Home » दंपति ने महंत को कुल्हाड़ी से काटा, शव नदी में बहाया

दंपति ने महंत को कुल्हाड़ी से काटा, शव नदी में बहाया

दंपति ने महंत को कुल्हाड़ी से काटा, शव नदी में बहाया



  • पुलिस ने आरोपी दंपति और एक अन्य को किया गिरफ्तार

रुड़की। भगवानपुर थाना पुलिस ने रविदास आश्रम में रहने वाले महंत बृजेश दास की गुमशुदगी का खुलासा कर दिया है। एक दंपत्ति ने कुल्हाड़ी के वार कर महंत का कत्ल कर दिया और रात के अंधेरे में शव को कृष्णा नदी में बहा दिया। पुलिस ने आरोपी दंपति और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

10 फरवरी 2026 को ग्राम मोहम्मद बेगपुर उर्फ टकाभरी निवासी श्याम सिह ने कोतवाली भगवानपुर में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि रविदास आश्रम में निवासरत महात्मा बृजेश दास 05 फरवरी 2026 बिना बताये कहीं चले गए हैं और तब से उनका कोई अता-पता नही है। प्रार्थनापत्र के आधार पर कोतवाली भगवानपुर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली।

गुमशुदा बृजेशदास की तलाश में जुटी थाना भगवानपुर और सीआईयू रुड़की की संयुक्त पुलिस टीम ने जानकारी जुटाई तो सामने आया कि गुमशुदा बृजेश दास बागपत निवासी एक महिला के संपर्क में था तथा अंतिम बार भी उसी महिला से ही मोबाइल नंबर के जरिए बात हुई थी।

जब पुलिस टीम ने उस महिला व उसके पति से गंभीरता से पूछताछ की तो महिला ने बताया कि पुराना परिचित होने व रिश्तेदारी में आने के चलते गुमशुदा बृजेश दास का अक्सर उसके घर पर आना जाना था। इस बीच बृजेश द्वारा अक्सर मानसिक व वित्तीय तौर पर परेशान किए जाने व अनावश्यक दबाव डालने पर महिला ने 05 फरवरी को कॉल कर बृजेश दास अपने घर पर बुलाया, जहां योजना के मुताबिक महिला के पति ने कुल्हाडी से वार कर बृजेश दास की हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारोपी और उसके भाई ने रात के अंधेरे में शव और मोटर साइकिल कृष्णा नदी में बहा दिए।

कत्ल की इस वारदात को छिपाने के लिए हत्यारोपियों ने मृतक का मोबाईल फोन, बिस्तर पर लगी चादर, गद्दा, मृतक के कुछ कपड़े व शव लपेटने के लिए इस्तेमाल की गई चादर को आग लगाकर नष्ट करने का भी प्रयास किया।

हत्यारोपियों की निशांदेही पर पुलिस टीम ने नदी के किनारे से गुमशुदा महंत बृजेश दास का शव बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस टीम ने भूसे के ढ़ेर मे छिपाकर रखी गयी कुल्हाड़ी, मृतक के मोबाइल के अधजले पार्टसध्बैटरी, मृतक के जलाये कपडों की राख आदि बरामद की गई।

गिरफ्तारी
1- संजीव पुत्र स्व0 रामपाल निवासी ग्राम गांगनौली थाना दोघट जिला बागपत उ0प्र0
2- महिला पत्नी संजीव
3- जोगेन्द्र पुत्र स्व0 रामपाल वर्तमान निवासी सोनीपत हरियाणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *