badhtauttarakhand

गैरसैंण को जिला बनाने की मांग तेज, विधानसभा सत्र में घोषणा करे सरकार – बहुगुणा विचार मंच – badhtauttarakhand

गैरसैंण को जिला बनाने की मांग तेज, विधानसभा सत्र में घोषणा करे सरकार – बहुगुणा विचार मंच – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

यूरोप के कई देशों में बढ़ती मंहगाई, घटती जीडीपी बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन, फ्रांस में हिंसा और आगजनी तक पहुंचा – badhtauttarakhand

यूरोप के कई देशों में बढ़ती मंहगाई, घटती जीडीपी बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन, फ्रांस में हिंसा और आगजनी तक पहुंचा – badhtauttarakhand

Read More

  • 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं
  • 17 नवंबर को शीतकालीन प्रवास पर रवाना होंगी उत्सव डोलियां

गोपेश्वर (चमोली)। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। विजयदशमी पर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और पंचांग गणना के बाद कपाट बंद होने की तिथि घोषित की गई। इसके साथ ही 12 नवंबर से कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया यानी पंच पूजाएं शुरू हो जाएंगी।

धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी ने विधि-विधान से कपाट बंद होने की तिथि की घोषणा की। इससे पहले धर्माधिकारी आचार्य स्वयंवर सेमवाल और वेदपाठियों ने पूजा-अर्चना व पंचांग गणना की। इस अवसर पर यात्रा वर्ष 2027 की भंडार व्यवस्था के लिए उमेश भट्ट, शिवम मेहता, महेंद्र भंडारी और जगदीश पंवार को पगड़ी भेंट की गई। मंदिर परिसर में नवरात्र और उर्वशी माता की पूजा का समापन भी हवन-यज्ञ के साथ हुआ।

उधर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट 11 नवंबर को भैयादूज पर, जबकि गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर बंद होंगे।

इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, विजय कप्रवाण, प्रह्लाद पुष्पवान, राजेंद्र डिमरी, रजनीश भट्ट, मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़, दंडी स्वामी मुकुंदानंद सरस्वती महाराज, पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, पूर्व सदस्य भास्कर डिमरी, प्रोटोकॉल अधिकारी राकेश सेमवाल, मंदिर अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़, जगमोहन बत्र्वाल, संतोष तिवारी, पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, उपाध्यक्ष सुधाकर बाबुलकर, माणा के प्रधान पीतांबर मोल्फा, बाबा उदय सिंह, अतुल डिमरी, संजय तिवारी, राहुल नेगी और सत्येंद्र चैहान सहित डिमरी पंचायत, ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत, हक-हकूकधारी संगठनों के प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

पांच दिन में पूरी होगी कपाट बंदी की प्रक्रिया

12 नवंबर को गणेश पूजन से पंच पूजाएं शुरू होंगी। 13 नवंबर को आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे। 14 नवंबर को खड्ग-पुस्तक पूजन के साथ वेद ऋचाओं का वाचन बंद होगा। 15 नवंबर को माता लक्ष्मी को कढ़ाई भोग अर्पित कर भगवान बदरीविशाल के दरबार में आने का निमंत्रण दिया जाएगा। 16 नवंबर को माता लक्ष्मी गर्भगृह में विराजेंगी और उद्धव-कुबेर मंदिर परिसर में आ जाएंगे। इसके बाद रात 9रू37 बजे बदरीनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

17 नवंबर से शीतकालीन प्रवास

कपाट बंद होने के अगले दिन 17 नवंबर को भगवान उद्धव और कुबेर की उत्सव डोलियां योग बदरी, पांडुकेश्वर के लिए रवाना होंगी। यहां शीतकाल में उनकी पूजा होगी। गरुड़ जी और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। 18 नवंबर को शंकराचार्य की गद्दी नृसिंह मंदिर में विराजमान होगी। इसके साथ बदरीनाथ धाम की वर्ष 2026 की यात्रा का समापन हो जाएगा।

शीतकालीन यात्रा को मिलेगा बढ़ावा

बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कपाट बंद होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश में शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं से बदरीनाथ, केदारनाथ और अन्य मंदिरों के दर्शन करने की अपील की।

12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं 17 नवंबर को शीतकालीन प्रवास पर रवाना होंगी उत्सव डोलियां गोपेश्वर (चमोली)। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। विजयदशमी पर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और पंचांग गणना के बाद कपाट बंद…

Read More
badhtauttarakhand

केदारनाथ के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद, तुंगनाथ और मदमहेश्वर धाम के कपाट बंद होने की तिथियां भी घोषित – badhtauttarakhand

केदारनाथ के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद, तुंगनाथ और मदमहेश्वर धाम के कपाट बंद होने की तिथियां भी घोषित – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

मुंबई : उत्तराखण्ड के कुंजापुरी मेले में सिंगर दलेर मेहंदी के स्टेज परफॉर्मेंस को लेकर शुरू हुआ विवाद अब चर्चा का विषय बन गया है। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी को बीच में ही रोककर नाराजगी जाहिर की थी। मंत्री ने आरोप लगाया कि गायक शराब पीकर कार्यक्रम में पहुंचे थे और ठीक से गाना भी नहीं गा पा रहे थे। अब इस पूरे मामले पर उनके छोटे भाई और मशहूर सिंगर मीका सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। मीका ने दलेर मेहंदी का बचाव करते हुए उनकी सेहत से जुड़ी अहम बात भी साझा की है।

 

मीका सिंह ने दलेर मेहंदी का किया बचाव

मीका सिंह ने मंगलवार, 20 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी पर लगाए गए शराब पीकर गाने के आरोपों पर सवाल उठाए। मीका ने कहा कि दलेर मेहंदी पिछले करीब 30 साल से सुपरस्टार हैं, लेकिन क्या किसी ने उन्हें कभी शराब पीते हुए देखा है?

 

मीका सिंह ने वीडियो में कहा, “कल ही मैंने अपने बड़े भाई की न्यूज देखी है कि आप लोगों ने फैला दिया है कि ‘दलेर मेहंदी शराब पीकर गाना गा रहे हैं. शराब पीकर उनसे गाना गाया नहीं जा रहा है. पहली बात कि मैं आप लोगों से पूछना चाहता हूं, वो पिछले 30 सालों से सुपरस्टार रहे हैं. क्या जिंदगी में कभी आपने उनके हाथ में शराब का गिलास देखा है, या उनके बर्थडे पार्टी में देखा कि शराबें चल रही हैं, शराबें पी जा रही हैं?”

 

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन क्या आपने कभी दलेर पाजी को शराब पीते हुए देखा है? नहीं देखा है. जब आपने ऐसा देखा ही नहीं, तो आपने सीधे कैसे बोल दिया कि उन्हें खड़ा ही नहीं होया जा रहा है.”

 

बीमार होने के बावजूद शो करने पहुंचते हैं कलाकार: मीका सिंह

मीका सिंह ने अपने वीडियो में कलाकारों की व्यस्तता और उनके काम के प्रति जिम्मेदारी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कई बार कलाकार किसी कार्यक्रम के लिए हां कर देते हैं और फिर तबीयत खराब होने के बावजूद अपनी प्रतिबद्धता निभाने पहुंच जाते हैं।

 

मीका ने कहा, “मैं आप लोगों से एक ही चीज रिक्वेस्ट करते हुए कहना चाहता हूं कि कई बार हम लोग, हम जितने भी आर्टिस्ट लोग हैं, हम लोग कई बार किसी के कहने पर हां कर देते हैं. हम बोल देते हैं कि हां हम शो करने आ रहे हैं. भले ही हम लोगों को 104 डिग्री बुखार हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. अगर मैं बीमार हूं और मुझे पता चलता है कि हां यार परसों मेरा कोई शो है और मैंने हां कर दी है, भले ही इसमें बजट कम था या ज्यादा था, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं वह शो जरूर करूंगा.”

 

दलेर मेहंदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संभव है उनके भाई ने भी अपनी सेहत ठीक नहीं होने के बावजूद कार्यक्रम में शामिल होने का फैसला किया हो।

 

दलेर मेहंदी की हुई थी बड़ी सर्जरी, मीका ने बताई वजह

मीका सिंह ने अपने बयान में दावा किया कि दलेर मेहंदी की हाल ही में बड़ी सर्जरी हुई थी। उनके मुताबिक, इसी वजह से कार्यक्रम के दौरान गायक की तबीयत ठीक नहीं रही होगी। मीका ने यह भी कहा कि उनके भाई ने उन्हें इस निजी जानकारी को सार्वजनिक नहीं करने के लिए कहा था, लेकिन एक भाई और प्रशंसक के तौर पर वह अपना पक्ष रखना चाहते हैं।

 

मीका ने कहा, “अगर उनसे खड़ा नहीं हो पाया जा रहा है या नहीं गा पा रहे हैं. हाल ही उनकी तबीयत खराब थी. हालांकि दलेर पाजी ने मुझसे ये शेयर करने से मना भी किया था. लेकिन एक भाई होने के नाते, एक फैन होने के नाते, मुझे सच बोलने का अधिकार है.”

 

इसके बाद मीका ने मंत्री की टिप्पणी पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, “हाल ही में उनका बहुत बड़ा ऑपरेशन हुआ है. वहां पर बहुत कमाल के मंत्री थे, स्टेज पर आए और झाड़ दिया, ‘आपसे गया नहीं जा रहा, मत गाओ, हमसे पैसे के लिए’ मान लिया, सर आप सही बोल रहे हो. पर ये मत बोलिए कि शराब पीके गाना गा रहे हैं.”

 

मीका सिंह ने दी गाना छोड़ने की चुनौती

अपने भाई पर शराब पीकर मंच पर आने के आरोप को लेकर मीका सिंह ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति दलेर मेहंदी को शराब पीते हुए देखने का दावा करता है, तो वह संगीत छोड़ने तक के लिए तैयार हैं।

 

मीका सिंह ने चुनौती देते हुए कहा, “मैं चैलेंज करता हूं. अगर एक बंदा बोल दे ‘हमने दलेर को शराब पीते हुए देखा है’, मैं गाना ही छोड़ दूंगा.” मीका के इस बयान के बाद दलेर मेहंदी के समर्थन में उनका वीडियो चर्चा में आ गया है। 

 

क्या है दलेर मेहंदी और सुबोध उनियाल का पूरा मामला?

यह पूरा विवाद 18 अक्टूबर को उत्तराखण्ड के टिहरी जिले में आयोजित कुंजापुरी मेले के दौरान सामने आया। नवरात्रि उत्सव से जुड़े इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में दलेर मेहंदी प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री और नरेंद्रनगर के विधायक सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचे।

 

मंत्री ने दलेर मेहंदी के गायन पर नाराजगी जताई और उन्हें कार्यक्रम रोकने के लिए कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि देवी दुर्गा के सम्मान में आयोजित धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक शराब पीकर मंच पर आए थे।

 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया। अब मीका सिंह ने अपने भाई का पक्ष रखते हुए उनकी हालिया सर्जरी और खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया है। ऐसे में यह विवाद कलाकार की सेहत, मंच पर प्रस्तुति और सार्वजनिक कार्यक्रमों में कलाकारों के व्यवहार को लेकर चर्चा का विषय बन गया है।

 

 

मुंबई : उत्तराखण्ड के कुंजापुरी मेले में सिंगर दलेर मेहंदी के स्टेज परफॉर्मेंस को लेकर शुरू हुआ विवाद अब चर्चा का विषय बन गया है। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी को बीच में ही रोककर नाराजगी जाहिर की थी। मंत्री ने आरोप लगाया कि गायक शराब पीकर कार्यक्रम में पहुंचे…

Read More

  • गोपेश्वर बना बाबा का शीतकालीन धाम, अब यहीं होंगे दर्शन और पूजा-अर्चना

गोपेश्वर (चमोली)। छह माह तक उच्च हिमालयी क्षेत्र में भक्तों को दर्शन देने के बाद चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ सोमवार को अपने शीतकालीन प्रवास पर गोपेश्वर पहुंच गए। रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद बाबा की उत्सव डोली के गोपीनाथ मंदिर पहुंचते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। फूलों की वर्षा और गूंजते जयकारों के बीच हजारों भक्तों ने बाबा का स्वागत किया। डोली के मंदिर परिसर में पहुंचने के साथ ही गोपेश्वर में बाबा का शीतकालीन प्रवास शुरू हो गया। अब शीतकाल में गोपीनाथ मंदिर में ही भगवान रुद्रनाथ की पूजा-अर्चना होगी और श्रद्धालु यहीं उनके दर्शन कर सकेंगे।

सोमवार को बाबा रुद्रनाथ की डोली ज्वाला देवी मंदिर, देवलधार से गोपेश्वर के लिए रवाना हुई। डोली के आगमन की खबर मिलते ही श्रद्धालु स्वागत के लिए जुटने लगे। नगर में डोली के पहुंचते ही भक्तों ने पुष्पवर्षा कर बाबा का अभिनंदन किया। बाबा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। गोपीनाथ मंदिर परिसर में डोली के पहुंचने पर भक्तों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित रुद्रनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद रहने के दौरान गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना की परंपरा निभाई जाती है। अगले छह माह तक गोपीनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बाबा रुद्रनाथ के दर्शन और पूजन का प्रमुख केंद्र रहेगा।

 

गोपेश्वर बना बाबा का शीतकालीन धाम, अब यहीं होंगे दर्शन और पूजा-अर्चना गोपेश्वर (चमोली)। छह माह तक उच्च हिमालयी क्षेत्र में भक्तों को दर्शन देने के बाद चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ सोमवार को अपने शीतकालीन प्रवास पर गोपेश्वर पहुंच गए। रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद बाबा की उत्सव डोली के गोपीनाथ मंदिर…

Read More
badhtauttarakhand

कोटद्वार : ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति (गेप्स) की ओर से दुर्गाष्टमी के अवसर पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शोभा रावत को ‘शैल पुत्री सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वयोवृद्ध समाजसेवी सत्यनारायण नौटियाल ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

गेप्स की अध्यक्ष नीरजा गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में अनेक भगवत प्रेमियों ने भजन प्रस्तुत किए। दुर्गा कीर्तन मंडली ने भी कार्यक्रम में सहयोग दिया। इस अवसर पर क्षेत्र की वरिष्ठ महिला मंथा देवी देवरानी को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नीरजा गौड़ ने संस्था की वरिष्ठ महिला सोम प्रभा कंडवाल एवं उनके सुपुत्र अनुराग कंडवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. चंद्रमोहन बड़थ्वाल ने मुख्य अतिथि सत्यनारायण नौटियाल के सम्मान में अभिनंदन पत्र का वाचन किया। वहीं, राम भरोषा कंडवाल ने शोभा रावत के सम्मान में सम्मान पत्र का वाचन किया। दोनों सम्मानित व्यक्तित्वों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. रमाकांत कुकरेती, मनमोहन काला और डॉ. चंद्रमोहन बड़थ्वाल ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन राम भरोषा कंडवाल ने किया।

अंत में प्रसाद वितरण किया गया। संस्था की अध्यक्ष नीरजा गौड़ ने दोनों सम्मानित व्यक्तित्वों को बधाई दी और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समस्त देशवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं भी दीं। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में नीरजा गौड़, सत्यनारायण नौटियाल, डॉ. चंद्रमोहन बड़थ्वाल, डॉ. रमाकांत कुकरेती, शोभा रावत, सोम प्रभा कंडवाल, रेखा ध्यानी, देवकी रावत, कल्पना चौहान, राधा चौहान, सोनम भंडारी, सुबोध गौड़, महीधर प्रसाद केष्टवाल, जगत सिंह नेगी, दिनेश चौधरी और मनमोहन काला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कोटद्वार : ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति (गेप्स) की ओर से दुर्गाष्टमी के अवसर पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शोभा रावत को ‘शैल पुत्री सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वयोवृद्ध समाजसेवी सत्यनारायण नौटियाल ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। गेप्स…

Read More
badhtauttarakhand

लुधियाना। मशहूर गायक दलेर मेहंदी पर लाइव शो के दौरान शराब पीकर गाने और ठीक से खड़े न हो पाने के आरोपों के बीच उनके छोटे भाई और लोकप्रिय सिंगर मीका सिंह ने खुलकर उनका बचाव किया है। मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इन आरोपों को गलत बताया और कहा कि यदि किसी ने दलेर मेहंदी को शराब पीते हुए देखा है, तो वह अपना गायन करियर छोड़ देंगे।

मीका सिंह ने अपने वीडियो में कहा कि हाल ही में उन्होंने अपने बड़े भाई से जुड़ी खबरें देखीं, जिनमें दावा किया गया था कि दलेर मेहंदी ने शराब के नशे में मंच पर प्रस्तुति दी। मीका ने इन दावों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि दलेर मेहंदी पिछले करीब 30 वर्षों से संगीत जगत में सक्रिय हैं और उन्होंने कभी अपने भाई को शराब पीते हुए नहीं देखा।

तबीयत खराब होने के बावजूद पूरा किया कार्यक्रम

मीका सिंह के मुताबिक, दलेर मेहंदी की तबीयत ठीक नहीं थी और हाल ही में उनका एक बड़ा ऑपरेशन भी हुआ था। इसके बावजूद उन्होंने अपनी पेशेवर प्रतिबद्धता निभाने के लिए कार्यक्रम में प्रस्तुति देने का फैसला किया। मीका ने कहा कि कलाकारों को कई बार बीमारी की स्थिति में भी अपने तय कार्यक्रम पूरे करने पड़ते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी कार्यक्रम में दलेर मेहंदी ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे थे या गाने में परेशानी हो रही थी, तो इस पर सवाल उठाए जा सकते हैं। लेकिन उनकी स्थिति को शराब पीने से जोड़ना गलत है।

मंच पर मंत्री की टिप्पणी का भी किया जिक्र

मीका सिंह ने कार्यक्रम के दौरान मंच पर एक मंत्री की कथित टिप्पणी का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, मंत्री ने दलेर मेहंदी से कहा था कि जब वह पैसे लेकर कार्यक्रम में आए हैं, तो उन्हें ठीक से गाना चाहिए। मीका ने कहा कि प्रस्तुति को लेकर असंतोष जताना अलग बात है, लेकिन बिना प्रमाण शराब पीने का आरोप लगाना उचित नहीं है।

मीडिया और बॉलीवुड को दी खुली चुनौती

वीडियो के अंत में मीका सिंह ने मीडिया, अपने दोस्तों और बॉलीवुड के कलाकारों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि कोई एक व्यक्ति भी यह साबित कर दे कि उसने दलेर मेहंदी को शराब पीते हुए देखा है, तो वह गाना छोड़ देंगे।

मीका ने यह भी कहा कि दलेर मेहंदी ने उन्हें इस मामले में सार्वजनिक रूप से कुछ भी बोलने से मना किया था, लेकिन अपने बड़े भाई और उनके प्रशंसक होने के नाते वह उनके समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि उनके खुद के बारे में कोई कुछ भी कहे, उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन अपने भाई पर लगाए गए आरोपों को वह गलत मानते हैं।

मीका सिंह के इस बयान के बाद दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को लेकर उठे विवाद पर संगीत जगत और सोशल मीडिया में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, शराब सेवन से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध जानकारी के आधार पर नहीं की जा सकती है।

लुधियाना। मशहूर गायक दलेर मेहंदी पर लाइव शो के दौरान शराब पीकर गाने और ठीक से खड़े न हो पाने के आरोपों के बीच उनके छोटे भाई और लोकप्रिय सिंगर मीका सिंह ने खुलकर उनका बचाव किया है। मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इन आरोपों को गलत बताया और कहा कि…

Read More

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के प्रसिद्ध चारधामों में शामिल यमुनोत्री धाम के कपाट 11 नवंबर को भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर के कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 28 मिनट निर्धारित किया गया है। अनुराधा नक्षत्र और सौम्य धनु लग्न में वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ कपाट बंद करने की प्रक्रिया संपन्न होगी।

विजयदशमी के अवसर पर यमुनोत्री धाम में मंदिर समिति और पुरोहित समाज की मौजूदगी में आयोजित बैठक में कपाट बंद करने की तिथि और शुभ मुहूर्त निर्धारित किया गया। पंचांग के अध्ययन और सदियों से चली आ रही धार्मिक परंपराओं के अनुसार शुभ समय का निर्धारण किया गया।

कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम में होने वाली नियमित पूजा-अर्चना का समापन हो जाएगा। शीतकाल के दौरान श्रद्धालु मां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल पर दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

यमुनोत्री धाम उत्तराखंड के चारधामों में प्रमुख स्थान रखता है। प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भैया दूज के अवसर पर कपाट बंद करने की परंपरा का विशेष महत्व है। कपाट बंद होने के बाद आगामी यात्रा सीजन में निर्धारित तिथि पर धाम के द्वार दोबारा श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के प्रसिद्ध चारधामों में शामिल यमुनोत्री धाम के कपाट 11 नवंबर को भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर के कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 28 मिनट निर्धारित किया गया है। अनुराधा नक्षत्र और सौम्य धनु लग्न में वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक…

Read More
badhtauttarakhand

एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों पर कड़ा प्रहार जारी, 24 घंटे में नानकमत्ता हत्याकांड का खुलासा, दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद – badhtauttarakhand

एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों पर कड़ा प्रहार जारी, 24 घंटे में नानकमत्ता हत्याकांड का खुलासा, दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद – badhtauttarakhand

Read More