Home » राज्य » Page 20
badhtauttarakhand

प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन – badhtauttarakhand

प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

तिहाड़ से रिहाई के बाद CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस का नोटिस, सौरव दास और आशुतोष रांका से होगी पूछताछ – badhtauttarakhand

तिहाड़ से रिहाई के बाद CJP नेताओं को दिल्ली पुलिस का नोटिस, सौरव दास और आशुतोष रांका से होगी पूछताछ – badhtauttarakhand

Read More
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग जरूरी : मुख्यमंत्री देहरादून मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में एआई स्ट्रैटेजिक इंजीनियरिंग (AiSE) फाउंडेशन द्वारा विकसित ‘भाषा एआई’ पहल के अंतर्गत गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी…

Read More
badhtauttarakhand

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन, टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच – badhtauttarakhand

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन, टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। शादी में खुशियों की सौगात तो हर कोई देता है, लेकिन कोई पौधा रोपकर आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली का उपहार दे, तो यह पहल मिसाल बन जाती है। गोपेश्वर में डाली लगोला, जीवन बचोला अभियान के प्रणेता पर्यावरण प्रेमी सुधीर तिवारी ने दो विवाह समारोहों में फलदार पौधे रोपकर प्रकृति बचाने का संदेश दिया। उन्होंने नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के सभासद संजय कुमार और गोपेश्वर गांव के राकेश बिष्ट के विवाह समारोहों में पौधारोपण कर नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं।

शादी के उल्लास के बीच पौधे रोपने की इस पहल ने समारोहों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ दिया। ग्रामीणों और मेहमानों ने इस प्रयास की सराहना की। साथ ही अपने घरों में होने वाले शुभ कार्यों पर भी पौधे लगाने का संकल्प लिया।

तिवारी ने कहा कि विवाह समारोहों में फलदार पौधे रोपने की यह पहल समाज को एक सीधा संदेश देती है कि खुशियां मनाने के साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है। यदि हर परिवार अपने शुभ अवसर पर एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो छोटी-छोटी पहल मिलकर हरियाली बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।

सुधीर तिवारी पिछले कई वर्षों से जन्मदिन, विवाह, वर्षगांठ और पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। डाली लगोला, जीवन बचोला अभियान के माध्यम से उनका प्रयास है कि शुभ अवसर केवल उत्सव तक सीमित न रहें, बल्कि प्रकृति के संरक्षण का माध्यम भी बनें।

गोपेश्वर (चमोली)। शादी में खुशियों की सौगात तो हर कोई देता है, लेकिन कोई पौधा रोपकर आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली का उपहार दे, तो यह पहल मिसाल बन जाती है। गोपेश्वर में डाली लगोला, जीवन बचोला अभियान के प्रणेता पर्यावरण प्रेमी सुधीर तिवारी ने दो विवाह समारोहों में फलदार पौधे रोपकर प्रकृति बचाने…

Read More
badhtauttarakhand

  • पुलिस स्मृति दिवस पर गोपेश्वर में शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित
  • दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

गोपेश्वर (चमोली)। देश की सुरक्षा और शांति के लिए कर्तव्य निभाते हुए प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस जवानों की शहादत को चमोली पुलिस ने नमन किया। बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन गोपेश्वर स्थित शहीद स्थल पर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार समेत अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर उनके अदम्य साहस, त्याग और सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया।

देशभर में एक सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक कर्तव्य पालन के दौरान पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के 154 अधिकारी-कर्मचारी वीरगति को प्राप्त हुए। इनमें उत्तराखंड पुलिस के उपनिरीक्षक विनोद कुमार भी शामिल हैं। चमोली पुलिस ने सभी शहीदों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिले के सभी थानों और चैकियों में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि देश की सुरक्षा, शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसजनों का त्याग सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से ईमानदारी, निष्ठा और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

हॉट स्प्रिंग्स की शहादत से जुड़ा है स्मृति दिवस

21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा पर गश्त कर रहे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर चीनी सैनिकों ने घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए थे। उन्हीं वीर जवानों की शहादत और कर्तव्य के दौरान प्राण गंवाने वाले पुलिसकर्मियों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

पुलिस स्मृति दिवस पर गोपेश्वर में शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि गोपेश्वर (चमोली)। देश की सुरक्षा और शांति के लिए कर्तव्य निभाते हुए प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस जवानों की शहादत को चमोली पुलिस ने नमन किया। बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन गोपेश्वर स्थित शहीद स्थल…

Read More
badhtauttarakhand

पौड़ी : आगामी निर्वाचन की तैयारियों के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल में 23 अक्टूबर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) एवं कंट्रोल यूनिट (सीयू) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) शुरु होगी। जांच प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में अपर जिलाधिकारी एफ आर चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जांच से पूर्व की तैयारियों और विभिन्न विभागों की ओर से की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी।

 

बैठक में बताया गया कि प्रथम स्तरीय जांच के लिए भारत निर्वाचन आयोग के 10 इंजीनियरों के साथ 40 श्रमिक तैनात रहेंगे। जांच प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की जांच निर्धारित मानकों एवं निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी।

 

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को एफएलसी स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को जांच स्थल पर स्वास्थ्य टीम तैनात करने तथा विद्युत, भवन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जांच प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

 

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक तपेश कुमार चंद, अधिशासी अभियंता लोनिवि रीना नेगी, ग्रामीण निर्माण विभाग एल.पी. भट्ट, विद्युत अभिनव रावत, एसीएमओ डॉ. अमित मेहरा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एस एल शाह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पौड़ी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

पौड़ी : आगामी निर्वाचन की तैयारियों के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल में 23 अक्टूबर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) एवं कंट्रोल यूनिट (सीयू) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) शुरु होगी। जांच प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को जिला कार्यालय स्थित एनआईसी…

Read More
badhtauttarakhand

एमडीडीए का बड़ा एक्शन – पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर भी चला डंडा – badhtauttarakhand

एमडीडीए का बड़ा एक्शन – पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर भी चला डंडा – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2026-27 में धान की क्रॉप कटिंग प्रयोगों का किया जा रहा है निरीक्षण
  • मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने ग्राम कुतुबपुर में धान की क्रॉप कटिंग प्रयोग का किया निरीक्षण कर धान की कटाई भी की

हरिद्वार : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में खरीफ 2026-27 के दौरान धान की उत्पादकता एवं उपज का अनुमान लगाने के लिए न्याय पंचायतवार चयनित ग्रामों में नामित निरीक्षण अधिकारियों द्वारा क्रॉप कटिंग प्रयोगों का निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज 21 अक्टूबर, 2026 को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र द्वारा तहसील हरिद्वार के ग्राम कुतुबपुर में काश्तकार रमेश सिंह सैनी के खेत संख्या 55/2 में धान की फसल पर रैंडम पद्धति से आयोजित क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया गया तथा उन्होंने धान की कटाई भी की। निरीक्षण के दौरान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फसल की कटाई की गई, जिसमें 12.700 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई।

क्रॉप कटिंग प्रयोगों के माध्यम से फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन किया जाता है, जिससे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल उपज के सटीक आंकड़े संकलित करने में सहायता मिलती है। इस अवसर पर अपर सांख्यिकी अधिकारी उत्तम सिंह, मीना नेगी, राजस्व निरीक्षक अजय कपिल, राजस्व उप निरीक्षक मोनू, ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2026-27 में धान की क्रॉप कटिंग प्रयोगों का किया जा रहा है निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने ग्राम कुतुबपुर में धान की क्रॉप कटिंग प्रयोग का किया निरीक्षण कर धान की कटाई भी की हरिद्वार : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में…

Read More
badhtauttarakhand

पौड़ी-कोटद्वार मार्ग पर भदालीखाल के पास खाई में गिरी GMOU की बस, प्रेशर पाइप फटने से बिगड़ा संतुलन; पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला, टला बड़ा हादसा – badhtauttarakhand

पौड़ी-कोटद्वार मार्ग पर भदालीखाल के पास खाई में गिरी GMOU की बस, प्रेशर पाइप फटने से बिगड़ा संतुलन; पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला, टला बड़ा हादसा – badhtauttarakhand

Read More