्य अतिथि धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि नवरंग डांडिया 4.0 भारतीय संस्कृति और उत्तराखण्ड की लोक परंपराओं को उत्सव के माध्यम से जीवंत बनाए रखने की सराहनीय पहल है। उन्होंने एसजीआरआर विश्वविद्यालय को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक उत्सव युवा पीढ़ी में अपनी परंपराओं के प्रति जुड़ाव बढ़ाने और समृद्ध विरासत को सहेजने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

इसके बाद जागर सम्राट पदमश्री प्रीतम भरतवाण व उनकी टीम ने उत्तराखण्ड वाद्य यंत्रों से कार्यक्रम का आगाज किया। जागर सम्राट पदमश्री प्रीतम भरतवाण के जागर, मां दुर्गा की प्रस्तुतियों और उत्तराखण्डी गीतों की ताल पर सजी रंगीन छटा ने कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रीतम भरतवाण ने अपने गढ़वाली लोक संगीत और देवी जागर गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। उनकी प्रस्तुतियों में उत्तराखण्ड की आस्था, परंपरा और लोकजीवन की झलक देखने को मिली। देवी जागर की प्रसिद्ध रचनाओं में ‘नारैणी मेरी दुर्गा भवानी’ और ‘भगवती राज राजेश्वरी जागर’ प्रमुख हैं। उनके लोकप्रिय गढ़वाली गीतों में ‘शिवजी कैलाशु रंदन’, ‘बांद अमरावती’, ‘बिंदुली’, ‘चल मेरी सरूली’ और ‘मेरी बिजोरा’ पर नृत्य कर छात्र-छात्राओं ने जमकर लुत्फ उठाया। दुधिया रोशनी से नहाए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का हैलीपैड आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहा। प्राकृतिक हरियाली, पेडों की खूबसूरती और लाइटिंग ने हैलीपैड ग्रांउड में चार चांद लगा दिए।

नवरंग डांडिया 4.0 में डीजे सोनल ने हाई-वोल्टेज डीजे बीट्स से समां बांध दिया। डीजे बीट्स पर छात्र-छात्राएं और फैकल्टी सदस्य देर रात तक झूमते रहे। गरबा और डांडिया की रंगीन थिरकन ने पूरे पांडाल को उत्सव के रंगों से सराबोर कर दिया। पारंपरिक डांडिया गीतों की धुनों पर युवाओं ने उत्साह के साथ नृत्य किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने आयोजन की रौनक को और बढ़ा दिया। संगीत, नृत्य और उमंग के संगम ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। देर रात तक पांडाल तालियों, संगीत और उत्साह से गूंजता रहा। इस अवसर पर रील मेकिंग में स्कूल आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलाॅजी की ईशा नेगी को प्रथम, स्कूल आॅफ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज माॅसकाम के छात्र कुणाल को द्वितीय और बीसीए के आयुष चैधरी को तीसरे पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नवरंग डांडिया की चेयरपर्सन डाॅ मालविका कांडपाल, डाॅ अरुण कुमार, डाॅ प्रिया पाण्डे, डाॅ गणराजन के साथ विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, फेकल्टी सदसयों सहित हजारों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल संदेश के माध्यम से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित नवरंग डांडिया 4.0 कार्यक्रम की बधाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने अपने वर्चुअल संदेश में कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, आस्था और परंपराओं का प्रतीक है। डांडिया और गर्भा जैसे नृत्य हमारी सांस्कृतिक…

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए दो स्थानों पर अवैध निर्माण सील किए, जबकि सेलाकुई क्षेत्र में लगभग 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर और आसपास के क्षेत्रों में नियोजित विकास सुनिश्चित करना तथा बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण और भूखंडों के अनधिकृत विकास पर अंकुश लगाना है। एमडीडीए की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में निर्माण और प्लॉटिंग के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना आवश्यक है। नियमों की अनदेखी कर किए जा रहे निर्माणों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

धर्मपुर और कॉवली में बहुमंजिला निर्माण सील

प्राधिकरण की टीम ने धर्मपुर स्थित प्रगति विहार की लेन नंबर छह में उपेन्द्र अग्रवाल द्वारा किए गए अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। इसके अतिरिक्त देहरादून की मानसरोवर कॉलोनी, कॉवली में कैलाश, सतीश और हरीश डोभियाल द्वारा किए जा रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण पर भी कार्रवाई की गई। प्राधिकरण ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को सील किया। इन कार्रवाइयों के माध्यम से एमडीडीए ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि बिना आवश्यक स्वीकृति निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्ती बरती जाएगी। प्राधिकरण क्षेत्र में भवन निर्माण के दौरान निर्धारित मानकों और स्वीकृत मानचित्र का पालन करना अनिवार्य है।

सेलाकुई में लगभग 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण

अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एमडीडीए की टीम ने न्यू हाईवे, शिमला बाईपास क्षेत्र के कल्याणपुर, सेलाकुई में देवेंद्र रावत एवं अन्य द्वारा लगभग 10 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया। इसी क्षेत्र में न्यू हाईवे, सेलाकुई में नवाज अली और भू-स्वामी द्वारा लगभग 10 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस तरह दोनों मामलों में लगभग 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार ध्वस्तीकरण अभियान संचालित किया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर और पुलिस बल मौजूद रहे।

नियोजित विकास के लिए एमडीडीए सख्त

प्राधिकरण का कहना है कि शहर के सुनियोजित विकास, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता और भवन निर्माण संबंधी नियमों के पालन के लिए अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान महत्वपूर्ण है। अनधिकृत प्लॉटिंग से भविष्य में सड़क, जल निकासी, पेयजल और अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में आम नागरिकों को भी भूमि खरीदने से पहले संबंधित भूखंड की वैधानिक स्थिति और आवश्यक स्वीकृतियों की जांच करनी चाहिए।

नियोजित विकास के लिए एमडीडीए सख्त

उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी का कहना है कि मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नियोजित विकास और बेहतर शहरी व्यवस्था के विजन के अनुरूप प्राधिकरण की प्राथमिकता है कि विकास कार्य नियमों के दायरे में हों। बिना स्वीकृति निर्माण करने और अवैध प्लॉटिंग के माध्यम से नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हमारा उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि देहरादून और आसपास के क्षेत्रों का सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना भी है। आम नागरिकों से अपील है कि भूमि खरीदने से पहले उसकी वैधानिक स्थिति और संबंधित स्वीकृतियों की जांच अवश्य करें।

शिकायतों और स्थलीय निरीक्षण के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई

सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया का कहना है कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। शिकायतों और स्थलीय निरीक्षण के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। धर्मपुर, कॉवली और सेलाकुई में की गई कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है। आमजन से अपील है कि भवन निर्माण अथवा भूखंड विकसित करने से पहले आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करें। नियमों का पालन कर ही शहर के व्यवस्थित और सुरक्षित विकास में सहयोग किया जा सकता है।

 

देहरादून : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए दो स्थानों पर अवैध निर्माण सील किए, जबकि सेलाकुई क्षेत्र में लगभग 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध…

Read More
badhtauttarakhand

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना के बाद मुंबई के जुहू इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर अभिनेता की कार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बच गए। वहीं, गोलीबारी में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है।

घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ ही हमलावरों की पहचान करने में लगी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

जुहू में हुई वारदात, हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

घटना जुहू इलाके में हुई, जो बॉलीवुड की कई हस्तियों का प्रमुख निवास क्षेत्र है। गोलीबारी की सूचना के बाद स्थानीय स्तर पर हलचल बढ़ गई। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हमलावरों ने अभिनेता की कार को किस उद्देश्य से निशाना बनाया। फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी स्पष्ट नहीं है। घायल लोगों की संख्या और उनकी स्थिति के संबंध में भी विस्तृत पुष्टि का इंतजार है।

बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस घटना ने मुंबई में फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस जांच के नतीजों के बाद ही घटना की पूरी परिस्थितियों और हमले के संभावित मकसद का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना के बाद मुंबई के जुहू इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर अभिनेता की कार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बच गए। वहीं, गोलीबारी में कुछ लोगों के…

Read More
badhtauttarakhand

छोटे उद्यमियों के निवेश पर सवाल उठाना उनके परिश्रम और रोजगार सृजन का अपमान – विनय शंकर पांडे – badhtauttarakhand

छोटे उद्यमियों के निवेश पर सवाल उठाना उनके परिश्रम और रोजगार सृजन का अपमान – विनय शंकर पांडे – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, ₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के नए निवेश की तैयारी – badhtauttarakhand

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, ₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के नए निवेश की तैयारी – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

  • 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘देहरादून किताब कौतिक’ में बच्चों द्वारा तैयार पुस्तकों की लगेगी विशेष प्रदर्शनी
  • पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मैती आंदोलन के अनुभवों को साझा किया

देहरादून : रविवार को अल्मोड़ा से प्रकाशित बाल पत्रिका ‘बालप्रहरी’, भारत ज्ञान विज्ञान समिति एवं देहरादून किताब कौतिक आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में दून लाइब्रेरी, देहरादून में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित 5-दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में देहरादून के विभिन्न विद्यालयों के 45 बच्चों द्वारा तैयार की गई 15-15 पृष्ठों की हस्तलिखित पुस्तकें (जैसे- ‘बालप्रहरी’, ‘बाल ज्ञान’, ‘बालवाटिका’, ‘बाल मन’, ‘नई ज्योति’ आदि) विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

कार्यशाला के अंतिम दिन आयोजित बाल कवि सम्मेलन में बच्चों ने बादल, पर्यावरण और मोबाइल के दुष्प्रभावों पर अपनी स्वरचित कविताएं प्रस्तुत कीं। इसके अतिरिक्त, उदय किरौला द्वारा निर्देशित नुक्कड़ नाटक ‘मोबाइल टन टना टन टन’ के माध्यम से वर्तमान समय में मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग पर कटाक्ष करते हुए नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रकाशचंद्र पांडेय द्वारा संपादित दीवार पत्रिका ‘बाल अभिव्यक्ति’ का लोकार्पण भी अतिथियों द्वारा किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने बच्चों को पर्यावरण व पेड़ों का महत्व बताते हुए प्रसिद्ध ‘मैती आंदोलन’ की पृष्ठभूमि से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बच्चों को डॉक्टर या इंजीनियर बनाने के साथ-साथ एक संवेदनशील और अच्छा इंसान बनाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारत ज्ञान विज्ञान समिति के प्रांतीय अध्यक्ष विजय भट्ट ने बच्चों में मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक सरोकारों को विकसित करने पर बल दिया।

किताब कौतिक के आयोजक दयाल पांडेय ने बताया कि 23, 24 व 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ‘देहरादून किताब कौतिक’ में देश-विदेश के साहित्यकारों की किताबों के साथ बच्चों की इन हस्तलिखित पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस अवसर पर प्रवीण भट्ट, कमलेश खंतवाल, मनोज पांडे, अदिति जमलोकी, डॉ. शशिकला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे

23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘देहरादून किताब कौतिक’ में बच्चों द्वारा तैयार पुस्तकों की लगेगी विशेष प्रदर्शनी पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मैती आंदोलन के अनुभवों को साझा किया देहरादून : रविवार को अल्मोड़ा से प्रकाशित बाल पत्रिका ‘बालप्रहरी’, भारत ज्ञान विज्ञान समिति एवं…

Read More
कोटद्वार में जल्द शुरू होगी दो सिटी बसों की सेवा

कोटद्वार: शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में जल्द कदम उठाया जा सकता है। कोटद्वार में दो सिटी बसों के संचालन को लेकर संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), गढ़वाल संभाग की बैठक में निर्देश दिए गए हैं। बस सेवा शुरू होने से भाबर और सनेह क्षेत्र के लोगों को बाजार और शहर के अन्य हिस्सों तक पहुंचने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

नगर निगम का गठन होने के करीब नौ साल बाद भी कोटद्वार में सिटी बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है। आठ दिसंबर 2017 को भाबर क्षेत्र की 35 ग्रामसभाओं के 73 गांवों को शामिल कर नगर निगम बनाया गया था। इसके बावजूद इन क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन के पर्याप्त विकल्प नहीं होने से लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल लोग ऑटो और ई-रिक्शा के सहारे बाजार तक पहुंचते हैं। कई संपर्क मार्गों पर वाहनों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ता है। वहीं, जरूरत पड़ने पर ऑटो बुक कराने से अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है। कई बार अधिक किराया देना भी लोगों की मजबूरी बन जाता है।

 

लंबे समय से उठ रही थी सिटी बस चलाने की मांग

कोटद्वार में सिटी बस सेवा शुरू करने का मुद्दा लंबे समय से उठता रहा है। नागरिक मंच, उत्तराखण्ड विकास समिति सहित कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने इस संबंध में मांग उठाई थी। पूर्व में तत्कालीन एसडीएम योगेश मेहरा ने भी इस दिशा में प्रयास किए थे, लेकिन उस समय परिवहन निगम ने बसों का संचालन करने में असमर्थता जताई थी।

अब आरटीए की बैठक में दो बसों के संचालन के निर्देश मिलने के बाद स्थानीय लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। हालांकि, सेवा शुरू करने के लिए आगे की व्यवस्था और बजट की उपलब्धता अहम होगी।

 

सर्वे के बाद तय होंगे रूट

एआरटीओ कोटद्वार अभिषेक भटगईं के अनुसार, सिटी बसों के संचालन के लिए सर्वे कराया गया था। इसके आधार पर संभावित रूट निर्धारित कर रिपोर्ट भेजी गई थी। आरटीए की बैठक में कोटद्वार में दो सिटी बसें चलाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। अब नगर निगम की कमेटी बजट की उपलब्धता को देखते हुए बसों के संचालन की व्यवस्था करेगी।

यदि योजना पर अमल होता है, तो भाबर और सनेह क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा और ऑटो व ई-रिक्शा पर उनकी निर्भरता कम होने की संभावना है।

कोटद्वार: शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में जल्द कदम उठाया जा सकता है। कोटद्वार में दो सिटी बसों के संचालन को लेकर संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), गढ़वाल संभाग की बैठक में निर्देश दिए गए हैं। बस सेवा शुरू होने से भाबर और सनेह क्षेत्र के लोगों को बाजार और शहर…

Read More
badhtauttarakhand

  • मसूरी-लैंढौर में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं अभिनेता
  • फिल्म नीति और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों पर हुई बात

देहरादून। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात में उत्तराखंड की फिल्म नीति, प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग की संभावनाओं और फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। अक्षय कुमार इन दिनों मसूरी और लैंढौर क्षेत्र में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविध भौगोलिक परिस्थितियों के चलते फिल्म निर्माताओं की पसंद बन रहा है। बड़े फिल्म प्रोजेक्टों की शूटिंग से प्रदेश की पहचान प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में मजबूत हो रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की फिल्म नीति-2024 के तहत फिल्म निर्माताओं को सिंगल विंडो सिस्टम से शूटिंग की अनुमति और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान की व्यवस्था भी की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश में फिल्म निर्माण की गतिविधियां बढ़ाने के साथ स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर पैदा करना है। इससे पर्यटन, होटल, परिवहन और अन्य स्थानीय कारोबार को भी लाभ मिल रहा है। राज्य सरकार फिल्म निर्माताओं को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मसूरी-लैंढौर में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं अभिनेता फिल्म नीति और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों पर हुई बात देहरादून। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात में उत्तराखंड की फिल्म नीति, प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग की संभावनाओं और…

Read More
badhtauttarakhand

  • सीएम धामी ने सर्किट हाउस और रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण
  • न्याय पंचायतों में सामुदायिक भवन और बार एसोसिएशन में ई-लाइब्रेरी बनाने की घोषणा

चम्पावत। चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं और नई घोषणाओं का खाका सामने रखा। रविवार को जिले में करीब 96 करोड़ रुपये की 16 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए उन्होंने विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्रामसभा को स्थानीय विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। न्याय पंचायतों में सामुदायिक भवनों के निर्माण के साथ जिला बार एसोसिएशन में अधिवक्ता चैंबर, पार्किंग और आधुनिक ई-लाइब्रेरी स्थापित करने का भी ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नवनिर्मित सर्किट हाउस का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने 95.99 करोड़ रुपये की 16 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 67.24 करोड़ रुपये की 11 योजनाओं का लोकार्पण और 28.75 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने 1.37 करोड़ रुपये की लागत से बने देवभूमि रजत जयंती पार्क का भी लोकार्पण किया।

ग्रामसभा तय करेगी विकास कार्यों की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्रामसभा को मिलने वाली 10 लाख रुपये की धनराशि से स्थानीय जरूरतों के अनुसार पुस्तकालय, सड़क, आजीविका संवर्धन और आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन सहित अन्य जनहितकारी कार्य किए जा सकेंगे। न्याय पंचायतों में सामुदायिक भवन बनने से स्थानीय स्तर पर सार्वजनिक गतिविधियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

25 से 50 साल की जरूरतों के हिसाब से विकास का दावा

धामी ने कहा कि चम्पावत को आदर्श जनपद के रूप में विकसित करने के लिए आगामी 25 से 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर योजनाएं तैयार की जा रही हैं। सड़क, परिवहन, पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग सहित विभिन्न सड़कों को सुगम बनाने, बाईपास, बहुमंजिला पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसी परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। टनकपुर में निर्माणाधीन आईएसबीटी से परिवहन सुविधाओं का विस्तार होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए करीब 66 करोड़ रुपये का ड्रेनेज प्लान तैयार किया गया है। विद्युत लाइनों को भूमिगत करने और दूरस्थ क्षेत्रों में संचार सुविधाओं का विस्तार करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

अधिवक्ताओं के लिए चैंबर और ई-लाइब्रेरी

जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण, वाहन पार्किंग और आधुनिक ई-लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा में उनकी अहम भूमिका है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं, पीआरडी जवानों, रोडवेज कर्मचारियों, पशुपालकों, पूर्व सैनिकों और राज्य आंदोलनकारियों सहित विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान और विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सीएम धामी ने सर्किट हाउस और रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण न्याय पंचायतों में सामुदायिक भवन और बार एसोसिएशन में ई-लाइब्रेरी बनाने की घोषणा चम्पावत। चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं और नई घोषणाओं का खाका सामने रखा। रविवार को जिले में करीब 96 करोड़…

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून। आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराध (Cyber Crime) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। अब ठगों और साइबर अपराधियों के निशाने पर आम जनता के साथ-साथ देश और राज्य के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी भी आने लगे हैं।

ताजा मामला उत्तराखंड से सामने आया है, जहाँ महानिदेशक सूचना एवं लोकसम्पर्क विभाग तथा एमडीडीए (MDDA) के उपाध्यक्ष, आईएएस बंशीधर तिवारी के नाम से एक फर्जी (Fake) फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस पर उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि से सावधान रहने की अपील की है।

फर्जी प्रोफाइल से रहें सतर्क

IAS बंशीधर तिवारी ने लोगों से अपील की है कि उनके नाम से संचालित किसी भी संदिग्ध फेसबुक प्रोफाइल पर भरोसा न करें। ऐसी आईडी से आने वाले संदेशों, मित्रता अनुरोधों या किसी भी तरह की आर्थिक मदद संबंधी मांग पर सावधानी बरतें। बिना पुष्टि किए कोई व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करें। उन्होंने लोगों से सुरक्षित रहने और सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने की अपील की है।

देहरादून। आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराध (Cyber Crime) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। अब ठगों और साइबर अपराधियों के निशाने पर आम जनता के साथ-साथ देश और राज्य के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी भी आने लगे…

Read More