Home » मास्टर प्लान के तहत 11 केवी और एलटी नेटवर्क को अंडरग्राउंड करने की तैयारी तेज खुदाई से प्रभावित परिसंपत्तियों का भी होगा पुनर्निर्माण गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम की सड़कों और भवनों के ऊपर फैली बिजली की तारों की जालियां अब इतिहास बनने जा रही हैं। मास्टर प्लान के तहत धाम में विद्युत लाइनों को भूमिगत करने की तैयारी तेज हो गई है। इससे न केवल धाम का स्वरूप अधिक व्यवस्थित और आकर्षक होगा, बल्कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी मजबूत होगी। हालांकि, भूमिगत लाइनें बिछाने के लिए होने वाली खुदाई से प्रभावित सड़कों और अन्य विभागीय परिसंपत्तियों को दोबारा दुरुस्त करने की चुनौती भी प्रशासन के सामने है। बिजली की तारों को भूमिगत किए जाने को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को खुदाई से प्रभावित होने वाली परिसंपत्तियों का आकलन कर उनके पुनर्निर्माण के प्रस्ताव जल्द उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि बजट और अन्य व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं, ताकि निर्माण कार्यों में किसी तरह की बाधा न आए। इस योजना के तहत बदरीनाथ धाम में 11 केवी और एलटी विद्युत लाइनों को भूमिगत किया जाना प्रस्तावित है। 11 केवी विद्युत नेटवर्क पर रिंग सिस्टम विकसित होगा और निर्बाध आपूर्ति के लिए एलटी फीडर पैनल स्थापित किए जाएंगे। योजना के अंतर्गत दो कॉम्पैक्ट सब स्टेशन का निर्माण पहले ही पूरा किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने मास्टर प्लान के अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से निर्माण कार्यों में तेजी लाने और नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी बदरीनाथ यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएं, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नारायण सिंह नबियाल, बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • मास्टर प्लान के तहत 11 केवी और एलटी नेटवर्क को अंडरग्राउंड करने की तैयारी तेज
  • खुदाई से प्रभावित परिसंपत्तियों का भी होगा पुनर्निर्माण

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम की सड़कों और भवनों के ऊपर फैली बिजली की तारों की जालियां अब इतिहास बनने जा रही हैं। मास्टर प्लान के तहत धाम में विद्युत लाइनों को भूमिगत करने की तैयारी तेज हो गई है। इससे न केवल धाम का स्वरूप अधिक व्यवस्थित और आकर्षक होगा, बल्कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी मजबूत होगी। हालांकि, भूमिगत लाइनें बिछाने के लिए होने वाली खुदाई से प्रभावित सड़कों और अन्य विभागीय परिसंपत्तियों को दोबारा दुरुस्त करने की चुनौती भी प्रशासन के सामने है।

बिजली की तारों को भूमिगत किए जाने को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को खुदाई से प्रभावित होने वाली परिसंपत्तियों का आकलन कर उनके पुनर्निर्माण के प्रस्ताव जल्द उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि बजट और अन्य व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं, ताकि निर्माण कार्यों में किसी तरह की बाधा न आए।

इस योजना के तहत बदरीनाथ धाम में 11 केवी और एलटी विद्युत लाइनों को भूमिगत किया जाना प्रस्तावित है। 11 केवी विद्युत नेटवर्क पर रिंग सिस्टम विकसित होगा और निर्बाध आपूर्ति के लिए एलटी फीडर पैनल स्थापित किए जाएंगे। योजना के अंतर्गत दो कॉम्पैक्ट सब स्टेशन का निर्माण पहले ही पूरा किया जा चुका है।

जिलाधिकारी ने मास्टर प्लान के अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से निर्माण कार्यों में तेजी लाने और नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी बदरीनाथ यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएं, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी नारायण सिंह नबियाल, बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

badhtauttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *