Home » उत्तराखंड पुलिस में दस इंस्पेक्टर प्रमोशन पाकर डिप्टी एसपी बने

उत्तराखंड पुलिस में दस इंस्पेक्टर प्रमोशन पाकर डिप्टी एसपी बने

उत्तराखंड पुलिस में दस इंस्पेक्टर प्रमोशन पाकर डिप्टी एसपी बने



देहरादून। पुलिस मुख्यालय द्वारा दस इंस्पेक्टरों को ‘‘पुलिस उपाधीक्षक, कनिष्ठ वेतनमान लेवल-10) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। प्रदोन्नति पाने वाले इंस्पेक्टर, नागरिक पुलिस, अभिसूचना एवं सशस्त्र पुलिस मे दल नायक के अलावा प्रतिसार निरीक्षक पद पर तैनात थे।

 

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

इन्हें मिली पदोन्नति
1- चन्द्र मोहन, टिहरी गढवाल
2- भावना कैंथोला, अल्मोड़ा
3- होशियार सिह, पीटीसी नरेन्द्रनगर
4- देवेन्द्र सिह, चम्पावत
5- चंचल शर्मा, उत्तरकाशी
6- अंजना नेगी, नैनीताल
7- उमेश मलिक, पिथौरागढ
8- संतोष कुमार बगडवाल, अभिसूचना मुख्यालय
9- वेद प्रकाश, रूद्रप्रयाग
10- संजय कुमार उप्रेती,एसडीआरएफ

पुलिस मुख्यालय ने 5 पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानांतरण भी किया है। स्थानांतरित होने वाले पुलिस उपाधीक्षकों में अनुज, जीआरपी हरिद्वार, अनुज कुमार, देहरादून, रीना राठौर, आईआरबी-द्वितीय देहरादून और विमल प्रसाद, चम्पावत और नितिन लोहानी, देहरादून के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *