badhtauttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को चमोली जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित जिला कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।

इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र और व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना मजबूत करने तथा राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर सरदार पटेल ने अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका दृढ़ नेतृत्व, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठानों में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देश की अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

गोपेश्वर (चमोली)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को चमोली जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित जिला कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों…

Read More
badhtauttarakhand

  • एसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए निर्देश, गौचर मेले में बाहरी दुकानदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन अनिवार्य

गोपेश्वर (चमोली)। आगामी त्योहारी सीजन में चमोली के बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ेगी। शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और नाबालिगों के वाहन चलाने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। दीपावली पर पटाखों की दुकानें भीड़भाड़ वाले बाजारों के बजाय खुले मैदानों में एक निर्धारित स्थान पर लगाई जाएंगी। गौचर मेले में बाहरी दुकानदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन भी अनिवार्य किया गया है।

शुक्रवार को पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने मासिक अपराध गोष्ठी एवं पुलिस कर्मचारी सम्मेलन में अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित फुट पेट्रोलिंग करने तथा व्यापारियों, वरिष्ठ नागरिकों और सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को कहा।

एसपी ने दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर गोपेश्वर, ज्योतिर्मठ और गैरसैंण की फायर सर्विस इकाइयों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। पटाखा बाजारों में अग्निशमन उपकरण और जरूरत के अनुसार फायर टेंडर तैनात किए जाएंगे। उन्होंने 60 और 90 दिन से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं, पार्ट-पेंडिंग मामलों और थानों में लंबित मालों का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी करने और गैरसैंण में राज्य स्थापना दिवस की परेड की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश भी दिए।

विधानसभा सत्र में बेहतर ड्यूटी पर तीन पुलिसकर्मी सम्मानित

गैरसैंण में विधानसभा सत्र को सकुशल संपन्न कराने में योगदान के लिए प्रतिसार निरीक्षक जितेंद्र जोशी, यातायात निरीक्षक दिगंबर सिंह उनियाल और गैरसैंण के प्रभारी निरीक्षक मनोज सिरोला को पुलिस मैन ऑफ द मंथ चुना गया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने विधानसभा सत्र में पुलिसकर्मियों के समन्वय और कार्यशैली की सराहना की।

एसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए निर्देश, गौचर मेले में बाहरी दुकानदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन अनिवार्य गोपेश्वर (चमोली)। आगामी त्योहारी सीजन में चमोली के बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ेगी। शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और नाबालिगों के वाहन चलाने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। दीपावली पर पटाखों की दुकानें…

Read More
badhtauttarakhand

उत्तराखण्ड: सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर – badhtauttarakhand

उत्तराखण्ड: सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

  • बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फ की सफेद चादर
  • निचले इलाकों में बारिश से बढ़ी ठिठुरन, जनजीवन प्रभावित

गोपेश्वर (चमोली)। मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव से चमोली जिले में ठंड ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम के इस बदले रुख से तापमान में गिरावट आने के साथ ही ठिठुरन बढ़ गई है। ठंडी हवाओं और बारिश के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।

बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर में ढकने लगी हैं वहीं, नीती और माणा घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम का असर दिखाई दिया। लंबे समय से शुष्क मौसम के बाद हुई बारिश और बर्फबारी से जहां ठंड बढ़ गई है, वहीं प्रकृति ने भी सर्दियों के आगमन का अहसास करा दिया है।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर, चमोली, पीपलकोटी, जोशीमठ, कर्णप्रयाग और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के चलते तापमान में गिरावट महसूस की गई। बाजारों में लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ग्रामीण इलाकों में भी मौसम का असर दैनिक गतिविधियों पर पड़ रहा है।

मौसम के बदले मिजाज ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासकर सीमांत गांवों में बारिश और बर्फबारी से आवागमन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फ की सफेद चादर निचले इलाकों में बारिश से बढ़ी ठिठुरन, जनजीवन प्रभावित गोपेश्वर (चमोली)। मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव से चमोली जिले में ठंड ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में दिनभर…

Read More
badhtauttarakhand

चमोली : उत्तराखण्ड के चमोली जिले के हरमल गांव निवासी भारतीय सेना के जवान नायब सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। 30 अक्टूबर को हरिद्वार में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

जानकारी के अनुसार, नायब सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया भारतीय सेना की 11 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में थी। बीते 28 अक्टूबर को बारामूला में हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।

 

विश्वनाथ ने करीब 24 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवाएं देते हुए देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके अचानक निधन की खबर से पैतृक गांव हरमल सहित आसपास के इलाकों में शोक व्याप्त है।

 

तीन पीढ़ियों से सेना में सेवा देता रहा परिवार

विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया का परिवार लंबे समय से भारतीय सेना से जुड़ा रहा है। उनके पिता देव सिंह गड़िया भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। वहीं, उनके दोनों बड़े भाई नरेंद्र सिंह और प्रवीण सिंह भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

 

ऐसे सैन्य परिवार के एक सदस्य का असमय दुनिया से चले जाना सभी के लिए बेहद दुखद है।

 

7 साल की बेटी और 4 साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

नायब सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया अपने पीछे पत्नी जानकी देवी, बेटी शानवी और बेटे श्रेयांश को छोड़ गए हैं। उनकी बेटी की उम्र महज 7 साल और बेटे की उम्र सिर्फ 4 साल है।

 

पिता के निधन से दोनों मासूम बच्चों के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया। वहीं, पति को खोने के बाद पत्नी जानकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बुजुर्ग माता-पिता ने भी अपने जवान बेटे को खो दिया है।

 

चमोली पुलिस ने दी श्रद्धांजलि

नायब सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया के निधन पर चमोली पुलिस ने गहरा दुख व्यक्त किया। पुलिस की ओर से दिवंगत सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गईं।

 

 

चमोली : उत्तराखण्ड के चमोली जिले के हरमल गांव निवासी भारतीय सेना के जवान नायब सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। 30 अक्टूबर को हरिद्वार में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।…

Read More
badhtauttarakhand

कोटद्वार : उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले के भाबर क्षेत्र स्थित जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज अंधड़ और बारिश के बीच एक विशाल पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास खड़े थे दोनों

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में मौसम अचानक खराब हो गया। बारिश और तेज हवाओं से बचने के लिए दो लोग सड़क किनारे स्थित एक चाय की दुकान के समीप खड़े थे। इसी दौरान अचानक तेज अंधड़ आया और पास में खड़ा एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर उनके ऊपर गिर गया।

पेड़ के नीचे दबने से हल्दूखाता निवासी विक्रम उर्फ खटमल (55), पुत्र छज्जू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, किशनपुर निवासी दलीप (45), पुत्र शिवराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

पेड़ गिरते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस और SDRF ने संभाला मोर्चा

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही एसआई राजा राम डोभाल और एसएसआई शशि भूषण जोशी के नेतृत्व में कलालघाटी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF की टीम को भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए बुलाया गया। पुलिस और SDRF की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर पेड़ के नीचे दबे घायल दलीप को बाहर निकाला।इसके बाद घायल को तत्काल उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि दलीप की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उसका उपचार जारी है।

 

विक्रम की मौत से परिवार में पसरा मातम

इस हादसे में 55 वर्षीय विक्रम उर्फ खटमल की जान चली गई। अचानक हुए इस हादसे से उनके परिवार और परिचितों में शोक की लहर है। वहीं, गंभीर रूप से घायल दलीप के स्वास्थ्य को लेकर भी परिजन और स्थानीय लोग चिंतित हैं।

 

तेज आंधी और बारिश के दौरान बरतें सावधानी

जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में हुआ यह हादसा खराब मौसम के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की अहमियत को एक बार फिर सामने लाता है। तेज हवा और आंधी के समय बड़े पेड़ों, बिजली के खंभों, कमजोर दीवारों और अस्थायी निर्माणों के पास खड़े होने से बचना चाहिए। बारिश या तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित और मजबूत स्थान पर शरण लेना जरूरी है। विशेष रूप से औद्योगिक क्षेत्रों और सड़क किनारे लगे पुराने या विशाल पेड़ों के आसपास सावधानी बरतनी चाहिए। फिलहाल हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि घायल दलीप का अस्पताल में उपचार जारी है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

 

कोटद्वार : उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले के भाबर क्षेत्र स्थित जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज अंधड़ और बारिश के बीच एक विशाल पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से…

Read More
badhtauttarakhand

चमोली। उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जोशीमठ से बदरीनाथ धाम के लिए उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर का अचानक संपर्क टूट गया है और उसके लापता होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही शासन-प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए प्रभावित इलाके में राहत एवं बचाव कार्य (सर्च ऑपरेशन) शुरू कर दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चमोली के जिलाधिकारी ने हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त (क्रैश) होने की आशंका व्यक्त की है। हालांकि, हेलीकॉप्टर में कितने यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे, इसको लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। प्रशासन पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

चमोली। उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जोशीमठ से बदरीनाथ धाम के लिए उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर का अचानक संपर्क टूट गया है और उसके लापता होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही शासन-प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते…

Read More
badhtauttarakhand

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश – badhtauttarakhand

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास पहाड़ी पर क्रैश, पायलट समेत छह लोग थे सवार; खराब मौसम में रेस्क्यू अभियान जारी – badhtauttarakhand

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास पहाड़ी पर क्रैश, पायलट समेत छह लोग थे सवार; खराब मौसम में रेस्क्यू अभियान जारी – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। गंगा और उसकी सहायक नदियों को प्रदूषणमुक्त रखने के लिए अब सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने और थूकने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई तेज की जाएगी। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने शुक्रवार को जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में अधिकारियों को स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दिए।

गोपेश्वर में आयोजित बैठक में गंगा संरक्षण, सीवरेज और सेप्टेज प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट निस्तारण तथा नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले के 11 नगर निकायों में एंटी-लिटरिंग एवं एंटी-स्पिटिंग अभियान के तहत एक अप्रैल से 30 सितंबर तक 242 चालान किए गए हैं।

अपर जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों को सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों की नियमित निगरानी करने और चालानी कार्रवाई में तेजी लाने को कहा। उन्होंने गंगा ग्रामों में भी घर-घर कूड़ा संग्रहण सुनिश्चित करने तथा शहरी क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

सीवरेज प्रबंधन की समीक्षा में बताया गया कि जिले में 26 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट संचालित हैं। इनमें 16 सरकारी और 10 निजी एसटीपी शामिल हैं। अपर जिलाधिकारी ने सभी प्लांटों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने और उनकी प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। हेमकुंड साहिब क्षेत्र में एसटीपी और भूमि हस्तांतरण की लंबित प्रक्रिया में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने नगर निकायों को सेप्टेज के सुरक्षित संग्रहण, परिवहन और वैज्ञानिक निस्तारण के लिए आवश्यक वाहनों की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अधिक कचरा उत्पन्न करने वाले प्रतिष्ठानों की पहचान कर उनके कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि गंगा और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ रखने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और कचरा प्रबंधन की नियमित निगरानी करें।

इस दौरान अधिशासी अभियंता जल संस्थान संजय कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, अधिशासी अभियंता जल निगम राजेश सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

गोपेश्वर (चमोली)। गंगा और उसकी सहायक नदियों को प्रदूषणमुक्त रखने के लिए अब सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने और थूकने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई तेज की जाएगी। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने शुक्रवार को जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में अधिकारियों को स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के…

Read More