Home » उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं की तिथि घोषित

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं की तिथि घोषित

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं की तिथि घोषित

रामनगर। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) में आज सभापति डॉ० मुकुल कुमार सती की अध्यक्षता में वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम के निर्धारण हेतु परीक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। परीक्षा समिति द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड बोर्ड द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की सैद्धान्तिक परीक्षाएं 21 फरवरी, 2026 से आरम्भ होकर 20 मार्च, 2026 को सम्पन्न होंगी। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट 2026 की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी, 2026 से 15 फरवरी, 2026 के मध्य सम्पादित की जायेगी।

बैठक में परिषद् के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी एवं परीक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *