Headlines
badhtauttarakhand

लैंसडाउन : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा नैतिक मूल्यों के संवर्धन के उद्देश्य से मूल्यपरक शिक्षा पर आज एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन, गुरुग्राम के विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ वैल्यूज़ से आए रिसोर्स पर्सन हेमंत सिंह बोहरा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में बोहरा ने नैतिक मूल्यों, अनुशासन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं अच्छे संस्कारों के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में उच्च आदर्शों को अपनाने तथा अपने आचरण में नैतिक मूल्यों को स्थान देने के लिए प्रेरित किया।

सत्र के दौरान विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देते हुए विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता एवं विषय के प्रति गहरी रुचि प्रदर्शित की। इस संवादात्मक गतिविधि ने सत्र को रोचक, ज्ञानवर्धक एवं प्रभावशाली बनाया।

विद्यालय की इंचार्ज अध्यापिका संगीता धस्माना ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार, संवेदनशील एवं चरित्रवान नागरिक बनाना भी है। नैतिक मूल्यों का विकास विद्यार्थियों को जीवन में सही निर्णय लेने तथा समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में सहायता करता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने कहा कि मूल्यपरक शिक्षा विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के मानसिक, सामाजिक एवं नैतिक विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में अनुशासन, संवेदनशीलता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना समय की आवश्यकता है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकें।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जीवन के मूलभूत नैतिक मूल्यों से परिचित कराना तथा उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

लैंसडाउन : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा नैतिक मूल्यों के संवर्धन के उद्देश्य से मूल्यपरक शिक्षा पर आज एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन, गुरुग्राम के विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ वैल्यूज़ से आए रिसोर्स पर्सन हेमंत सिंह बोहरा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। अपने संबोधन…

Read More
badhtauttarakhand

  • कर्णप्रयाग अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट का पद 10 महीने से खाली
  • रक्त की व्यवस्था के लिए भटकते रहे परिजन

गोपेश्वर (चमोली)। हीमोग्लोबिन का स्तर 5.6 तक पहुंचने पर जिंदगी की जंग लड़ रही 28 वर्षीय महिला की मदद के लिए गोपेश्वर के दो युवा रक्तदाता आगे आए। कर्णप्रयाग अस्पताल में भर्ती महिला के लिए स्थानीय स्तर पर रक्त की व्यवस्था नहीं हो पाई तो परिजनों को करीब 40 किलोमीटर दूर गोपेश्वर का रुख करना पड़ा। अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट का पद पिछले 10 महीने से खाली होने की जानकारी के बाद जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं।

किमोली के पारतोली गांव निवासी सोनम पुंडीर पत्नी सतेंद्र पुंडीर को मंगलवार को कर्णप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उनका हीमोग्लोबिन स्तर 5.6 पाया गया। पत्नी को रक्त की जरूरत पड़ने पर सतेंद्र पुंडीर ने रक्तदाताओं से संपर्क किया, लेकिन रक्त की व्यवस्था करने में दिक्कत आई। इसके बाद उन्होंने अपने छोटे भाई नवीन को करीब 40 किलोमीटर दूर गोपेश्वर भेजा।

गोपेश्वर में मोहित बिष्ट और प्रदीप भंडारी ने एबी पॉजिटिव रक्तदान कर महिला की मदद की, वहीं अरविंद पुंडीर ने भी अपने स्तर से एक युवक को भेजकर सहयोग किया। मुश्किल समय में युवाओं की इस पहल से महिला के परिजनों को राहत मिली। भारतीय रेडक्रॉस शाखा चमोली के सचिव सुरेंद्र रावत और शंकर बिष्ट ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर उनका आभार जताया।

10 महीने से पैथोलॉजिस्ट नहीं

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग ने बताया कि पिछले 10 महीने से पैथोलॉजिस्ट नहीं है। विशेषज्ञ की अनुपलब्धता के बीच रक्त संबंधी जांच और अन्य जरूरी चिकित्सा प्रक्रियाओं को लेकर अस्पतालों में चुनौतियां सामने आ सकती हैं। हालांकि, रक्त चढ़ाने से पहले रक्त समूह की पुष्टि और क्रॉस-मैचिंग जैसी जरूरी जांच निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार किया जाना आवश्यक है।

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

सीमांत जनपद में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। सवाल यह है कि आपात स्थिति में मरीजों को समय पर जांच, रक्त और उपचार उपलब्ध कराने के लिए अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं है। रक्तदान के लिए युवाओं की पहल ने मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की, लेकिन ऐसी परिस्थितियों में मरीजों को दूर-दराज से मदद जुटाने के लिए मजबूर होना स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

 

कर्णप्रयाग अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट का पद 10 महीने से खाली रक्त की व्यवस्था के लिए भटकते रहे परिजन गोपेश्वर (चमोली)। हीमोग्लोबिन का स्तर 5.6 तक पहुंचने पर जिंदगी की जंग लड़ रही 28 वर्षीय महिला की मदद के लिए गोपेश्वर के दो युवा रक्तदाता आगे आए। कर्णप्रयाग अस्पताल में भर्ती महिला के लिए स्थानीय स्तर…

Read More
badhtauttarakhand

सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया लैंसडाउन कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, लंबित माल मुकदमाती के शीघ्र निस्तारण के निर्देश – badhtauttarakhand

सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया लैंसडाउन कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, लंबित माल मुकदमाती के शीघ्र निस्तारण के निर्देश – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर के विधान सभा क्षेत्र किच्छा में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर की अवशेष सड़कों के सुधार हेतु विभिन्न घोषणाओं के अन्तर्गत ₹ 19.99 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर के ग्राम जयनगर नं०-3 में ग्राम चण्डीपुर के संजय नगर खालपाडा में, ग्राम चण्डीपुर के राधा कृष्ण मंदिर में, नगर पंचायत दिनेशपुर के वार्ड नं0-1 में, नगर पंचायत दिनेशपुर के वार्ड नं0-3 के मंदिर में ग्राम केशवगढ़ कॉलोनी के पास, ग्राम संलय नगर के मंदिर में, ग्राम लालपुरी में मलयनाथ स्वामी मंदिर में ग्राम सभा खटोला नं०-2 बक्साड़ में देवीधाम मंदिर में एवं ग्राम सभा कुल्हा के अन्तर्गत दिलीपनगर गांव में धर्मशाला का निर्माण किए जाने हेतु ₹ 2.67 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत, झाझारा में बंशीवाला अम्बेडकर पार्क होते हुए काली मंदिर व मुख्य मार्ग से बिजेन्द्र चौहान के घर तक सीसी मार्ग आयुर्वेदिक अस्पताल के बगल वाली गली नेहरू युवा क्लब के सामने उपाध्यक्ष जी के घर तक मार्ग निर्माण एवं सैनिक कॉलोनी के आन्तरिक मार्ग व सुद्धोवाला के वार्ड 8 व 9 के आन्तरिक मार्गों में सीमेन्ट कंक्रीट टाइल्स द्वारा मार्ग निर्माण एवं नाली निर्माण किए जाने हेतु ₹ 76.60 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹ 45.96 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में मां पूर्णागिरी मेला क्षेत्र का अनुरक्षण विश्राम शेड एवं पुलिया निर्माण किए जाने हेतु ₹ 77.22 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹ 46.33 लाख तथा विधान सभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत पोखरी चण्डिकाघाट मोटर मार्ग निर्माण कार्य कुल लम्बाई-7.740 किमी का पुनरीक्षण आगणन ₹ 5.38 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार के विधान सभा क्षेत्र हरिद्वार में ग्रामीण राज्य योजना के अन्तर्गत रसूलपुर-मंगोलपुरा-आर्यनगर और लालढांग के बीच रवासन नदी पर 250 मीटर लंबे पैदल यात्रियों के लिए स्टील ट्रस पुल का निर्माण किए जाने हेतु ₹ 9.34 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल में विविध आवासीय एवं अनावासीय भवन निर्माण हेतु ₹ 9.71 करोड़, जनपद अल्मोडा के विधान सभा क्षेत्र सल्ट में सल्ट थाने में आवासीय भवन का निर्माण किए जाने हेतु ₹ 3.80 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹1.52 करोड़ तथा जनपद उत्तरकाशी के विधान सभा क्षेत्र पुरोला में मोरी नैटवाड जखोल मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-48) के किमी०-09 पर क्रॉनिक भूस्खलन प्रभावित भूस्खलन जोन का उपचार कार्य हेतु ₹ 5.35 करोड़ के साथ ही क्रॉनिक भूस्खलन प्रभावित जोन के उपचार से संबंधित 02 निर्माण कार्यों हेतु ₹ 14.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा ईको टास्क फोर्स की 10 नर्सरियों में सिंचाई प्रणाली की स्थापना किए जाने हेतु ₹ 78.50 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर के विधान सभा क्षेत्र किच्छा में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर की अवशेष सड़कों के सुधार हेतु विभिन्न घोषणाओं के अन्तर्गत ₹ 19.99 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र…

Read More
badhtauttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अफसरों को अल्टीमेटम : टूटी सड़कें मिलीं तो तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक दुरुस्त होंगी खोदी गई सड़कें – badhtauttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अफसरों को अल्टीमेटम : टूटी सड़कें मिलीं तो तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक दुरुस्त होंगी खोदी गई सड़कें – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लाॅक की विजया देवी खेती के साथ स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रही हैं। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से वह सब्जी, फूल और कीवी का उत्पादन कर रही हैं। कीवी से जैम और अचार बनाकर भी आय बढ़ा रही हैं। एकीकृत कृषि मॉडल के जरिए वह प्रतिमाह करीब 25 हजार रुपये कमा रही हैं।

विजया देवी ने परंपरागत खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन, पुष्प उत्पादन, एग्रोफोरेस्ट्री और कीवी की खेती को अपनाया है। अलग-अलग कृषि गतिविधियों से उन्हें आय के कई स्रोत मिले हैं। सालभर सब्जियों का उत्पादन नियमित आमदनी में मदद कर रहा है, जबकि फूलों और कीवी से अतिरिक्त आय हो रही है।

खेती को लाभकारी बनाने के लिए उन्होंने कीवी प्रसंस्करण भी शुरू किया है। कीवी से जैम और अचार तैयार कर वह कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर रही हैं। इससे ताजे फल की बिक्री के साथ प्रसंस्कृत उत्पादों के जरिए भी कमाई का अवसर मिला है।

ग्रामोत्थान परियोजना के तहत विजया देवी को 75 हजार रुपये की सहायता राशि और 1.50 लाख रुपये का ऋण मिला। उन्होंने अपने संसाधनों से 93,500 रुपये का निवेश कर कृषि गतिविधियों का विस्तार किया। कृषि प्रबंधन, एकीकृत खेती और मूल्य संवर्धन से जुड़े प्रशिक्षणों से भी उन्हें काम आगे बढ़ाने में मदद मिली।

विजया देवी अब कीवी से तैयार होने वाले उत्पादों का विस्तार करने और अपने अनुभव अन्य किसानों के साथ साझा करने की योजना बना रही हैं। उनका प्रयास खेती को केवल पारंपरिक आजीविका तक सीमित रखने के बजाय आय और स्वरोजगार का स्थायी साधन बनाना है।

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लाॅक की विजया देवी खेती के साथ स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रही हैं। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से वह सब्जी, फूल और कीवी का उत्पादन कर रही हैं। कीवी से जैम और अचार बनाकर भी आय बढ़ा रही हैं। एकीकृत कृषि मॉडल के जरिए वह प्रतिमाह करीब…

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून : उत्तराखण्ड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम में इस बदलाव का असर पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल सकता है।

 

इन जिलों में बारिश और बिजली चमकने के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज के साथ बिजली चमकने की भी आशंका जताई गई है।

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में समुद्र तल से 3,800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। दूसरी ओर, राज्य के अन्य जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रह सकता है।

 

देहरादून में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी देहरादून में दिन की शुरुआत साफ आसमान या आंशिक बादलों के बीच होने की संभावना है। हालांकि, शाम के समय कुछ इलाकों में गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

फिलहाल मौसम विभाग ने दिन के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, गरज-चमक और संभावित बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखण्ड के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। वहीं, पर्वतीय इलाकों में तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। मौसम में संभावित बदलाव के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रा करने वाले पर्यटकों को स्थानीय मौसम की जानकारी लेते रहने की जरूरत है।

 

हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से बदला नजारा

उत्तराखण्ड के ऊंचाई वाले इलाकों में हाल के दिनों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली है। चमोली जिले में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब में रुक-रुककर हुई बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र को बर्फ की सफेद चादर से ढक दिया था।

बर्फबारी के चलते गुरुद्वारा परिसर, लक्ष्मण मंदिर और आसपास की ऊंची पहाड़ियों पर खूबसूरत नजारा दिखाई दिया। बर्फ से ढकी चोटियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने के बाद आसपास के निचले इलाकों में ठंड का असर भी बढ़ गया।

 

मौसम को देखते हुए बरतें सावधानी

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल सकता है। ऐसे में पहाड़ों की यात्रा पर जाने वाले लोगों को मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर नजर रखनी चाहिए। बारिश और बिजली चमकने की स्थिति में खुले स्थानों से दूर रहना और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

देहरादून : उत्तराखण्ड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम में इस बदलाव का असर पहाड़ी इलाकों के…

Read More
badhtauttarakhand

उत्तराखंड : सात समुंदर पार गूंजेगी उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लंदन में छाएंगे युवा गायक विवेक नौटियाल – badhtauttarakhand

उत्तराखंड : सात समुंदर पार गूंजेगी उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लंदन में छाएंगे युवा गायक विवेक नौटियाल – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

  • हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण

हरिद्वार : हरिद्वार कुंभ मेला-2027 की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण किया।

आज सोमवार को मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) सभागार में आयोजित लोकार्पण समारोह करते हुए कहा कि कुंभ भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा, सनातन संस्कृति और जनआस्था का विराट उत्सव है। हरिद्वार कुंभ का करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व है। राज्य सरकार कुंभ मेला-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है। आयोजन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत कुंभ की पहचान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के साथ श्रद्धालुओं और आमजन को इससे जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

हरिद्वार कुंभ-2027 का आधिकारिक लोगो हरिद्वार की धार्मिक पहचान, गंगा के प्रति श्रद्धा और सनातन परंपरा की विशेषताओं को एक साथ दर्शाता है। इसमें मां गंगा, हर की पैड़ी क्षेत्र, धनुष पुल और सूर्योदय की दिव्य छटा को दर्शाया गया है। साथ ही शिव प्रतिमा, साधु-संतों, सनातन परंपरा के प्रतीक त्रिशूल एवं डमरू तथा मां मनसा देवी और मां चंडी देवी की पहाड़ियों को भी स्थान दिया गया है।कुंभ मेला-2027 की आधिकारिक वेबसाइट https://haridwarkumbh.uk.gov.in के माध्यम से श्रद्धालुओं, आगंतुकों और आमजन तक कुंभ से संबंधित प्रामाणिक जानकारियां पहुंचाई जा सकेंगी।

कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक गीत का लोकार्पण समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा। ‘साधु और संतों के मन में हर्ष छा गया, कुंभ का पर्व आ गया’ पंक्तियों से शुरू होने वाला यह गीत कुंभ के आगमन की प्रसन्नता, साधु-संतों के उत्साह और श्रद्धालुओं की आस्था को स्वर देता है।

इस गीत की रचना, गायन और संगीत हरिद्वार निवासी गायक राघव राजा ने किया है। गीत के माध्यम से कुंभ के आगमन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और आयोजन के प्रति सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करने का उद्देश्य है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा एवं राम सिंह कैड़ा सहित मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत भुल्लर, महानिदेशक सूचना वंशीधर तिवारी आदि मौजूद रहे।

हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण हरिद्वार : हरिद्वार कुंभ मेला-2027 की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण किया। आज सोमवार को…

Read More
badhtauttarakhand

रिखणीखाल : राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत : विकसित भारत @2047’ विषय पर विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष राजगौरव नौडियाल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज उप्रेती एवं मुख्य अतिथि राजगौरव नौडियाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजगौरव नौडियाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएँ आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मातृशक्ति के उत्थान, ग्रामीण समस्याओं के समाधान तथा स्वच्छ भारत अभियान जैसी पहलों के माध्यम से देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज उप्रेती ने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं से छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता मिलने के साथ-साथ उनके शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी उद्देश्य से महाविद्यालय में निबंध, चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मकता एवं विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर प्राप्त होता है।

कार्यक्रम के दौरान दिनेश ध्यानी, शांता बमराड़ा, सुरेंद्र सिंह नेगी, भारत सिंह गुसाईं एवं गोविंद सिंह बिष्ट सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

रिखणीखाल : राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत : विकसित भारत @2047’ विषय पर विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष राजगौरव नौडियाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज उप्रेती एवं मुख्य अतिथि राजगौरव नौडियाल द्वारा…

Read More