Skip to content
pavansut express logo

पवनसुत एक्सप्रेस

  • Archives
  • Career
  • Contact Us
  • HOME
Home » list released

Tag: list released

भाजपा ने केदारनाथ उप चुनाव के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची
  • उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में भाजपा मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित, सूची जारी

Pavansutexpress2 years ago01 mins
Read More

Recent Posts

  • इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक एवं MDDA उपाध्यक्ष IAS बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके – badhtauttarakhand
  • थत्यूड़ में नौवें जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, सीएम धामी ने 52.55 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात – badhtauttarakhand
  • कण्वाश्रम, ताड़केश्वर और सिरासू को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करेगा प्रशासन, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने तैयार की विकास की रूपरेखा – badhtauttarakhand
    • पेयजल की दो योजनाओं का लोकार्पण
    • वरिष्ठ पत्रकार ललित लखेड़ा और लेखक कीर्ति नवानी को मिला स्मृति सम्मान

    गोपेश्वर (चमोली)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर सात दिवसीय मेले का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि गौचर मेला उत्तराखंड की ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध व्यापारिक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिमली अस्पताल से जुड़े विषय के समाधान के लिए जल्द कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया। गौचर और गैरसैंण की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने वाली दो योजनाओं का लोकार्पण भी किया।

    गौचर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। उन्होंने मेले के संस्थापक स्व. गोविन्द प्रसाद नौटियाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। स्थानीय विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1943 में भोटिया व्यापार मेले के रूप में शुरू हुआ गौचर मेला आज औद्योगिक और सांस्कृतिक पहचान बना चुका है। कभी भारत-तिब्बत व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा गौचर ऊन, पश्मीना और जड़ी-बूटियों के कारोबार के लिए जाना जाता था। आज यह मेला स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन का बड़ा मंच दे रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल के संकल्प को आगे बढ़ाने का माध्यम भी है।

    उन्होंने कहा कि चमोली की दालें, राजमा, मंडुवा, झंगोरा, शहद, ऊनी हस्तशिल्प और जड़ी-बूटियों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने के लिए हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड शुरू किया गया है। इसका कारोबार छह करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास युवाओं को कृषि, बागवानी, पशुपालन, पर्यटन और हस्तशिल्प के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है, ताकि पलायन पर अंकुश लगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम सड़क परियोजना और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से चमोली की कनेक्टिविटी, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। सीमांत क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है।

    इस दौरान प्रभारी मंत्री भरत सिंह चैधरी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, दर्जाधारी मंत्री हरक सिंह नेगी, बलवीर घुनियाल, रमेश गड़िया, माधव प्रसाद सेमवाल, व प्रेम सिंह राणा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गजपाल सिंह बत्र्वाल, नगर पालिका परिषद गौचर अध्यक्ष संदीप नेगी, ब्लॉक प्रमुख कर्णप्रयाग दीपिका मैखुरी, भाजपा महामंत्री अरुण मैठाणी व विनोद कनवासी, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी अलकेश नौड़ियाल समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी, व्यापारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

    सिमली अस्पताल पर कमेटी, प्रेस क्लब के लिए जमीन तलाशने को कहा

    मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने सिमली अस्पताल से जुड़े विषय के समाधान के लिए शीघ्र कमेटी गठित कर सभी संबंधित पक्षों को सुनने की बात कही। प्रेस क्लब भवन निर्माण की मांग पर उन्होंने स्थानीय स्तर पर उपयुक्त भूमि चिह्नित करने का आग्रह किया।

    गौचर और गैरसैंण को पेयजल योजनाओं की सौगात

    मुख्यमंत्री ने दो पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें अमृत 2.0 के तहत 32.45 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गौचर नगरीय पेयजल योजना और गैरसैंण में 4.59 करोड़ रुपये की लागत से नगरीय पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य शामिल हैं।

    दो विभूतियों को मिला स्मृति सम्मान

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए ग्राम बमोथ निवासी वरिष्ठ पत्रकार ललित प्रसाद लखेड़ा को गोविन्द प्रसाद नौटियाल स्मृति सम्मान-2026 से सम्मानित किया। वहीं, देहरादून के बिनसर पब्लिकेशन के वरिष्ठ लेखक एवं प्रकाशक कीर्ति नवानी को पंडित महेशानन्द नौटियाल शिक्षा एवं साहित्य प्रसार सम्मान-2026 प्रदान किया।

  • देहरादून : सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज महाराष्ट्र भ्रमण के दौरान नवी मुंबई में कोऑपरेटिव बैंक का भ्रमण कर बैंक की वित्तीय गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने मुंबई के सहकारी बैंक के अधिकारियों के साथ उत्तराखंड की सहकारिता योजनाओं व नवाचारों की जानकारी भी साझा की।

    महाराष्ट्र दौरे पर गए सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि उन्होंने नवी मुम्बई में कोऑपरेटिव बैंक पहुंच कर वहां की बैंकिग प्रणाली को बारीकी से जाना साथ ही वहां के बैंक अधिकारियों से बैंकिंग लेन देन व उपभोक्ता सेवाओं के सम्बंध में विस्तृत जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने बैंक के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त निदेशक मंडल के साथ बैठक कर उत्तराखंड में सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नवाचारों एवं उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की।

    बैंक पहुंचने पर अध्यक्ष बजरंग रामचंद्र सावंत एवं उपाध्यक्ष कृष्णकांत रामचंद्र शिंदे ने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके उपरांत बैंक के अध्यक्ष बजरंग रामचंद्र सावंत ने बैंक की कार्यप्रणाली, वित्तीय गतिविधियों, उपलब्धियों एवं सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण मंत्री के समक्ष रखा।

    बैठक के दौरान सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड में सहकारिता के माध्यम से किसानों, महिलाओं एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रदेश में दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ₹3 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि महिला स्वयं सहायता समूहों को ₹5 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने प्रदेश में संचालित मिलेट्स मिशन की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से पारंपरिक मोटे अनाजों के उत्पादन, खरीद एवं विपणन को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे पर्वतीय किसानों की आय में वृद्धि के साथ स्थानीय कृषि उत्पादों को नई पहचान मिल रही है।

    डॉ रावत ने इस अवसर पर राज्य में संचालित माधो सिंह भंडारी सामूहिक सहकारी खेती योजना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों एवं सहकारी समूहों के माध्यम से पहाड़ों की अनुपयोगी एवं बंजर पड़ी भूमि का सदुपयोग किया जा रहा है। इन समूहों द्वारा सामूहिक रूप से सब्जियों, फल-फूलों एवं अन्य कृषि उत्पादों की खेती कर ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने के साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

    डॉ. रावत ने सहकारी समितियों के डिजिटलीकरण, पैक्स के कंप्यूटरीकरण, बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के विस्तार तथा सहकारी संस्थाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार का केंद्र बनाने की दिशा में उत्तराखंड सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से भी बैंक प्रबंधन को अवगत कराया।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देशभर में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के संकल्प को साकार करने के लिए सहकारिता क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन किए जा रहे हैं। उत्तराखंड सरकार भी सहकारिता को किसानों की समृद्धि, महिलाओं के सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और स्वरोजगार का मजबूत आधार बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

    डॉ. रावत ने कहा कि सहकारी संस्थाएं केवल वित्तीय लेन-देन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर और विकास की पहुंच सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों की सहकारी बैंकिंग व्यवस्थाओं के अनुभवों का आदान-प्रदान सहकारिता क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    इसके उपरांत डॉ रावत ने कुलस्वामी कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड का भी निरीक्षण किया और सोसाइटी के कार्यप्रणाली से अवगत हुये। उन्होने कहा कि सोसायटी सहकारिता के क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है और राज्य की सहकारी समितियों में भी यहां के मॉडल को अपनाया जायेगा। इससे पहले महाराष्ट्र पहुंचने पर डॉ रावत का उत्तराखंडी प्रवासी समाज, पनवेल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जबरदस्त स्वागत किया गया।

    इस अवसर पर नवी मुंबई कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष बजरंग रामचंद्र सावंत, उपाध्यक्ष कृष्णकांत रामचंद्र शिंदे, निदेशक श्याम अमृतराव माधिक, लक्ष्मण विजय, सोमनाथ, सुभाष मारुति, प्रवीण रामचंद्र, महेश, संतोष सहित बैंक का समस्त निदेशक मंडल एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

     

Categories

  • Uncategorized
  • आम मुद्दे
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • खेल
  • चमोली
  • देहरादून
  • धर्म
  • नैनीताल
  • राजनीतिक
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रप्रयाग
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
Pavansut Express - Copyright © 2026. Powered By BlazeThemes.