Headlines
badhtauttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व इगास बग्वाल के अवसर पर देहरादून में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सूचना महानिदेशक एवं एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी पूरी तरह पहाड़ी रंग में रंगे नजर आए। पारंपरिक लोकगीतों की धुन पर उन्होंने जमकर नृत्य किया और अपनी सहज सहभागिता से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया।

बंजारावाला स्थित गंगोत्री विहार में आयोजित इगास बग्वाल कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। इस दौरान पहाड़ी गीतों की मधुर धुनों पर बंशीधर तिवारी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने भी उनके साथ कदमताल की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बंशीधर तिवारी ने कहा कि रोजगार और बेहतर अवसरों की तलाश में उत्तराखंड के लोग भले ही देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में पहुंच गए हों, लेकिन अपनी संस्कृति, सभ्यता और जड़ों से जुड़े रहना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इगास जैसे लोकपर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और विरासत के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी लोकसंस्कृति से जोड़ने और समाज में आपसी मेलजोल को मजबूत करने का काम करते हैं।

दीपावली के 11 दिन बाद मनाया जाने वाला इगास पर्व उत्तराखंड की लोक परंपराओं में विशेष महत्व रखता है। कार्यक्रम में बंशीधर तिवारी की लोकगीतों पर थिरकती तस्वीरें आकर्षण का केंद्र रहीं और उनकी सहभागिता ने अपनी संस्कृति पर गर्व करने तथा उसे जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

देहरादून। उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व इगास बग्वाल के अवसर पर देहरादून में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सूचना महानिदेशक एवं एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी पूरी तरह पहाड़ी रंग में रंगे नजर आए। पारंपरिक लोकगीतों की धुन पर उन्होंने जमकर नृत्य किया और अपनी सहज सहभागिता से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया। बंजारावाला स्थित…

Read More
badhtauttarakhand

नई दिल्ली : भारत मंडपम में 14 से 27 नवम्बर तक आयोजित 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में उत्तराखण्ड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक उत्पादों और स्थानीय उद्यमिता की झलक प्रस्तुत कर रहा है। इस वर्ष मेले की थीम ‘विकास और विरासत’ रखी गई है।

 

मेले में उत्तराखण्ड ने हॉल नंबर-3 के प्रथम तल पर अपना पवेलियन स्थापित किया है, जहाँ 40 से अधिक स्टॉल के माध्यम से प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों, हस्तशिल्प, स्थानीय व्यंजनों और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जा रहा है। पवेलियन में स्थानीय उद्यमियों के साथ-साथ महिला उद्यमियों द्वारा भी अपने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

 

उत्तराखण्ड पवेलियन के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के साथ ही स्थानीय कारीगरों, महिला उद्यमियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं व्यवसाय विस्तार के लिए महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

इसके अतिरिक्त, आगामी 20 नवम्बर को उत्तराखण्ड दिवस कार्यक्रम भी आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की विशेष झलक देखने को मिलेगी।

नई दिल्ली : भारत मंडपम में 14 से 27 नवम्बर तक आयोजित 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में उत्तराखण्ड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक उत्पादों और स्थानीय उद्यमिता की झलक प्रस्तुत कर रहा है। इस वर्ष मेले की थीम ‘विकास और विरासत’ रखी गई है।   मेले में उत्तराखण्ड ने हॉल नंबर-3 के प्रथम…

Read More
badhtauttarakhand

प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री धामी – badhtauttarakhand

प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री धामी – badhtauttarakhand

Read More

  • आज लक्ष्मी माता को मंदिर आने का दिया जाएगा आमंत्रण

गोपेश्वर (चमोली)। भगवान बदरीविशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की प्रक्रिया के तहत शनिवार को पंच पूजाओं के तीसरे दिन वेद ऋचाओं का वाचन बंद कर दिया गया। इस दौरान खड्ग पूजा और पुस्तक पूजा संपन्न हुई। वेद एवं उपनिषदों की पुस्तिकाओं को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद निर्धारित स्थान पर रख दिया गया।

विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे। कपाट बंद होने से पहले मंदिर में पंच पूजाओं के तहत धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है। तीसरे दिन की पूजा बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, धर्माधिकारी स्वयंबर आचार्य सेमवाल, डॉ. रवींद्र भट्ट, आचार्य वाणी विलास डिमरी और डॉ. अमित बंदोलिया ने संपन्न कराई।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि रविवार 15 नवंबर को माता लक्ष्मी को बदरीनाथ मंदिर में विराजमान होने का आमंत्रण दिया जाएगा। इसके बाद सोमवार 16 नवंबर को रात 9रू37 बजे भगवान बदरीविशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

इस दौरान भाजपा प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेमन, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, सदस्य धीरज पंचभैया, मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़, प्रभारी अधिकारी राकेश सेमवाल, मंदिर अधिकारी यदुवीर पुष्पवान सहित मंदिर समिति के अधिकारी, कर्मचारी श्रद्धालु मौजूद रहे।

आज लक्ष्मी माता को मंदिर आने का दिया जाएगा आमंत्रण गोपेश्वर (चमोली)। भगवान बदरीविशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की प्रक्रिया के तहत शनिवार को पंच पूजाओं के तीसरे दिन वेद ऋचाओं का वाचन बंद कर दिया गया। इस दौरान खड्ग पूजा और पुस्तक पूजा संपन्न हुई। वेद एवं उपनिषदों की पुस्तिकाओं को…

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान संपादित किया जा रहा है। राज्य में 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में उत्तराखण्ड में कुल 7278035 मतदाता शामिल किए गए हैं। जिसमें 34,84,447 महिला, 37,93,373 पुरुष मतदाता एवं 215 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अतरिक्त प्रदेश में सर्विस मतदाताओं की संख्या 86,028 है। जिसमें 83,352 पुरुष एवं 2,676 महिला शामिल हैं। वर्तमान में मतदान केंद्रों के पुनर्गठन के बाद प्रदेश में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 12498 हो गई है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में 4 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान संपादित किया गया। इस अभियान में 125216 मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए जबकि 6130 मतदाताओं के फार्म 7 प्राप्त होने पर विधिवत निस्तारित किए गए।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड राज्य की ड्राफ्ट मतदाता सूची को भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखा जा सकता है। इसके साथ ही डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ के माध्यम से भी सूची को देखा जा सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची की प्रति मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को साफ्ट कॉपी उपलब्ध करायी गई है। जनपद स्तर पर मतदाता सूची की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जा रही है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं या किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे 11 दिसंबर 2026 तक फार्म 6 भरकर अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते इसके साथ ही ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन फार्म 6 भरकर आवेदन किया जा सकता है।

उत्तराखण्ड राज्य में हाल में ही संम्पादित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 के तहत 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था जिसमें 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल थे।

आयोग द्वारा जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के कार्यक्रमानुसार 12 नवंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही 28 दिसंबर 2026 तक दावे-आपत्तियों की सुनवाई भी की जाएगी। 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास भी अम्पस्थित रहे।

देहरादून : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान संपादित किया जा रहा है। राज्य में 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने…

Read More
badhtauttarakhand

कांग्रेस विधायक बुटोला के बाद अब पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी ने गौचर मेले में की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ – badhtauttarakhand

कांग्रेस विधायक बुटोला के बाद अब पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी ने गौचर मेले में की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

गौचर मेले के मंच से पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी ने मुख्यमंत्री धामी के विकास कार्यों को सराहा, जमकर की तारीफ – badhtauttarakhand

गौचर मेले के मंच से पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी ने मुख्यमंत्री धामी के विकास कार्यों को सराहा, जमकर की तारीफ – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके – badhtauttarakhand

इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली की सियासत में इन दिनों कांग्रेस के दो नेताओं के बयानों को लेकर नई चर्चा छिड़ी हुई है। पहले बदरीनाथ के कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में मंच से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की सराहना की थी। अब गौचर मेले के उद्घाटन मंच से कांग्रेस नेता और गौचर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने मुख्यमंत्री की तारीफ कर राजनीतिक चर्चाओं को फिर हवा दे दी है।

गौचर मेले के उद्घाटन समारोह में संदीप नेगी ने पालिका क्षेत्र में पूर्व में उठाई गई मांगों को पूरा करने और विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया। एक स्थानीय निकाय के कांग्रेस समर्थित नेतृत्व की ओर से सरकार के कामकाज की सार्वजनिक सराहना को जिले की राजनीति में अलग-अलग नजरिये से देखा जा रहा है।

इससे पहले जुलाई में विधायक बुटोला के बयान के बाद भी राजनीतिक चर्चाएं हुई थीं। हालांकि अगले ही दिन बुटोला ने स्पष्ट किया था कि उन्होंने सरकार की प्रशंसा नहीं, बल्कि अपनी विधानसभा में जनता के लिए हुए विकास कार्यों की बात रखी थी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज, जिला विकास प्राधिकरण और बदरीनाथ मंदिर से जुड़े मुद्दे भी उठाए थे।

सीएम के सामने भाजपा में आने का न्योता

गौचर मेले के मंच पर संदीप नेगी की ओर से मुख्यमंत्री की सराहना किए जाने के बाद प्रभारी मंत्री भरत सिंह चैधरी ने उन्हें भाजपा में शामिल होने का न्योता दे दिया। मुख्यमंत्री धामी ने भी मंत्री के इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए संदीप नेगी को भाजपा में आने के लिए प्रेरित किया। मंच पर हुई इस राजनीतिक बातचीत का सीधा प्रसारण भी हुआ और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होते रहे।

क्या स्थानीय विकास के मुद्दे बदल रहे हैं सियासी समीकरण

चमोली की राजनीति में इस घटनाक्रम के कई मायने निकाले जा रहे हैं। एक ओर कांग्रेस के जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का श्रेय मुख्यमंत्री को दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेता इसे पार्टी के विस्तार के अवसर के तौर पर देख रहे हैं। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री की तारीफ के तुरंत बाद पालिका अध्यक्ष को भाजपा में आने का न्योता दिया गया।

हालांकि संदीप नेगी की ओर से भाजपा में शामिल होने को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री की सराहना और भाजपा में शामिल होने के न्योते को फिलहाल अलग-अलग घटनाक्रम के रूप में ही देखा जा रहा है। लेकिन पहले विधायक लखपत बुटोला और अब पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी के बयानों ने चमोली की राजनीति में नई बहस जरूर छेड़ दी है।

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली की सियासत में इन दिनों कांग्रेस के दो नेताओं के बयानों को लेकर नई चर्चा छिड़ी हुई है। पहले बदरीनाथ के कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में मंच से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की सराहना की थी। अब…

Read More
badhtauttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने नेहरू के व्यक्तित्व और देश के विकास में उनके योगदान पर विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में नेहरू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आजादी के बाद प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने विज्ञान, शिक्षा और औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में काम किया। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण ही उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गरोड़िया, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण व रविंद्र बत्र्वाल, गिरीश आर्य, कुंवर सिंह भंडारी, विजय हिंदवाल, भगत कनियाल, महिपाल सिंह बिष्ट, मुकुल बिष्ट, विजया कंडारी, राकेश बिष्ट, सत्येंद्र पुंडीर, जयपाल कोहली, सूरज टकोला, दर्शन लाल, मुन्नी कंडेरी, संदीप सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने नेहरू के…

Read More