badhtauttarakhand

  • 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘देहरादून किताब कौतिक’ में बच्चों द्वारा तैयार पुस्तकों की लगेगी विशेष प्रदर्शनी
  • पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मैती आंदोलन के अनुभवों को साझा किया

देहरादून : रविवार को अल्मोड़ा से प्रकाशित बाल पत्रिका ‘बालप्रहरी’, भारत ज्ञान विज्ञान समिति एवं देहरादून किताब कौतिक आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में दून लाइब्रेरी, देहरादून में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित 5-दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में देहरादून के विभिन्न विद्यालयों के 45 बच्चों द्वारा तैयार की गई 15-15 पृष्ठों की हस्तलिखित पुस्तकें (जैसे- ‘बालप्रहरी’, ‘बाल ज्ञान’, ‘बालवाटिका’, ‘बाल मन’, ‘नई ज्योति’ आदि) विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

कार्यशाला के अंतिम दिन आयोजित बाल कवि सम्मेलन में बच्चों ने बादल, पर्यावरण और मोबाइल के दुष्प्रभावों पर अपनी स्वरचित कविताएं प्रस्तुत कीं। इसके अतिरिक्त, उदय किरौला द्वारा निर्देशित नुक्कड़ नाटक ‘मोबाइल टन टना टन टन’ के माध्यम से वर्तमान समय में मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग पर कटाक्ष करते हुए नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रकाशचंद्र पांडेय द्वारा संपादित दीवार पत्रिका ‘बाल अभिव्यक्ति’ का लोकार्पण भी अतिथियों द्वारा किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने बच्चों को पर्यावरण व पेड़ों का महत्व बताते हुए प्रसिद्ध ‘मैती आंदोलन’ की पृष्ठभूमि से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बच्चों को डॉक्टर या इंजीनियर बनाने के साथ-साथ एक संवेदनशील और अच्छा इंसान बनाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारत ज्ञान विज्ञान समिति के प्रांतीय अध्यक्ष विजय भट्ट ने बच्चों में मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक सरोकारों को विकसित करने पर बल दिया।

किताब कौतिक के आयोजक दयाल पांडेय ने बताया कि 23, 24 व 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ‘देहरादून किताब कौतिक’ में देश-विदेश के साहित्यकारों की किताबों के साथ बच्चों की इन हस्तलिखित पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस अवसर पर प्रवीण भट्ट, कमलेश खंतवाल, मनोज पांडे, अदिति जमलोकी, डॉ. शशिकला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे

23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘देहरादून किताब कौतिक’ में बच्चों द्वारा तैयार पुस्तकों की लगेगी विशेष प्रदर्शनी पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मैती आंदोलन के अनुभवों को साझा किया देहरादून : रविवार को अल्मोड़ा से प्रकाशित बाल पत्रिका ‘बालप्रहरी’, भारत ज्ञान विज्ञान समिति एवं…

Read More
कोटद्वार में जल्द शुरू होगी दो सिटी बसों की सेवा

कोटद्वार: शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में जल्द कदम उठाया जा सकता है। कोटद्वार में दो सिटी बसों के संचालन को लेकर संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), गढ़वाल संभाग की बैठक में निर्देश दिए गए हैं। बस सेवा शुरू होने से भाबर और सनेह क्षेत्र के लोगों को बाजार और शहर के अन्य हिस्सों तक पहुंचने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

नगर निगम का गठन होने के करीब नौ साल बाद भी कोटद्वार में सिटी बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है। आठ दिसंबर 2017 को भाबर क्षेत्र की 35 ग्रामसभाओं के 73 गांवों को शामिल कर नगर निगम बनाया गया था। इसके बावजूद इन क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन के पर्याप्त विकल्प नहीं होने से लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल लोग ऑटो और ई-रिक्शा के सहारे बाजार तक पहुंचते हैं। कई संपर्क मार्गों पर वाहनों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ता है। वहीं, जरूरत पड़ने पर ऑटो बुक कराने से अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है। कई बार अधिक किराया देना भी लोगों की मजबूरी बन जाता है।

 

लंबे समय से उठ रही थी सिटी बस चलाने की मांग

कोटद्वार में सिटी बस सेवा शुरू करने का मुद्दा लंबे समय से उठता रहा है। नागरिक मंच, उत्तराखण्ड विकास समिति सहित कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने इस संबंध में मांग उठाई थी। पूर्व में तत्कालीन एसडीएम योगेश मेहरा ने भी इस दिशा में प्रयास किए थे, लेकिन उस समय परिवहन निगम ने बसों का संचालन करने में असमर्थता जताई थी।

अब आरटीए की बैठक में दो बसों के संचालन के निर्देश मिलने के बाद स्थानीय लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। हालांकि, सेवा शुरू करने के लिए आगे की व्यवस्था और बजट की उपलब्धता अहम होगी।

 

सर्वे के बाद तय होंगे रूट

एआरटीओ कोटद्वार अभिषेक भटगईं के अनुसार, सिटी बसों के संचालन के लिए सर्वे कराया गया था। इसके आधार पर संभावित रूट निर्धारित कर रिपोर्ट भेजी गई थी। आरटीए की बैठक में कोटद्वार में दो सिटी बसें चलाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। अब नगर निगम की कमेटी बजट की उपलब्धता को देखते हुए बसों के संचालन की व्यवस्था करेगी।

यदि योजना पर अमल होता है, तो भाबर और सनेह क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा और ऑटो व ई-रिक्शा पर उनकी निर्भरता कम होने की संभावना है।

कोटद्वार: शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में जल्द कदम उठाया जा सकता है। कोटद्वार में दो सिटी बसों के संचालन को लेकर संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), गढ़वाल संभाग की बैठक में निर्देश दिए गए हैं। बस सेवा शुरू होने से भाबर और सनेह क्षेत्र के लोगों को बाजार और शहर…

Read More
badhtauttarakhand

  • मसूरी-लैंढौर में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं अभिनेता
  • फिल्म नीति और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों पर हुई बात

देहरादून। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात में उत्तराखंड की फिल्म नीति, प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग की संभावनाओं और फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। अक्षय कुमार इन दिनों मसूरी और लैंढौर क्षेत्र में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविध भौगोलिक परिस्थितियों के चलते फिल्म निर्माताओं की पसंद बन रहा है। बड़े फिल्म प्रोजेक्टों की शूटिंग से प्रदेश की पहचान प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में मजबूत हो रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की फिल्म नीति-2024 के तहत फिल्म निर्माताओं को सिंगल विंडो सिस्टम से शूटिंग की अनुमति और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान की व्यवस्था भी की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश में फिल्म निर्माण की गतिविधियां बढ़ाने के साथ स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर पैदा करना है। इससे पर्यटन, होटल, परिवहन और अन्य स्थानीय कारोबार को भी लाभ मिल रहा है। राज्य सरकार फिल्म निर्माताओं को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मसूरी-लैंढौर में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं अभिनेता फिल्म नीति और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों पर हुई बात देहरादून। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात में उत्तराखंड की फिल्म नीति, प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग की संभावनाओं और…

Read More
badhtauttarakhand

  • सीएम धामी ने सर्किट हाउस और रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण
  • न्याय पंचायतों में सामुदायिक भवन और बार एसोसिएशन में ई-लाइब्रेरी बनाने की घोषणा

चम्पावत। चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं और नई घोषणाओं का खाका सामने रखा। रविवार को जिले में करीब 96 करोड़ रुपये की 16 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए उन्होंने विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्रामसभा को स्थानीय विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। न्याय पंचायतों में सामुदायिक भवनों के निर्माण के साथ जिला बार एसोसिएशन में अधिवक्ता चैंबर, पार्किंग और आधुनिक ई-लाइब्रेरी स्थापित करने का भी ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नवनिर्मित सर्किट हाउस का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने 95.99 करोड़ रुपये की 16 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 67.24 करोड़ रुपये की 11 योजनाओं का लोकार्पण और 28.75 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने 1.37 करोड़ रुपये की लागत से बने देवभूमि रजत जयंती पार्क का भी लोकार्पण किया।

ग्रामसभा तय करेगी विकास कार्यों की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्रामसभा को मिलने वाली 10 लाख रुपये की धनराशि से स्थानीय जरूरतों के अनुसार पुस्तकालय, सड़क, आजीविका संवर्धन और आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन सहित अन्य जनहितकारी कार्य किए जा सकेंगे। न्याय पंचायतों में सामुदायिक भवन बनने से स्थानीय स्तर पर सार्वजनिक गतिविधियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

25 से 50 साल की जरूरतों के हिसाब से विकास का दावा

धामी ने कहा कि चम्पावत को आदर्श जनपद के रूप में विकसित करने के लिए आगामी 25 से 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर योजनाएं तैयार की जा रही हैं। सड़क, परिवहन, पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग सहित विभिन्न सड़कों को सुगम बनाने, बाईपास, बहुमंजिला पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसी परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। टनकपुर में निर्माणाधीन आईएसबीटी से परिवहन सुविधाओं का विस्तार होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए करीब 66 करोड़ रुपये का ड्रेनेज प्लान तैयार किया गया है। विद्युत लाइनों को भूमिगत करने और दूरस्थ क्षेत्रों में संचार सुविधाओं का विस्तार करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

अधिवक्ताओं के लिए चैंबर और ई-लाइब्रेरी

जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण, वाहन पार्किंग और आधुनिक ई-लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा में उनकी अहम भूमिका है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं, पीआरडी जवानों, रोडवेज कर्मचारियों, पशुपालकों, पूर्व सैनिकों और राज्य आंदोलनकारियों सहित विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान और विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सीएम धामी ने सर्किट हाउस और रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण न्याय पंचायतों में सामुदायिक भवन और बार एसोसिएशन में ई-लाइब्रेरी बनाने की घोषणा चम्पावत। चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं और नई घोषणाओं का खाका सामने रखा। रविवार को जिले में करीब 96 करोड़…

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून। आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराध (Cyber Crime) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। अब ठगों और साइबर अपराधियों के निशाने पर आम जनता के साथ-साथ देश और राज्य के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी भी आने लगे हैं।

ताजा मामला उत्तराखंड से सामने आया है, जहाँ महानिदेशक सूचना एवं लोकसम्पर्क विभाग तथा एमडीडीए (MDDA) के उपाध्यक्ष, आईएएस बंशीधर तिवारी के नाम से एक फर्जी (Fake) फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस पर उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि से सावधान रहने की अपील की है।

फर्जी प्रोफाइल से रहें सतर्क

IAS बंशीधर तिवारी ने लोगों से अपील की है कि उनके नाम से संचालित किसी भी संदिग्ध फेसबुक प्रोफाइल पर भरोसा न करें। ऐसी आईडी से आने वाले संदेशों, मित्रता अनुरोधों या किसी भी तरह की आर्थिक मदद संबंधी मांग पर सावधानी बरतें। बिना पुष्टि किए कोई व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करें। उन्होंने लोगों से सुरक्षित रहने और सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने की अपील की है।

देहरादून। आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराध (Cyber Crime) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। अब ठगों और साइबर अपराधियों के निशाने पर आम जनता के साथ-साथ देश और राज्य के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी भी आने लगे…

Read More
badhtauttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। पहाड़ी सड़कों पर जरा-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यात्रियों का सफर सुरक्षित बनाने के लिए चमोली पुलिस ने टैक्सी चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल ने टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और वाहन चालकों को तेज रफ्तार, नशे में ड्राइविंग, ओवरलोडिंग और वाहन चलाते समय मोबाइल के इस्तेमाल से होने वाले खतरों के प्रति सचेत किया।

जागरूकता कार्यक्रम में चालकों को निर्धारित गति से वाहन चलाने, गलत दिशा में ड्राइविंग न करने और क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने की हिदायत दी गई। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र और बीमा सहित आवश्यक दस्तावेज वैध रखने तथा वाहनों की नियमित जांच और रखरखाव पर जोर दिया गया।

चमोली पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और जिम्मेदारी से वाहन चलाकर स्वयं सहित यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

मोड़ों पर रफ्तार नियंत्रित रखने की अपील

चमोली के संवेदनशील पहाड़ी मार्गों को देखते हुए चालकों से मोड़ों पर गति नियंत्रित रखने, ओवरटेकिंग में सावधानी बरतने और सामने चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की अपील की गई। मौसम और सड़क की स्थिति के अनुरूप वाहन चलाने तथा थकान होने पर ड्राइविंग से बचने की भी सलाह दी गई। पुलिस ने यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार करने और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

दुर्घटना पीड़ित की मदद के लिए किया प्रेरित

कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना के बाद शुरुआती समय यानी गोल्डन ऑवर में घायल को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का महत्व भी बताया गया। चालकों को दुर्घटना की स्थिति में पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देने तथा घायलों की मदद के लिए आगे आने को प्रेरित किया गया। इसके साथ ही राह-वीर (गुड समैरिटन) योजना और दुर्घटना पीड़ितों के कैशलेस उपचार से जुड़े सरकारी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

 

गोपेश्वर (चमोली)। पहाड़ी सड़कों पर जरा-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यात्रियों का सफर सुरक्षित बनाने के लिए चमोली पुलिस ने टैक्सी चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल ने टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और वाहन चालकों को तेज रफ्तार,…

Read More
badhtauttarakhand

  • चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर एसआईआर अभियान तेज
  • नए मतदाताओं के पंजीकरण पर भी जोर

गोपेश्वर (चमोली)। मतदाता सूची से कोई पात्र नागरिक बाहर न रह जाए, इसके लिए चमोली जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर सत्यापन अभियान तेज कर दिया गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान हटाई गई मतदाता प्रविष्टियों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाताओं के घरों तक पहुंच रहे हैं। अभियान में पात्र मतदाताओं की पहचान और युवाओं के नए पंजीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

बदरीनाथ, थराली और कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों के अंतर्गत हटाई गई प्रविष्टियों का पुनः सत्यापन कर रहे हैं। इस दौरान संबंधित मतदाताओं की स्थिति की जानकारी जुटाने के साथ यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से बाहर न रहे। वहीं, अपात्र प्रविष्टियों की पहचान और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

जिला प्रशासन का लक्ष्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के साथ प्रत्येक पात्र नागरिक की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को सत्यापन कार्य गंभीरता से और निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

युवाओं को पंजीकरण के लिए कर रहे जागरूक

सत्यापन के साथ पहली बार मतदान के पात्र युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए फार्म-6 के माध्यम से नया नाम दर्ज कराने, फार्म-7 से नाम हटाने और फार्म-8 के जरिए नाम, पता सहित अन्य प्रविष्टियों में संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।

स्वीप के जरिए मतदान के महत्व का संदेश

जिले में मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) कार्यक्रम के तहत भी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी जा रही है।

चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर एसआईआर अभियान तेज नए मतदाताओं के पंजीकरण पर भी जोर गोपेश्वर (चमोली)। मतदाता सूची से कोई पात्र नागरिक बाहर न रह जाए, इसके लिए चमोली जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर सत्यापन अभियान तेज कर दिया गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान हटाई गई मतदाता प्रविष्टियों…

Read More
badhtauttarakhand

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण की पहल से कोटद्वार में 675 करोड़ से बनेगा राज्य का चौथा सबसे बड़ा बिजली उपकेंद्र – badhtauttarakhand

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण की पहल से कोटद्वार में 675 करोड़ से बनेगा राज्य का चौथा सबसे बड़ा बिजली उपकेंद्र – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

  • पुलिस सुरक्षा के बीच देवलधार के ज्वाला मंदिर रवाना हुई उत्सव डोली
  • 19 अक्टूबर को गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी

गोपेश्वर (चमोली)। उच्च हिमालय में स्थित चतुर्थ केदार भगवान श्री रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए शनिवार की देर सांय को बंद होने के बाद रविवार को बाबा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना हो गई। कपाट बंद होने के साथ ही रुद्रनाथ धाम में ग्रीष्मकालीन यात्रा का समापन हो गया। वैदिक परंपराओं और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच बाबा की डोली को अगले पड़ाव के लिए विदा किया गया। डोली की यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली रविवार को देवलधार स्थित ज्वाला मंदिर पहुंची। यहां रात्रि प्रवास के बाद डोली सोमवार 19 अक्टूबर को गोपेश्वर स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी। इसके साथ ही शीतकाल के दौरान भगवान रुद्रनाथ की पूजा-अर्चना गोपेश्वर में संपन्न होगी। श्रद्धालु अब शीतकाल में गोपीनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन कर सकेंगे।

समुद्रतल से करीब 3,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रुद्रनाथ धाम तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को दुर्गम पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम की आशंका के चलते सर्दियों में यहां नियमित पूजा-अर्चना संभव नहीं होती। इसी परंपरा के तहत हर वर्ष कपाट बंद होने के बाद भगवान की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना होती है।

रुद्रनाथ धाम की कपाट बंदी के साथ ही चारधाम यात्रा के उच्च हिमालयी पड़ावों पर शीतकाल का असर दिखाई देने लगा है। अब बाबा की पूजा और दर्शन की परंपरा शीतकालीन गद्दीस्थल गोपेश्वर में जारी रहेगी।

पुलिस सुरक्षा के बीच देवलधार के ज्वाला मंदिर रवाना हुई उत्सव डोली 19 अक्टूबर को गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी गोपेश्वर (चमोली)। उच्च हिमालय में स्थित चतुर्थ केदार भगवान श्री रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए शनिवार की देर सांय को बंद होने के बाद रविवार को बाबा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए…

Read More
badhtauttarakhand

बीटल्स पर बनने वाली चार फिल्मों की शूटिंग ऋषिकेश में, फरवरी 2027 में पहुंचेगी अंतरराष्ट्रीय टीम – badhtauttarakhand

बीटल्स पर बनने वाली चार फिल्मों की शूटिंग ऋषिकेश में, फरवरी 2027 में पहुंचेगी अंतरराष्ट्रीय टीम – badhtauttarakhand

Read More