badhtauttarakhand

  • हरक सिंह नेगी बोले नैनीसार से सिडकुल तक अपने शासनकाल के भूमि आवंटन का हिसाब दे कांग्रेस 
  • धामी सरकार ने 13 हजार एकड़ जमीन कराई कब्जामुक्त

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड में कांग्रेस के भूमि बचाओ अभियान पर भाजपा ने पलटवार किया है। दर्जाधारी राज्यमंत्री हरक सिंह नेगी ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में हुए भूमि आवंटन और कथित अनियमितताओं को लेकर 20 सवाल उठाए। उन्होंने अभियान को राजनीतिक दिखावा बताते हुए कहा कि भूमि संरक्षण की बात करने से पहले कांग्रेस को अपने शासनकाल के विवादित फैसलों का हिसाब जनता को देना चाहिए।

नेगी ने नैनीसार, धौलास, टाटा मोटर्स-सिडकुल भूमि आवंटन, नदी तटवर्ती क्षेत्रों की जमीन, एसडीएम-74 प्रकरण और सिडकुल में कथित 500 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हरीश रावत सरकार के कार्यकाल में नैनीसार की 7.061 हेक्टेयर पंचायत भूमि महज 1,200 रुपये सालाना किराये पर 30 वर्ष के लिए लीज पर दी गई थी। इसके विरोध में 381 लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए और मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा। उन्होंने सवाल उठाया कि ग्रामीणों के विरोध के बावजूद भूमि आवंटित करने वाली कांग्रेस आज किस आधार पर भूमि बचाने की बात कर रही है।

धौलास प्रकरण का उल्लेख करते हुए नेगी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान के नाम पर करीब 20 एकड़ जमीन खरीदने की अनुमति दी गई थी, लेकिन फरवरी 2026 की प्रशासनिक जांच में जमीन 15 लोगों को बेचे जाने और छोटे भूखंडों में बांटकर करीब 80 खरीदारों तक पहुंचाने का मामला सामने आया। भाजपा ने वर्ष 2006 में पंतनगर में टाटा मोटर्स को 975.44 एकड़ जमीन 125 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से आवंटित किए जाने पर भी सवाल उठाए।

नेगी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में करीब 13 हजार एकड़ सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया है। उन्होंने सात हजार बीघा जमीन बेचने के कांग्रेस के आरोपों को भ्रामक बताते हुए कहा कि इस संबंध में केवल तीन बोलियां प्राप्त हुई हैं और किसी को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर औद्योगिक और पर्यटन परियोजनाओं का विरोध कर स्थानीय युवाओं के रोजगार के अवसर प्रभावित करने का आरोप लगाया। पार्टी ने वर्ष 2025 के पर्यटन आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में 6.03 करोड़ यात्रियों का आगमन हुआ, जबकि करीब 1.93 लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे। ऐसे में पर्यटन सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए निवेश जरूरी है।

नेगी ने तेलंगाना में कांग्रेस सरकार की ओर से अदाणी समूह के 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का स्वागत करने और कर्नाटक में एविएशन पार्क के लिए 1,777 एकड़ जमीन अधिग्रहण के प्रस्ताव का उल्लेख कर कांग्रेस की नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कांग्रेस को अपने शासनकाल का विकास और रोजगार रिपोर्ट कार्ड सार्वजनिक करने की चुनौती दी।

इस दौरान जिला महामंत्री विनोद कनवासी, महेंद्र सिंह राणा, गोविंद बजवाल, विपिन कंडारी, बद्री रावत, यशप्रताप सिंह, आयुष गौड़, गजेंद्र असवाल, अरविंद कुंवर, महावीर फरस्वाण, प्रशांत बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हरक सिंह नेगी बोले नैनीसार से सिडकुल तक अपने शासनकाल के भूमि आवंटन का हिसाब दे कांग्रेस  धामी सरकार ने 13 हजार एकड़ जमीन कराई कब्जामुक्त गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड में कांग्रेस के भूमि बचाओ अभियान पर भाजपा ने पलटवार किया है। दर्जाधारी राज्यमंत्री हरक सिंह नेगी ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में हुए…

Read More
badhtauttarakhand

विदेश की धरती पर डॉ. पूजा गौड़ को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, ‘चेंज मेकर अवॉर्ड-2026’ से नवाजी गईं – badhtauttarakhand

विदेश की धरती पर डॉ. पूजा गौड़ को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, ‘चेंज मेकर अवॉर्ड-2026’ से नवाजी गईं – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

  • हमें बचाओ अभियान के तहत विनायक धार से गोल बाजार तक निकाली रैली
  • वन विभाग से सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी क्षेत्र में भालू और गुलदार के बढ़ते आतंक के खिलाफ बुधवार को जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। हमें बचाओ अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोगों ने विनायक धार से गोल बाजार तक जागरूकता रैली निकालकर सरकार और वन विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद की। ग्रामीणों ने वन्यजीवों के हमलों से निजात दिलाने और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने वन्यजीवों के बढ़ते हमलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में भयमुक्त वातावरण बनाने की मांग उठाई। इस दौरान हरिकृष्ण किमोठी, विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी ने कहा कि पहाड़ों में ग्रामीण भालू और गुलदार के भय के साये में जीवन बिताने को मजबूर हैं। आए दिन आबादी वाले क्षेत्रों में वन्यजीवों की आवाजाही से लोगों में दहशत है। हालात ऐसे हैं कि बच्चों का स्कूल जाना और ग्रामीणों का रोजमर्रा के कामों के लिए घर से बाहर निकलना भी जोखिम भरा हो गया है।

उन्होंने कहा कि वन्यजीवों के आतंक से ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है। यदि सरकार और वन विभाग ने समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए तो पहाड़ों से पलायन और तेज होगा। लोगों को अपने ही गांवों में असुरक्षित महसूस करना पड़ रहा है। वन विभाग को केवल घटनाओं के बाद कार्रवाई करने के बजाय समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में काम करना चाहिए।

रैली के माध्यम से ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वन्यजीव संरक्षण के साथ मानव जीवन की सुरक्षा भी सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम करने और वन्यजीवों की आबादी में बढ़ती आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

इस दौरान पूर्व प्रधान रविंद्र नेगी, एडवोकेट श्रवण सती, कल्पना बत्र्वाल, लता बत्र्वाल, मंदोदरी पंत, अनीता देवी, जयप्रकाश डिमरी, राकेश रावत, प्रधान संघ अध्यक्ष तेजपाल रावत, देवेंद्र राणा, तरुण बिष्ट, मयंक नेगी, जगदीश नेगी, विकेंद्र नेगी, नवीन राणा, आशुतोष राणा, करन पंवार, सूरज खत्री, विशंभर मनवाल, धीरेंद्र रावत, प्रदीप नेगी आदि मौजूद रहे।

 

हमें बचाओ अभियान के तहत विनायक धार से गोल बाजार तक निकाली रैली वन विभाग से सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी क्षेत्र में भालू और गुलदार के बढ़ते आतंक के खिलाफ बुधवार को जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। हमें बचाओ अभियान के…

Read More
badhtauttarakhand

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के बफर जोन में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी – badhtauttarakhand

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के बफर जोन में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

नंदा राजजात के प्रमुख पड़ाव वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग, 84 वाहनों की होगी क्षमता – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार – badhtauttarakhand

नंदा राजजात के प्रमुख पड़ाव वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग, 84 वाहनों की होगी क्षमता – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार – badhtauttarakhand

Read More
द पेस्टल वीड स्कूल ने भव्यता के साथ मनाया 35वाँ स्थापना दिवस

द पेस्टल वीड स्कूल ने भव्यता के साथ मनाया 35वाँ स्थापना दिवस

देहरादून। द पेस्टल वीड स्कूल, देहरादू ने  35वाँ स्थापना दिवस  बुधवार को अत्यंत उत्साह, गरिमा और भव्यता के साथ मनाया।  वार्षिकोत्सव का मुख्य विषय “अनेकता में एकता – Unity in Diversity” रहा। पूरे विद्यालय परिसर को आकर्षक रोशनी, रंग-बिरंगी रंगोलियों, बैनरों तथा भारतीय संस्कृति के विविध रंगों से खूबसूरती से सजाया गया था। यह समारोह…

Read More
badhtauttarakhand

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं – badhtauttarakhand

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं – badhtauttarakhand

Read More
badhtauttarakhand

देहरादून : उत्तराखंड में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परामर्श उपलब्ध कराने वाली 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं एक से नौ नवंबर तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड के अनुसार नई कार्यदायी संस्था को हेल्पलाइन संचालन की जिम्मेदारी सौंपने और नया सॉफ्टवेयर स्थापित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। हेल्पलाइन की सेवाएं 10 नवंबर 2026 से दोबारा शुरू होंगी। इस दौरान नागरिकों को 104 नंबर के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, परामर्श और अन्य संबंधित सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पाएंगी।

नई एजेंसी संभालेगी हेल्पलाइन का संचालन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन का संचालन अब नई कार्यदायी संस्था वी विन लिमिटेड (We Win Limited) करेगी। संस्था द्वारा 10 नवंबर 2026 से हेल्पलाइन सेवाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। इसके लिए तकनीकी और परिचालन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। नई व्यवस्था के तहत सॉफ्टवेयर स्थापित करने, उसका तकनीकी परीक्षण करने और जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का काम किया जाएगा, ताकि हेल्पलाइन का संचालन सुचारू रूप से हो सके।

नौ दिन तक स्वास्थ्य परामर्श नहीं मिलेगा

हेल्पलाइन बंद रहने के दौरान आम नागरिक 104 नंबर के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परामर्श प्राप्त नहीं कर सकेंगे। ऐसे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने नागरिकों से अस्थायी व्यवधान को ध्यान में रखते हुए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं और परामर्श के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र अथवा संबंधित स्वास्थ्य संस्थान से संपर्क करने की अपील की है।

104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन का उपयोग नागरिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परामर्श प्राप्त करने के लिए करते हैं। ऐसे में सेवाओं के अस्थायी रूप से बंद रहने के दौरान लोगों को वैकल्पिक माध्यमों का सहारा लेना होगा। विभाग का प्रयास है कि तकनीकी बदलाव और नई एजेंसी के माध्यम से संचालन की प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी कर ली जाए, जिससे हेल्पलाइन सेवाओं को बिना किसी अतिरिक्त विलंब के दोबारा शुरू किया जा सके।

10 नवंबर से फिर शुरू होंगी सेवाएं

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने हेल्पलाइन सेवाओं के अस्थायी रूप से बंद रहने के कारण नागरिकों को होने वाली असुविधा पर खेद व्यक्त किया है। मिशन की ओर से कहा गया है कि सेवाओं को 10 नवंबर से दोबारा सुचारू रूप से शुरू करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। नए सॉफ्टवेयर और नई कार्यदायी संस्था के माध्यम से हेल्पलाइन संचालन को व्यवस्थित बनाने की तैयारी है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड के निदेशक डॉ अमित शुक्ला ने बताया कि 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं नई कार्यदायी संस्था द्वारा संचालन शुरू करने और नवीन सॉफ्टवेयर स्थापित करने की तैयारी के कारण एक से नौ नवंबर तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर से वी विन लिमिटेड हेल्पलाइन का संचालन शुरू करेगी। नागरिकों से इस अवधि में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की गई है।

देहरादून : उत्तराखंड में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परामर्श उपलब्ध कराने वाली 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं एक से नौ नवंबर तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड के अनुसार नई कार्यदायी संस्था को हेल्पलाइन संचालन की जिम्मेदारी सौंपने और नया सॉफ्टवेयर स्थापित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। हेल्पलाइन…

Read More
badhtauttarakhand

श्रीनगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्रीयंत्र टापू, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। श्रीनगर पहुंचने पर बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन राशि वितरित की और 51 पर्यावरण मित्र, महिलाओं को हेल्थ एवं हाइजीन किट प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ₹2,01,530 का चेक वितरित किए। इस पहल के माध्यम से महिला समूहों की आजीविका को प्रोत्साहन देने का प्रयास किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज श्रीनगर के विकास को नई गति देने की दिशा में ₹9 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा, ये योजनाएं क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और स्थानीय विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव रखी। उनका संकल्प एक ऐसे सशक्त राष्ट्र के निर्माण का था, जहां राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता सर्वोपरि हो तथा राष्ट्रहित ही प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य हो।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार, प्रदेश को विकास, सुशासन और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा आज पौड़ी जिले में ही करोड़ों की योजनाओं पर काम चल रहा है। चार धाम यात्रा में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हो रही है। जिसका प्रत्यक्ष लाभ यहां के स्थानीय निवासियों को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार ने मिलकर उत्तराखंड को नई दिशा देने का काम किया है। चार धामों को ऑल वेदर सड़क से जोड़ा गया है। जिसका मुख्य केंद्र श्रीनगर भी है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम तेज गति से पूरा हो रहा है। इसका एक स्टेशन श्रीनगर में भी है।जिससे यहां के लोगों को भी इस रेल मार्ग का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने श्रीनगरवासियों की लंबे समय से प्रतीक्षित मांग पूरा करते हुए नगर में करीब नौ साल बाद सिटी बस सेवा का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सभी पार्षदों से भरी सिटी बस का फ्लैग ऑफ किया।

मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में स्थापित ईवी चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण भी किया। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहन मिलने के साथ शहर में पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल स्वच्छ एवं हरित शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिनमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निस्तारण सुविधा, स्वर्गीय रणजीत सिंह भंडारी वाटिका (रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पार्क), सड़क एवं नाली निर्माण, लक्ष्मीनारायण पार्क, पार्कों का सौंदर्यीकरण तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से नगर की स्वच्छता व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और आधारभूत नागरिक सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बच्चों के साथ उनका आत्मीय संवाद भी विशेष आकर्षण रहा। कॉलेज गेट के समीप विद्यार्थियों को देखकर मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल से हटकर अपने वाहन से नीचे उतरे और उनके बीच पहुंचकर बातचीत की। उन्होंने बच्चों का हालचाल जाना और उनसे संवाद किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे खासे उत्साहित नजर आए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत,सतपाल महाराज, भरत चौधरी, महापौर आरती भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

श्रीनगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्रीयंत्र टापू, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। श्रीनगर पहुंचने पर बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिटी बस सेवा का शुभारंभ…

Read More
badhtauttarakhand

पौड़ी में गुलदार ने फिर एक बालिका को बनाया शिकार, आक्रोशित ग्रामीणों ने विधायक को डेढ़ घंटे तक जाने नहीं दिया – badhtauttarakhand

पौड़ी में गुलदार ने फिर एक बालिका को बनाया शिकार, आक्रोशित ग्रामीणों ने विधायक को डेढ़ घंटे तक जाने नहीं दिया – badhtauttarakhand

Read More