badhtauttarakhand

नयार घाटी के बिलखेत में कमर्शियल पैराग्लाइडिंग शुरू, आसमान से निहार सकेंगे घाटी का सौंदर्य – badhtauttarakhand

नयार घाटी के बिलखेत में कमर्शियल पैराग्लाइडिंग शुरू, आसमान से निहार सकेंगे घाटी का सौंदर्य – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन को नई दिशा : डीएम अपूर्वा पाण्डे के नेतृत्व में हुआ पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का स्थलीय निरीक्षण, 52 किलोमीटर के दुर्गम रास्ते को सुरक्षित बनाने की कवायद तेज – badhtauttarakhand

भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श आचरण की प्रेरणा देता है – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी – badhtauttarakhand

भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श आचरण की प्रेरणा देता है – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

  • लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित दशहरा मेले में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हिंदू नेशनल कॉलेज, देहरादून में आयोजित रावण दहन एवं दशहरा मेला कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया और प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो सत्य, धर्म और न्याय की स्थापना का संदेश देता है। रावण दहन हमें अपने भीतर मौजूद अहंकार, क्रोध, लोभ और नकारात्मक प्रवृत्तियों को त्यागकर सदाचार अपनाने की प्रेरणा देता है। यह पर्व याद दिलाता है कि अधर्म और अन्याय चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंततः विजय सत्य की ही होती है।

मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके आदर्श मर्यादा, त्याग, करुणा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देते हैं। भगवान श्रीराम ने अपने आचरण से सिखाया कि कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहना चाहिए। उनका जीवन हमें परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की सीख देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा मेले जैसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं और पौराणिक प्रसंगों से जोड़ते हैं। ऐसे कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर जनसहभागिता बढ़ाने और सामाजिक मेल-जोल को प्रोत्साहित करने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री ने लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी के प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजन से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के मूल्यों को अपने व्यवहार में अपनाकर ही पर्वों के संदेश को सार्थक बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं आयोजन से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित दशहरा मेले में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हिंदू नेशनल कॉलेज, देहरादून में आयोजित रावण दहन एवं दशहरा मेला कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रावण दहन…

Read More
badhtauttarakhand

10 नवंबर को गंगोत्री, 11 को केदारनाथ-यमुनोत्री और 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट – badhtauttarakhand

10 नवंबर को गंगोत्री, 11 को केदारनाथ-यमुनोत्री और 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट – badhtauttarakhand

Read More

उत्तराखंड चारधाम के कपाट बंद की तिथियां घोषित, 16 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे – badhtauttarakhand

उत्तराखंड चारधाम के कपाट बंद की तिथियां घोषित, 16 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

  • मुंदोली गांव में सिलाई-बुनाई केंद्र खोलकर बदली परिवार की आर्थिक तस्वीर

गोपेश्वर (चमोली)। कभी परिवार की जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई का खर्च जुटाना चुनौती था, लेकिन आज सिलाई-बुनाई का हुनर सुशीला देवी की कमाई का जरिया बन गया है। मुंदोली गांव की सुशीला अपने सिलाई-बुनाई केंद्र से हर माह 10 से 15 हजार रुपये तक कमा रही हैं। खेती और पशुपालन पर निर्भर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में अब वह भी बराबर की भागीदारी निभा रही हैं।

सुशीला देवी के पति हयात राम खेती करते हैं। दो बच्चों वाले परिवार की सीमित आय से घरेलू खर्च और शिक्षा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल होता था। सुशीला को सिलाई-बुनाई का शौक था। उन्होंने दूसरों की दुकान पर काम सीखकर अपने हुनर को निखारा और स्वरोजगार की राह तलाशनी शुरू की। वर्ष 2020 में संतोषी स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आजीविका के नए अवसरों की जानकारी मिली। समूह की बैठकों और ग्राम संगठन के माध्यम से सरकारी योजनाओं के बारे में पता चला। वर्तमान में वह स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष हैं।

एक लाख रुपये की योजना से शुरू किया काम

वर्ष 2024-25 में सुशीला ने ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) के तहत सिलाई-बुनाई केंद्र खोलने का प्रस्ताव रखा। क्लस्टर स्तरीय संघ से स्वीकृति मिलने के बाद उन्होंने एक लाख रुपये की व्यवसाय योजना तैयार की। इसमें 30 हजार रुपये परियोजना सहायता, 50 हजार रुपये बैंक ऋण और 20 हजार रुपये स्वयं का अंशदान शामिल था। इस धनराशि से उन्होंने दो सिलाई मशीनें, एक पीको मशीन और जरूरी सामग्री खरीदकर केंद्र शुरू किया।

गांव में ही मिलने लगी सिलाई-बुनाई की सुविधा

आज सुशीला के केंद्र पर मुंदोली के साथ आसपास के गांवों के लोग भी कपड़े सिलवाने पहुंचते हैं। पहले ग्रामीणों को सिलाई के लिए दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें गांव के नजदीक ही सुविधा मिल रही है। केंद्र से होने वाली नियमित कमाई से सुशीला घरेलू खर्च और बच्चों की पढ़ाई में सहयोग कर रही हैं। उनके लिए सिलाई अब महज शौक नहीं, बल्कि परिवार को आर्थिक मजबूती देने वाला रोजगार बन गई है।

मुंदोली गांव में सिलाई-बुनाई केंद्र खोलकर बदली परिवार की आर्थिक तस्वीर गोपेश्वर (चमोली)। कभी परिवार की जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई का खर्च जुटाना चुनौती था, लेकिन आज सिलाई-बुनाई का हुनर सुशीला देवी की कमाई का जरिया बन गया है। मुंदोली गांव की सुशीला अपने सिलाई-बुनाई केंद्र से हर माह 10 से 15 हजार रुपये…

Read More
badhtauttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, सेलाकुई में खुलेगा अत्याधुनिक अस्पताल, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की राह भी खोली – badhtauttarakhand

सेलाकुई में खुलेगा अत्याधुनिक अस्पताल, सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव – badhtauttarakhand

सेलाकुई में खुलेगा अत्याधुनिक अस्पताल, सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, एक संदिग्ध हिरासत में; घायल ड्राइवर को लेकर खुद अस्पताल पहुंचे अभिनेता – badhtauttarakhand

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, एक संदिग्ध हिरासत में; घायल ड्राइवर को लेकर खुद अस्पताल पहुंचे अभिनेता – badhtauttarakhand

Read More