Home » बारातियों की कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

बारातियों की कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

बारातियों की कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

ऋषिकेश। टिहरी जिले में कल बुधवार रात आठ बजे एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो गंभीर घायल हो गए। स्कार्पियो में सवार सभी लोग श्यामपुर, ऋषिकेश के रहने वाले हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश के गुमानीवाला से बारात नरेंद्र नगर के नाई गांव के लिए रवाना हुई। 5 युवक भी स्कोर्पियो से इस बारात में जा रहे थे। कुंडिया गांव के पास स्कार्पियों अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही व्यासी पोस्ट से उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व मे एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद खाई से शवों एवं घायलों को बाहर निकाला। दोनों घायलों को उपचार लिए अस्पताल भेजा गया है।

घायल
1)-निखिल रमोला पुत्र अनिल रमोला, उम्र 21 वर्ष निवासी-श्यामपुर ऋषिकेश।
2)-तनुज पुंडीर ,उम्र 26 वर्ष निवासी-श्यामपुर ऋषिकेश।

मृतक
1)-विमल कण्डियाल पुत्र स्व. सूरवीर सिंह कण्डियाल, उम्र 31 वर्ष। निवासी श्यामपुर ऋषिकेश।
2)-राहुल कलुड़ा पुत्र स्व. रुस्तम सिंह कलुड़ा, उम्र 23 वर्ष, निवासी श्यामपुर ऋषिकेश।
3)-आशिष कलुड़ा पुत्र राजकुमार कलुड़ा, उम्र 26 वर्ष, निवासी श्यामपुर ऋषिकेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *