Home » सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरणः SIT ने ऊधमसिंह नगर के SSP और चार दरोगाओं को किया तलब

सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरणः SIT ने ऊधमसिंह नगर के SSP और चार दरोगाओं को किया तलब

किसान ने खुद को गोली से उड़ाया, आत्महत्या से पहले फेसबुक पर लाइव आकर प्रापर्टी डीलरों और पुलिस पर लगाए गम्भीर आरोप

देहरादून। काशीपुर के किसान सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण में SIT ने सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और परिजनों द्वारा दिए गए बयानों के आधार ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, तीन उपनिरीक्षक एवं एक अपर उपनिरीक्षक को पूछताछ एवं बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
SIT ने मृतक के साथ भूमि धोखाधड़ी के आरोपों के सम्बन्ध में रजिस्ट्रार एवं तहसील कार्यालय और संबंधित बैंकिंग ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड प्राप्त करने के लिए विभिन्न बैंकों को भी नोटिस जारी किए हैं। इन संस्थानों से प्राप्त अभिलेखों के आधार पर लेन-देन एवं दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जाएगी।
SIT के सदस्य पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति ने बताया कि घटनाक्रम से संबंधित अभिलेखों को कब्जे में लेकर उनका बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एसआईटी की विशेषज्ञ टीम द्वारा टेक्निकल सर्विलांस के माध्यम से कॉल डिटेल, सीटीटी, डिजिटल साक्ष्य एवं अन्य तकनीकी इनपुट्स का विश्लेषण जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *